Sex Effect on Skin
glowing skin after sex Credit: Istock

Overview:

आज के समय में हर किसी की जिंदगी में तनावों का पहाड़ खड़ा है। लेकिन पार्टनर से नजदीकियां कुछ पलों के लिए ही सही आपके तनाव को दूर कर देती हैं और मन व दिमाग दोनों को शांत करती हैं। इसका असर स्किन पर नजर आता है।

Sex Effect on Skin: पार्टनर से नजदीकी, खासतौर पर सेक्स के बाद चेहरे का ग्लो कुछ अलग ही होता है। अक्सर इसका कारण खुशी के एहसास को माना जाता है, लेकिन इसके पीछे एक बड़ी वजह साइंस भी है। ये पल आपको अद्भुत महसूस करवाते हैं। इसका चमत्कारी असर आपकी स्किन पर नजर आता है। आखिर क्या है इस चमक का राज, आइए जानते हैं।

दूर हो जाता है तनाव

Sex Effect on Skin-Romantic Talk
Talk romantically to your partner while sleeping

आज के समय में हर किसी की जिंदगी में तनावों का पहाड़ खड़ा है। लेकिन पार्टनर से नजदीकियां कुछ पलों के लिए ही सही आपके तनाव को दूर कर देती हैं और मन व दिमाग दोनों को शांत करती हैं। इसका असर स्किन पर नजर आता है। प्लान्ड पैरंटहुड की रिपोर्ट के अनुसार 39% अमेरिकी महिलाएं इससे आराम महसूस करती हैं। दरअसल, सेक्स से शरीर का ब्लड फ्लो बढ़ता है। जिससे ऑक्सीटोसिन का स्तर सुधरता है। तनाव और चिंता दूर होती है। साथ ही इससे स्किन पर चमक आने लगती है। आपको बता दें कि तनाव सोरायसिस और रोसैसिया जैसी स्थितियों में सूजन को ट्रिगर कर सकता है। इससे ब्रेकआउट की परेशानियां भी बढ़ती हैं। ऐसे में सेक्स तनाव को दूर करने में मददगार बन सकता है।

सो पाते हैं सुकून की नींद

अच्छी नींद और पार्टनर के साथ बिताए क्वालिटी टाइम के बीच गहरा संबंध है। यह बात हम सभी जानते हैं कि हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए 7 से 8 घंटे की भरपूर नींद बेहद जरूरी होती है। अच्छी और पर्याप्त नींद से आपकी स्किन को रिपेयर होने का भरपूर समय मिल जाता है। इससे सूजन कम होती है और स्किन सेल्स की मरम्मत हो पाती है। मिशिगन यूनिवर्सिटी की एक स्टडी के अनुसार जब आप पार्टनर के साथ रिश्ता बनाते हैं तो शरीर में एस्ट्रोजन का लेवल बढ़ता है। एस्ट्रोजन स्किन को हेल्दी बनाने में बेहद मददगार है। इससे उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी होती है। यह कोलेजन के लेवल को मेंटेन रखता है। जिससे झुर्रियां कम होती हैं। एस्ट्रोजन त्वचा की नमी को लॉक करने में भी मददगार होता है, जिससे स्किन सॉफ्ट बनी रहती है।

यह है इंस्टेंट ग्लो आने का कारण

अब आप सोच रहे होंगे कि सेक्स के तुरंत बाद स्किन पर जो चमक नजर आती है, उसका राज क्या है। तो इसका जवाब है ब्लड फ्लो बढ़ना। दरअसल, सेक्स के दौरान शरीर में रक्त प्रवाह की दर बढ़ जाती है, जिससे रक्त कोशिकाएं आपके चेहरे तक ज्यादा ऑक्सीजन पहुंचाती हैं। इससे रक्त वाहिकाएं फैलती हैं और चेहरे पर गुलाबी रंगत नजर आने लगती है। ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ने से कोलेजन उत्पादन भी तेजी से बढ़ने लगता है। इससे ग्लो झलकने लगता है।

दिल-दिमाग दोनों रहते हैं खुश

कई अध्ययन बताते हैं कि नियमित रूप से सेक्स करने से या नजदीकियां बढ़ने से आपकी स्किन ही नहीं शारीरिक और मानसिक सेहत भी दुरुस्त रहती है। इससे आप टेंशन फ्री होते हैं। सुबह जागने पर ज्यादा फ्रेश फील करते हैं। यह आपके हार्मोन्स को बैलेंस करने में भी मददगार होता है।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...