भगवान शिव के महामृत्युंजय मंत्र सर्वदोष नाशक मंत्र है। यह मंत्र मानव जीवन के लिए अभेद्य कवच है। बीमारी हो या दुर्घटना आदि से मृत्यु का भय यह मंत्र सब दूर करता है। इसका जाप शारीरिक एवं मानसिक पीड़ा को भी दूर करता है। इस शिव मंत्र जाप से शरीर रक्षा के साथ बुद्धि, विद्या, यश और लक्ष्मी भी बढ़ती है।
Tag: महामृत्युंजय मंत्र
इस मंत्र के जाप में बरतें ये खास सावधानियां वरना नहीं मिलेगा लाभ
शास्त्रों और पुराणों में असाध्य रोगों से मुक्ति व अकाल मृत्यु से बचने के लिए महामृत्युंजय मंत्र जाप का विशेष उल्लेख किया गया है। भगवान शिव को प्रसन्न करने का यह एक मात्र महाशक्तिशाली मंत्र है।
क्यों है महामृत्युंजय मंत्र भगवान शिव का सबसे प्रभावशाली मंत्र
महामृत्युंजय मंत्र ऐसा अचूक बाण है जो आपके सभी कष्टों को नष्ट कर आपके जीवन को खुशहाल बनाता है। घातक व जटिल स्थिति में भी यह मंत्र आपकी परेशानियों को समाप्त करता है। इस मंत्र का जाप पूरी श्रद्धा व पवित्र हृदय से करना चाहिए, मन में किसी भी प्रकार की शंका होने पर मंत्र का जाप निष्फल या विपरीत प्रभाव पैदा करने वाला भी हो सकता है। लेख से जानें महामृत्युंजय मंत्र जाप से होने वाले लाभों के बारे में।
