Master Chef 7
Master Chef 7

Master Chef 7: बहुचर्चित कुकिंग रिएलिटी शो मास्‍टर शेफ सोनी टीवी पर 2 जनवरी से शुरू होने वाला है। शो में देश के जाने माने शेफ विकास खन्‍ना, रणवीर बरार, और गरिमा अरोड़ा जज के रूप में नजर आने वाले हैं। यह शो पहली बार सोनी टीवी और सोनी लिव पर प्रसारित होने वाला है। इसके पहल छह सीजन स्‍टार प्‍लस पर आए हैं। शो के ऑडिशंस पूरे हो चुके हैं। हाल ही में शो में एक नए जज की एंट्री से जुड़ा वीडियो शेअर किया गया है। इस जज के बारे में तीनों ही जज बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इस नए जज के बारे में ये तीनों मास्‍टर शेफ बात करते हुए उनकी खासियत के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं मास्‍टर शेफ के इस नए जज के साथ हमारे सेलिब्रिटी जज के बारे में।

प्‍लम कपूर हैं नए जज

मास्‍टर शेफ में पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि शो शुरू होने से कुछ दिन पहले जज की एंट्री हो रही है। इसका प्रोमो रिलीज करते हुए सेलिब्रिटी जज विकास खन्‍ना नए जज का परिचय कराते हुए कहते हैं कि आज एक नए जज की एंट्री होने जा रही है। गरिमा चोपड़ा कहती नजर आ रही हैं कि वो सिर्फ स्‍मेल करके फूड को अप्रूव और नॉट अप्रूव कर देते हैं। रणवीर बरार जज के बारे में बताते हैं कि वो ऐसे हैं जिन्‍हें देखकर बड़े-बड़े शेफ देखकर कांप जाते हैं। मास्‍टर शेफ के कंटेस्‍टेंट को आगाह करते हुए इस नए जज से मिलाते हैं। ये नए जज हैं प्‍लम खन्‍ना। एक क्‍यूट पपी। ये विकास खन्‍ना का पेट है। स्‍पष्‍ट रूप से ये तो कहनो मुश्किल है कि वो पूरे शो का हिस्‍सा बनने वाला है। हां इस प्रोमो का देख ये जरूर कहा जा सकता है कि प्‍लम कुछ एपिसोड्स में शो पर मस्‍ती करता नजर आ सकता है।

विकास खन्‍ना

Master Chef 7 India
Vikash Khanna

अमृतसर में जन्मे और पले-बढ़े, विकास खन्ना दुनियाभर में अपने हाथों के स्‍वाद से अपना नाम कमा चुके हैं। वे एक ऐसे शेफ हैं जिन्‍होंने भारत के खाने के स्‍वाद को विदेशों तक पहुंचाया है। उनके कई रेस्‍त्रां और वहां के फूड के जरिए उन्‍होंने न्यूयॉर्क शहर में अपनी पहचान बनाई है। उनके रेस्तरां को मिशेलिन स्टार से भी सम्मानित किया जा चुका है। विकास ने कई किताबें भी लिखी हैं। उन्‍हें नीना गुप्ता के साथ पुरस्कार विजेता फिल्म द लास्ट कलर बनाने के लिए भी जाना जाता है। वह मास्टरशेफ इंडिया सीजन 2, 3, 4, 5 और 6 के जज के रूप में पेश हुए हैं। अब शेफ आगामी मास्टरशेफ इंडिया सीजन 7 को जज करने की तैयारी कर रहे हैं।

रणवीर बरार

Master Chef 7 India Judge
Ranveer Brar

रणवीर बरार उन शेफ में से एक हैं जिन्‍हें कुकिंग के लिए उनके पैशन की वजह से जाना जाता है। रणवीर बरार का जन्‍म उत्‍तर प्रदेश के लखनऊ में हुआ था। वहां के खाना और कबाब दुनियाभर में मशहूर हैं। रणवीर को बचपन से ही खाना के बारे में जानने और बनाने में दिलचस्‍पी थी। अपनी शिक्षा समाप्त करने के बाद उन्होंने होटल व्यवसाय में प्रवेश किया और न केवल देश भर में कई रेस्तरां खोले बल्कि रैडिसन ब्लू होटल में 25 वर्ष की उम्र में अपने समय के युवा कार्यकारी शेफ भी बने। उन्‍होंने कम उम्र में ही बोस्टन में ‘बनक’ रेस्तरां खोला और कई पुरस्कार भी जीते। दिलचस्प बात यह है कि वह शेफ विकास खन्ना की तरह ही मनोरंजन के व्यवसाय में एक अभिनेता के रूप में प्रवेश किया और हंसल मेहता की ‘मॉडर्न लव मुंबई’ में अभिनय किया। रणवीर मास्टरशेफ इंडिया के दूसरे और चौथे सीजन को जज कर चुके हैं। वह इस सीजन को भी जज करने के लिए काफी उत्‍साहित हैं।

गरिमा अरोड़ा

Master Chef 7 Judge
Garima Arora

गरिमा अरोड़ा पहली बार मास्‍टर शेफ में जज के रूप में शामिल हो रही हैं। गरिमा पसिद्ध एशियाई महिला शेफ में से एक हैं। यही नहीं गरिमा मिशेलिन स्टार जीतने वाली पहली महिला भारतीय शेफ भी हैं। गरिमा मुंबई में पलीं बढीं हैं। शेफ बनने और होटल और भोजन के व्यवसाय में प्रवेश करने से पहले उन्होंने एक पत्रकार के रूप में अपना करियर शुरू किया था। लेकिन उनकी राहें मंजिल प‍त्रकारिता से दूर खाने के खजाने में थी। उन्‍होंने पेरिस से ग्रेजुएशन करने के बाद कुछ जाने माने शेफ के साथ काम किया। 2017 में उन्‍होंने बैंकॉक में अपना रेस्‍तरां ‘गेरा’ खोला। गरिमा ने बहुत कम समय में इस व्‍यवसाय में अपना अलग मकाम बना लिया। वे मास्‍टर शेफ का हिस्‍सा बनने पर काफी उत्‍साहित हैं। खाने और उससे जुड़ी बारीकियों को वे प्रतिभागियों के साथ बांट कर अपने हुनर को साझा कर और कुछ नया सीखने को एक बार फिर तैयार हैं।