Overview:
हजारों महिलाओं पर हुए एक सर्वे में महिलाओं के दिल की हैरान कर देने वाली फीलिंग्स सामने आई हैं। वो साथी के साथ अंतरंग होने से पहले अपने आपको पूरी तरह से तैयार करना चाहती हैं।
Women Sex Desire: पार्टनर के साथ नजदीकी बढ़ाना, हर महिला के लिए बेहद खास पल होता है। वो साथी के साथ अंतरंग होने से पहले अपने आपको पूरी तरह से तैयार करना चाहती हैं। लेकिन जब ऐसा नहीं होता है तो वो पार्टनर के पास जाने से कतराने लगती हैं। हाल ही में हजारों महिलाओं पर हुए एक सर्वे में महिलाओं के दिल की हैरान कर देने वाली फीलिंग्स सामने आई हैं।
पैरों पर बाल हैं आफत

फिलिप्स लूमिया कंपनी की ओर से करवाए गए इस सर्वे में करीब 79% महिलाओं ने कहा कि उन्हें पार्टनर के साथ सेक्स करने से पहले पूरी तरह से तैयार होना पसंद है। सर्वे में शामिल 2000 महिलाओं में से एक तिहाई महिलाओं ने स्वीकार किया कि अगर उनके पैरों पर बाल होते हैं तो वह सेक्स से बचती हैं। यानी पांच में से हर एक महिला अपने साथी के साथ सिर्फ इसलिए सेक्स नहीं करती, क्योंकि वह उसके सामने बेतरतीब नहीं लगना चाहतीं।
ये भी है सेक्स से दूरी के कारण

पैरों पर बाल होने के साथ ही महिलाएं कई दूसरे कारणों से भी सेक्स करने से बचती हैं। वे हर हाल में पार्टनर के सामने परफेक्ट नजर आना चाहती हैं। 51% महिलाओं ने कहा कि जिस दिन वह नहाती नहीं हैं, उस दिन वे सेक्स से इनकार करती हैं। वहीं 48% महिलाएं गंदे दांतों और 26% महिलाएं अंडर आर्म्स साफ न होने के कारण भी पार्टनर के नजदीक नहीं जाती हैं। इस सर्वे में यह भी सामने आया कि 32% महिलाएं सेक्स करने से पहले इन सभी जरूरी बातों का ध्यान रखना पसंद करती हैं। जिसमें औसत वे 17 मिनट बिताती हैं।
महिलाओं ने कही दिल की बात
वनपोल डॉट कॉम के इस सर्वे के अनुसार सेक्स से पहले खुद को तैयार करना महिलाओं को अच्छा लगता है। ऐसा वे सिर्फ अपने पार्टनर की खुशी के लिए नहीं करती। बल्कि 90% महिलाओं का मानना है कि इससे उनका कॉन्फिडेंस बढ़ता है, जिससे वह सेक्स को भरपूर एंजॉय कर पाती हैं। 50% महिलाओं ने कहा कि इससे वे खुद के बारे में अच्छा महसूस करती हैं। 38% महिलाएं अनचाहे बालों से छुटकारा पाने से आराम महसूस करती हैं। वहीं 40% महिलाओं ने कहा कि यह सेल्फ केयर को बढ़ावा देता है। इससे यह पता चलता है कि उनका पार्टनर उनके लिए कितना जरूरी है।
सेल्फ केयर की ओर कदम
ऐसे में साफ है कि सेल्फ केयर के ये छोटे-छोटे कदम महिलाओं को फील गुड करवाते हैं। इनसे न सिर्फ उनका आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि वह अपने खास पलों को एंजॉय भी ज्यादा कर पाती हैं। 85% महिलाओं ने कहा कि सजने संवरने के बाद वह अंदर से अच्छा महसूस करती हैं। एक समय था जब महिलाएं सिर्फ बिकनी लाइन को साफ रखना ही जरूरी मानती थीं। लेकिन अब वो सफाई को लेकर पहले से ज्यादा जागरूक हैं। 35% महिलाएं रोज सजना संवरना पसंद करती हैं। यह एक बड़ा बदलाव है, जिसमें महिलाएं अब खुद के लिए समय निकाल रही हैं।
