वजन घटाने के लिए चिवड़ा से बनाएं ये 3 स्वादिष्ट रेसिपी: Chivda Recipes for Weight Loss
Chivda Recipes for Weight Loss

वजन घटाने के लिए चिवड़ा से बनाएं ये 3 स्वादिष्ट रेसिपी: Chivda Recipes for Weight Loss

वजन घटाने के लिए आप इस हेल्दी स्नैक्स को अपनी इवनिंग स्नैक्स का हिस्सा बना सकते है।

Chivda Recipes for Weight Loss: अक्सर शाम को चाय के साथ कुछ हल्का- फुल्का स्नैक्स खाने का मन करता है। लेकिन भूख लगने की वजह से हम लोग अक्सर जंकफूड खा लेते है, जो शरीर के लिए अनहेल्दी होता है। ये सभी चीजों के सेवन से वजन भी बढ़ने लगता है। ऐसे में आज हम चिवड़ा से बने स्नैक्स रेसिपी के बारे में बात करने वाले है। जी, हां चिवड़ा वेट लॉस के लिए बहुत अच्छा होता है। साथ ही आप इससे हेल्दी और स्वादिष्ट स्नैक्स भी तैयार कर सकते है। अब ऐसे शाम को लोग अक्सर मठ्ठी, नमकीन, चिप्स जो तेल का इस्तेमाल करके बनाया जाता है, जो शरीर के लिए अनहेल्दी होता है और साथ ही वजन भी बढ़ने लगता है। इसलिए आज हम आपको चिवड़ा की 3 स्वादिष्ट रेसिपी बनाने के बारे में बताने वाले है। इसे आप घर पर झटपट तैयार कर सकते है, तो चलिए जानते है।

Also read: चावल के आटे की ये स्वादिष्ट डिशेज इस वीकेंड को बनाएंगी मजेदार, जानिए रेसिपीज: Delicious Rice Flour Dishes

Chivda Recipes for Weight Loss
Spicy Cornflakes Chivda

सामग्री

  • 2 कप बिना चीनी वाले कॉर्नफ्लेक्स
  • 2 कप पोहा
  • आधा कप मूंगफली
  • आधा कप काजू
  • आधा कप भुनी हुई चना दाल
  • 2 चम्मच तेल
  • 1 चम्मच सरसों के बीज
  • 8-10 करी पत्ते
  • 2 सूखी लाल मिर्च
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक

विधि

  • मसालेदार कॉर्नफ्लेक्स चिवड़ा बनाने के लिए सबसे पहले पैन में डालकर चिवड़ा को भून लें।
  • अब एक पैन में तेल गर्म कर लें। फिर इसमें सरसों के बीज, सूखी लाल मिर्च और करी पत्ता डालकर चटका लें।
  • इसके बाद इसमें मूंगफली, चना दाल और काजू डालकर भून लें।
  • कुछ देर के बाद इसमें हल्दी पाउडर, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स करें।
  • अब इसमें बिना चीनी वाले कॉर्नफ्लेक्स को भी डालकर अच्छे से फ्राई कर लें।
  • कुछ देर के बाद इसमें भूने हुए चिवड़ा डालकर मिलाएं।
  • 10 मिनट के बाद गैस बंद कर दें।
  • तैयार है मसालेदार कॉर्नफ्लेक्स चिवड़ा। इसे आप शाम को चाय या कॉफी के साथ सर्व कर सकते है।
Makhana Chivda
Makhana Chivda

सामग्री

  • 2 कप मखाना
  • 2 कप चिड़वा
  • आधा कप मूंगफली
  • 2 चम्मच तेल
  • आधा चम्मच जीरा
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • आधा चम्मच चाट मसाला
  • स्वादानुसार नमक

विधि

  • मखाना चिवड़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन गैस पर गर्म कर लें।
  • फिर इसमें मखाना और चिवड़ा डालकर अच्छे से भून लें।
  • अब एक दूसरे पैन को गैस पर गर्म कर लें। फिर इसमें तेल डाल दें।
  • तेल गर्म होने पर इसमें जीरा डालकर चटकने दें।
  • कुछ देर के बाद इसमें मूंगफली डालकर भून लें।
  • मूंगफली जब भून जाएं, तो इसमें हल्दी पाउडर, नमक और चाट मसाला मिलाएं।
  • अब इसमें भून हुए चिवड़ा और मखाना को डाकर पका लें।
  • जब सारी चीजें कुरकुरी हो जाएं, तो गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें।
  • ठंडा होने के बाद इसे एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें।
Roasted Poha Chivda
Roasted Poha Chivda

सामग्री

  • 2 कप पोहा
  • आधा कप मूंगफली
  • 1 कप भुनी हुई चना दाल
  • 2 चम्मच तेल
  • आधा चम्मच सरसों के दाने
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • आधा चम्मच चाट मसाला
  • 8-10 करी पत्ते
  • 4- 5 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 चम्मच पिसी हुई चीनी

विधि

  • भुना हुआ पोहा चिवड़ा बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर एक कढ़ाई रखें।
  • कढ़ाई जब गर्म हो जाएं, तो इसमें तेल डाल दें। तेल गर्म होने पर चिवड़ा डालकर कुरकुरा होने तक भून लें।
  • अब एक दूसरे पैन में तेल गर्म कर लें। फिर इसमें सरसों के दाने और करी पत्ता डालकर चटकने दें।
  • इसके बाद इसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च डाल दें।
  • कुछ देर के बाद इसमें भूने हुए चिवड़ा, चाट मसाला, हल्दी पाउडर, नमक, पीसी हुई चीनी, मूंगफली और भुनी हुई चना दाल डालकर मिला लें।
  • 10 मिनट के बाद गैस को बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें।
  • ठंडा होने के बाद इसे एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रख लें।
  • शाम को चाय के साथ स्नैक्स के रूप में सर्व करें।