Virtual Sex Tips: हमारी जिंदगी डिजिटल दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है। तेजी से डिजिटल होती दुनिया में, दूरियां भी आ गई हैं। ऐसे में यदि दो पार्टनर दूर रह रहे हैं तो उनकी इस दूरी को पाटने में वर्चुअल सेक्स बड़ी भूमिका निभा रहा है। यह वयस्कों के बीच सेक्शुअल इंटिमेसी का एक सहमतिपूर्ण और डिजिटल रूप है, जो अक्सर टेक्स्ट, ऑडियो, वीडियो या इंटरैक्टिव टेक्निक के जरिए होता है। चाहे आप लंबी दूरी के रिश्ते में हों या बस चीजों को मसालेदार बनाना चाहते हों, वर्चुअल सेक्स थ्रिल से भरपूर होने के साथ ही इमोशनल लगाव का एक रूप भी हो सकता है। हालांकि, वर्चुअल सेक्स अपनी बाउंड्री, शिष्टाचार और तमाम तरह के खतरों के साथ आता है। आज इस आर्टिकल में जानते हैं कि वर्चुअल सेक्स की में क्या कर सकते हैं और क्या नहीं कर सकते हैं।
वर्चुअल सेक्स में क्या करें

आइए जानते हैं कि वर्चुअल सेक्स में क्या किया जा सकता है और क्या करना चाहिए।
सहमति और कम्फर्ट है जरूरी
इसकी शुरुआत से पहल अपने पार्टनर बाउंड्री के बारे में खुली बातचीत करें। क्या ठीक है और क्या नहीं है। सहमति किसी भी सेक्सुअल एक्टिविटी क आधार है, फिर चाहे वह वर्चुअल ही क्यों न हो।
टेक की जांच
सुनिश्चित करें कि आपका कैमरा, माइक्रोफ़ोन और इंटरनेट कनेक्शन सही तरह से काम कर रहा है। रुकावटें या देरी मूड को जल्दी खराब कर सकती हैं।
सही माहौल
इसे असली डेट की तरह ही समझें और पेश आएं। लाइटिंग, म्यूज़िक और प्राइवेसी से मूड सेट करें।इससे न केवल अनुभव बेहतर होता है, बल्कि आपको ज्यादा आराम और कंट्रोल में रहने में भी मदद मिलती है।
उपस्थित रहें
सामने वाले को अच्छी तरह से सुनें और जवाब दें। शब्दों या आंखों के जरिए अपने पार्टनर को महसूस कराएं कि उसे देखा और सुना जा रहा है।
इसके बाद
एक बार जब यह खत्म हो जाए, तो चैट करें, एक दूसरे से अनुभव पूछें। इमोशनल क्लोजर बहुत जरूरी है।
वर्चुअल सेक्स में क्या न करें

आइए जानते हैं कि वर्चुअल सेक्स में क्या नहीं किया जा सकता है और क्या नहीं करना चाहिए।
बिना सहमति के रिकॉर्ड न करें
किसी की जानकारी के बिना उसे रिकॉर्ड करना गैरकानूनी और अनैतिक भी है, खासकर इंटिमेट मामलों में। सम्मान पर कभी कोई समझौता नहीं किया जा सकता है।
पार्टनर पर दबाव न डालें
अगर दोनों में से कोई एक पार्टनर हिचकिचाता है, तो वहीं रुक जाएं। वर्चुअल सेक्स मजेदार और सहमति से होना चाहिए, न कि किसी रुकावट या डर के।
जल्दी शेयर न करें पर्सनल डीटेल
यदि आप दोनों का कनेक्शन नया है तो बहुत ज्यादा पर्सनल डीटेल शेयर करने से बचें। अपने घर, ऑफिस का पता बहुत जल्दी शेयर करने से बचें।
नजरअंदाज न करें रेड फ्लैग
यदि आपको कोई अनकम्फर्टेबल महसूस कराता है, आपकी बाउंड्री का अनादर करता है, या आपको किसी चीज के लिए मजबूर करने की कोशिश करता है, तो उससे दूरी बनाना ही सही है। किसी भी तरह का अनुभव इमोशनल डैमेज के लायक नहीं है।
मल्टीटास्क न करें
अपना फोन चेक करने या टैब बदलने जैसे काम न करें। यदि आप पूरी तरह से इंगेज नहीं हैं, तो आपका पार्टनर इसे नोटिस करेगा और जाहिर सी बात है कि उसे अच्छा महसूस नहीं होगा।
