Skin Homemade Remedy: अब शादी का मौसम दस्तक दे चुका है। पार्टी में आपका रूप कुछ अलग नजर आए] इसके लिए अपनी त्वचा पर ज्यादा ध्यान दें। याद रखें कि एक स्वस्थ दमकती त्वचा की चमक कुछ अलग ही नजर आती है।
हम सभी महिलाओं को शादी में सज&संवर के जाना पसंद होता है] लेकिन क्या आपको पता है आपकी थोड़ी&सी घरेलू देखभाल आपके रूप में चार&चांद लगा सकती है। आपको महंगे कॉस्मैटिक्स लेने की जरूरत नहीं है। बस कुछ घरेलू चीजों की मदद से आप दमकती त्वचा और लहराते बाल पा सकती हैं।
बाल और नाखूनों के लिए फ्रूट पैक

केला, सेब, पपीता, एवोकैडो, संतरा जैसे फलों को एक साथ मिलाया जा सकता है और सभी प्रकार की त्वचा के लिए फेस मास्क के रूप में लगाया जाता है। एंजाइमों से भरपूर पपीता शरीर को साफ करता है। केला स्किन को टाइट करता है। वहीं दूसरे फल हाइड्रेट करते हैं। पैक को तीस मिनट लगाने के बाद सादे पानी से धो लें।
फेशियल स्प्रे
आप घर पर ही आसानी से फेशियल स्प्रे तैयार कर सकती हैं। अपनी त्वचा को पहचानें और उसी अनुसार घर पर अपने लिए स्प्रे तैयार करें। याद रखें कि यह स्प्रे आपको कम मात्रा में ही बनाने हैं। इन्हें आप स्प्रे बोतल में भरकर फ्रिज में रखें।
तैलीय त्वचा के लिए
- 200 मिली डिस्टिल्ड वॉटर या मिनरल वाटर में आप लैवेंडर एसिंशअल ऑयल की 5 बूंदें मिला लें।
- नॉर्मल से ड्राई त्वचा के लिए: 200 मिली डिस्टिल्ड वॉटर या मिनरल वाटर मेंए 5 बूंद रोज एसेंशियल ऑयल और आधा चम्मच शुद्ध ग्लिसरीन।
- मुंहासे वाली त्वचा के लिए: 100 मिली डिस्टिल्ड वॉटर या मिनरल वाटर में टी ट्री ऑयल की झ् से 4 बूंदें।
रिजेनयूवेटिंग फेस मास्क

अगर आप चाहती हैं कि आपका रूप एकदम से बदल जाए तो आधा चम्मच व्हीटजर्म लें और 2 बूंद जेरानियम ऑयल] 2 चम्मच ओट्स] एक चम्मच बादाम और संतरे के रस को मिला लें। यह पैक एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन ई से भरपूर है।
घर पर बनाएं टोनर
ग्रीन टी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। आप इसका टोनर आसानी से बना सकती हैं। आधा कप पानी लें और 2 चम्मच ग्रीन टी। पानी उबालें। चायपत्ती को चीनी मिट्टी के बर्तन में डाल दें। इसके ऊपर गरम पानी डालकर 2 मिनट के लिए रख दीजिए। इसे ठंडा करें और रूई से चेहरे पर लगा लें।
दादी मां वाला बॉडी स्क्रब

सबसे अट्टछा बॉडी स्क्रब गेहूं के चोकर दचोकर½ के साथ घर पर बनाया जाने वाला सदियों पुराना उबटन है। आप बेसन] दही या दूध की मलाई और एक चुटकी हल्दी से भी स्क्रब तैयार कर सकती हैं। इन्हें मिलाएं और बीस मिनट के लिए पूरे शरीर पर लगा रहने दें। बीस मिनट बाद हल्के हाथों से इसे रगड़ते हुए छुड़ाएं। आपकी डैड स्किन पूरी निकल जाएगी। त्वचा मुलायम और साफ होगी।
मुलायम त्वचा के लिए
पिसे हुए सूखे संतरे और नींबू के छिलके] ओट्स और पिसे हुए बादाम लें। थोड़ा&सा जैतून का तेल और गुलाब जल मिलाएं। इसे त्वचा पर लगाएं और हल्के हाथों से रगड़ कर पानी से धो लें।
नहीं रहेगी टैन की समस्या
तिल] सूखे पुदीने के पत्ते] एक&एक चम्मच नींबू का रस और शहद लें। तिल को दरदरा पीस लें और सूखे पुदीने के पत्तों का पाउडर बना कर इन्हें मिला लें। इसमें नींबू का रस और थोड़ा&सा शहद मिलाएं। इसे चेहरे और हाथों पर लगा लें। इन्हें धीरे से रगड़ें। कुछ मिनट के लिए छोड़ें आपको इसका प्रभाव पहली बार में ही नजर आ जाएगा।
मॉइश्चराइजिंग हेयर मास्क
एलोवेरा जेल में दो चम्मच सिरका] एक चम्मच ग्लिसरीन और एक अंडा मिलाएं। इस मिक्स से बालों में मालिश करें। आधा घंटा इसे लगाए रखें और फिर किसी भी माइल्ड शैंपू से धो लें।
आप मेहंदी का पैक भी लगा सकते हैं। 4 चम्मच नींबू का रस और कॉफी] 2 कट्टचे अंडे और चाय का पानी मेंहदी पाउडर में मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। चाय&पानी बनाने के लिए चाय पत्ती को पानी में उबाल लें। इसे ठंडा करें और छानकर इस पानी से आपको मेहंदी को गूंधना है। पेस्ट को लगाने के एक घंटे बाद बालों को सादे पानी से धो लें। यदि आप अंडे का उपयोग नहीं करना चाहते हैं] तो आप *ज्यादा मात्रा में चाय की पत्ती को डालें। ठ्ठ
