टीनएज हमारे जीवन की सबसे नाजुक उम्र होती है जिसमें हमें दुनियादारी के बारे में पता नहीं होता। हम इस उम्र में एक तरह की सपनों की दुनिया में जीते हैं। टीनएज में जवानी की शुरुआत हो जाती है तो किसी के भी प्रति खुद को आकर्षित हुआ देखना बहुत साधारण बात है। हालांकि इस उम्र में ही बच्चों का फायदा भी काफी उठाया जाता है। आज के समय में टीनएज में ही बहुत सारे बच्चे शारीरिक संबंध बना लेते हैं जो लड़कियों के स्वास्थ्य के लिए खास कर इतना अच्छा नहीं होता है।

इस उम्र में लड़कियों को अपने हाइजीन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है जिस कारण उन्हें एसटीडी, एचआईवी और यहां तक की कैंसर जैसी बड़ी बड़ी बीमारियों का रिस्क बढ़ सकता है।टीनएज में सेक्सुअल जानकारी भी इतनी नहीं होती है, जिस वजह से हमें पता नहीं होता है कि हमारे साथ क्या हो रहा है। 

क्या टीनएज में यौन संबंध बनाने से कैंसर का रिस्क बढ़ता है

टीनेज में यौन संबंध

एक रिसर्च के मुताबिक कम उम्र में यौन संबंध बनाने से यौन संबंधित वायरस की संख्या बढ़ जाती है। इससे सर्विकल कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। 

बिना चाही प्रेगनेंसी का हो सकती हैं शिकार

बिना चाही प्रेगनेंसी का हो सकती हैं शिकार

लड़कियों को पीरियड्स शुरू होने के बाद कभी भी शारीरिक संबंध बनाने पर प्रेगनेंसी का खतरा हो सकता है। इस उम्र में वह इस विषय में अपने घर पर बताने में भी डरती हैं और अगर वह छुप छुपा कर अबॉर्शन करवाने की सोचती हैं तो इसमें उनकी जान तक का खतरा होता है। इस उम्र में वह इतनी मजबूत और जागरूक भी नहीं होती है की बच्चे को पाल सके। साथ ही वह फाइनेंशियल रूप से भी स्वतंत्र नहीं होती हैं। इसलिए अगर आप इस उम्र में किसी के साथ सेक्सुअल संबंध बनाना भी चाहती हैं तो प्रोटेक्शन का प्रयोग करना बिलकुल भी न भूलें। 

इन्फेक्शन होना

बहुत सी रिसर्च में भी यह देखने को मिला है कि जो लड़कियां कम उम्र में यौन संबंध बनाती हैं वह इन्फेक्शन के रिस्क में आ जाती हैं और ऐसी लड़कियों को एचआईवी और एसटीडी जैसे इन्फेक्शन होने का डर रहता है। 

दिमाग पर भी पड़ता है नेगेटिव असर

अगर आप कम उम्र में शारीरिक संबंध बना लेते हैं तो इससे आप के दिमाग पर नेगेटिव असर पड़ता है और एक तरह से दिमाग विकसित होना बंद हो जाता है। केवल दिमाग ही नहीं बल्कि शरीर का भी विकास इसके कारण पूरी तरह से रुक जाता है। इस प्रकार से भी कम उम्र में यौन संबंध बनाना काफी नुकसान दायक हो सकता है। 

डिप्रेशन होना

Depression Remedies
teenage में शारीरिक संबंध बनाना हो सकता है आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक Credit: Istock / Grehlaxmi

शारीरिक संबंध बनाने के बाद आप इस उम्र में अपने पार्टनर के साथ ज्यादा जुड़ जाती हैं और आपकी भावना पूरी तरह से उनसे जुड़ जाती हैं। अगर आप उनसे कुछ समय बाद अलग हो जाती हैं तो यह प्रेशर और दुख आपके सहन करने के लिए काफी ज्यादा हो सकता है। इससे आपकी दिमागी सेहत पर काफी असर पड़ सकता है। इसलिए जिस व्यक्ति के साथ आप रिश्ता बना रही हैं उस को पहले अच्छे से जान ले।

मिस इंडिया नंदिनी से सीखें स्टाइलिश बनना

टीनएज में किसी पर भी हम आसानी से भरोसा कर लेते हैं और उनकी बातों में आ कर शारीरिक संबंध भी बना लेते हैं। इसलिए आपको काफी ध्यान से और काफी भरोसेमंद व्यक्ति के साथ ही पूरी सुरक्षा के साथ रिलेशन बनाना चाहिए।