Mehndi Plant Vastu Tips
Mehndi Plant Vastu Tips

Mehndi Plant Vastu Tips: हम अपने घर के गार्डन में तरह-तरह के पेड़-पौधे लगाते हैं, जिनमें से एक मेहंदी का पौधा भी होता है। कई महिलाएं अपने बालों और हाथों में मेहंदी लगाने के लिए बाजार से मिलने वाला केमिकल युक्त मेहंदी पाउडर खरीदना पसंद नहीं करतीं। इसलिए वे अपने घर में ही मेहंदी का पौधा लगा लेती हैं, ताकि उन्हें नेचुरल मेहंदी मिल सके। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मेहंदी का पौधा लगाना उचित है या नहीं? क्योंकि कुछ पेड़-पौधे ऐसे माने जाते हैं जो घर में नकारात्मक शक्तियों को आकर्षित करते हैं। मेहंदी का पौधा भी उन्हीं में से एक माना जाता है। तो आइए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र इस बारे में क्या कहता है।

Mehndi Plant Vastu Tips
Mehandi Plant Vastu Upay

सनातन धर्म में मेहंदी को महिलाओं के सौभाग्य और श्रृंगार का प्रतीक माना जाता है। सुहागन औरतें इसे अपने हाथों में सजाकर न सिर्फ अपनी सुंदरता बढ़ाती हैं, बल्कि यह धार्मिक दृष्टि से भी शुभ मानी जाती है। मेहंदी के पत्तों को पीसकर बनाई गई रचने वाली मेहंदी हाथों की शोभा तो बढ़ाती है, परंतु वास्तुशास्त्र के अनुसार मेहंदी का पौधा घर के भीतर लगाना उचित नहीं माना गया है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मेहंदी के पौधे की खुशबू कुछ विशेष ऊर्जाओं को आकर्षित करती है। मान्यताओं के अनुसार, यह खुशबू नकारात्मक शक्तियों और भटकती आत्माओं को अपनी ओर खींचती है। यदि यह पौधा घर के भीतर लगाया जाए तो यह बुरी शक्तियों को आमंत्रित कर सकता है, जिससे घर में मानसिक तनाव, पारिवारिक कलह और अशांति फैल सकती है। इसके अलावा, यह पौधा घर की सकारात्मक ऊर्जा को भी सोख लेता है, जिससे समृद्धि और तरक्की में बाधा उत्पन्न हो सकती है।

अगर आप मेहंदी का पौधा लगाना भी चाहते हैं तो इसे हमेशा अपने घर के बाहर या किसी खुले स्थान पर ही लगे तभी यह आपके घर के लिए सुखद हो सकता है वरना इसे कभी भी घर के आसपास लगाने की गलती ना करें वर्णन घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा ।

peepal tree puja on vaishakha Purnima
peepal tree puja on vaishakha Purnima

वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ अन्य पौधों को घर में लगाना अशुभ माना गया है क्योंकि ये नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं। जैसे पीपल का पेड़, नींबू का पेड़, बबूल और कांटेदार पौधे। पीपल का पेड़ घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और कार्यों में रुकावट आती है। नींबू का पेड़ मुख्य द्वार के सामने होने पर गृह क्लेश का कारण बनता है। कांटेदार पौधे मानसिक तनाव और आर्थिक हानि लाते हैं।

tulsi plant
tulsi plant

घर में कुछ पौधे और फूल लगाने को वास्तु शास्त्र में बेहद शुभ माना गया है। जैसे पीले गेंदे और लाल गुलाब के फूल न सिर्फ खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि ये पॉजिटिव एनर्जी का संचार भी करते हैं। वहीं तुलसी, बांस और मनी प्लांट को घर में लगाने से घर में सुख-शांति, समृद्धि और शुभ ऊर्जा का वास बना रहता है।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...