सीज़न की शुरुआत में होम कुक्स ने इस तरह जजेस रणवीर बरार, विकास खन्ना और गरिमा अरोड़ा का दिल: MasterChef India Season 7
MasterChef India Season 7

Overview:होम कुक्स ने इस तरह जजेस रणवीर बरार, विकास खन्ना और गरिमा अरोड़ा का दिल

मास्टर शेफ का इस 7वें सीज़न में यह जर्नी उन होम कुक्स की है जो खाना भी पैशन से बनाते हैं। होम कुक्स के पैशन को पहचान को देने यह सीज़न शुरू हो गया है।

MasterChef India Season 7: कुकिंग रियलिटी शो ‘मास्टरशेफ इंडिया’ का 7वां शुरू हो गया है।  सोनी टीवी पर ब्रॉडकास्ट होने वाले इस शो में सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना और रणवीर बरार जज के तौर पर नज़र आए, लेकिन इसके साथ ही मास्टर शेफ के इतिहास में पहली बार महिला जज भी शामिल हुई हैं। यह तीसरी जज हैं मिशेलिन स्टार अवॉर्ड विनर गरिमा अरोड़ा।

मास्टर शेफ का इस 7वें सीज़न में यह जर्नी उन होम कुक्स की है जो खाना भी पैशन से बनाते हैं। होम कुक्स के पैशन को पहचान को देने यह सीज़न शुरू हो गया है। शेफ और जज रणवीर बरार के मुताबिक वे यहाँ स्वाद ढूंढने नहीं आए हैं। उस स्वाद के पीछे की किस्से कहानियों सुनने आए हैं। उनके मुताबिक खाना बनाना ही तो कहानियां बनाना है। वहीं विकास खन्ना ने कहा कि मास्टर शेफ वही बनेगा जिसकी डिश का स्वाद जुबान को ही नहीं, रूह को भी जीत लेगा। शेफ गरिमा अरोड़ा इस सीज़न के ज़रिए इंडियन फूड को रिडिस्कवर करना चाहती हैं। उनके मुताबिक वह टेस्ट मेकर और चेंज मेकर ढूंढ रही हैं।

सीज़न की शुरूआत चार शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद से हुई और शेफ ने डिशेज़ पसंद आने पर एप्रेन पहनाए।

केक आर्टिस्ट ने जीता दिल

MasterChef India Season 7
Cake artist won hearts

पहले एपिसोड में पहली होम कुक 32 साल की प्रियंका कुंडु बिस्वास नज़र आईं जो कि एक केक आर्टिस्ट हैं। हाल ही में केक मास्टर्स यूके के केकोलॉजी इवेंट में इंडिया टॉप 10 केक आर्टिस्ट में शामिल हुई थीं। उन्हें मॉइस्ट चॉकलेट केक जजेस को टेस्ट कराया, जिसमें जिंजर एंड सिनेमन का फ्लेवर था। उन्हें जजेस की तरफ से एप्रेन मिल ही गया। रणवीर बरार के मुताबिक परफेक्ट मॉइस्चर,टेक्स्चर, कंसीस्टेंसी, फ्लेवर उनके डिश में था और टेस्ट समझ पूरी थी।

प्रेजेंटेशन वीक, लेकिन टेस्ट दमदार

MasterChef India Season 7 Contestant
Contestant in Masterchef India

पंजाब के मोहब्बत दीप सिंह चीमा किसान हैं और फूड ट्रक चलाते हैं। वे जजेस के सामने पिज़्ज़ा लेकर आए थे। उसके सारे इंग्रीडिएंट्स उनके खुद की खेती से मिले थे। दिल्ली में 30 साल रहने के बाद उन्होंने कॉपोरेट जॉब छोड़ी और फॉर्मेंग को कुकिंग के साथ जोड़कर फूड ट्रक शुरू किया। उनके पिज़्ज़ा का प्रेजेंटेशन वीक था लेकिन टेस्ट दमदार होने से उन्हें एप्रेन मिल गया।

घर का खाना

MasterChef India Season 7 Foods
Homemade Food

गुवाहाटी की हाउसवाइफ नाज़िया सुल्ताना ने सेवरी जापानीज़ सुफले पैनकेक बनाकर दिल जीता तो कोलकाता की द्यूती बनर्जी ने “घर का खाना” वाला टच दिया और बंगाली स्टाइल कौंजी तैयार की थी।

उड़ीसा के रहने वाले पीएचडी स्टूडेंट अविनाश पटनायक ने गोइंथा पीठा जजेस के सामने रखा तो उनके मुँह से वाह ही निकली। इन्हें एप्रेन देकर जजेस संतुष्ठ थे।