Vaginal Health: उम्र के साथ महिलाओं के शरीर में काफी परिवर्तन आते हैं। चेहरे और बाहों के अलाव वैजाइना की स्किन भी लूज हो जाती है। वैजाइना विभिन्न मांसपेशियों से बनी होती है जो कई कारणों की वजह से लूज हो जाती है, जिसके परिणामस्वरूप कई महिलाएं सेक्स का भरपूर आनंद नहीं उठा पातीं। वैजाइना की लूज स्किन को मेडिकेशन और सर्जरी द्वारा टाइट किया जा सकता है लेकिन कुछ घरेलू नुस्खें अपनाकर भी आप अपनी वैजाइना को दोबारा से पुराने शेप में ला सकते हैं। तो चलिए जानते हैं लूज वैजाइना के कारणों और उपचार के बारे में।
लूज वैजाइना के कारण

सेक्स: अधिकांश महिलाओं की सेक्स के बाद वैजाइना लूज हो जाती है जिससे उसके आकार में भी परिवर्तन आने लगता है। वैजाइना बेहद लचीली होती है जिसका अधिक उपयोग किए जाने पर उनके नैचुरल साइज और शेप में अंतर आ सकता है।
उम्र: 40 की उम्र के बाद महिलाओं की वैजाइना ढीली और बेजान होने लगती है। मेनोपॉज के नजदीक आते पेरिमेनोपॉजल होते हैं जिससे महिलाओं का एस्ट्रोजन लेवल गिर जाता है। इससे वैजाइना की मांसपेशियों पतली और ढीली हो जाती है।
डिलीवरी: नॉर्मल डिलीवरी के दौरान वैजाइना की मांसपेशियों को फैलाने की आवश्यकता होती है जिसके परिणामस्वरूप वैजाइना लूज हो जाती है।
लूज वैजाइना को ऐसे करें टाइट
मसाज: लूज वैजाइना को टाइट करने में मसाज महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। मार्केट में कई तरह के ऑयल, क्रीम और जेल उपलब्ध हैं जिसका उपयोग करके वैजाइनल मसल्स को टाइट किया जा सकता है।
पिल्स: लूज वॅजाइना को मेडिकेशन से भी टाइट किया जा सकता है। फाइटोएस्ट्रोजेन से बने पिल्स वैजाइना को टाइट और स्ट्रॉन्ग बनाने में मदद कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल सेक्स के दौरान भी किया जा सकता है।
डाइट: लूज मसल्स को टाइट और रिपेयर करने में डाइट भी अहम रोल निभाती है। वैजाइनल मसल्स को ठीक करने के लिए प्रोटीनयुक्त डाइट ली जा सकती है। इससे महिलाओं की ओवरऑल हेल्थ को फायदा पहुंच सकता है।
लूज वैजाइना के लिए अपनाएं ये एक्सरसाइज

पेल्विक एक्सरसाइज: लूज वैजाइना को टाइट बनाने में एक्सरसाइज का अहम रोल हो सकता है। इसके लिए आप पेल्विक टिल्ट एक्सरसाइज ट्राय कर सकते हैं। ये एक्सासाइज वैजाइना और कोर मसल्स पर काम करती है। इस एक्सरसाइज को 4-5 बार दोहराया जा सकता है।
वैजाइनल कोन: ये एक एक्सरसाइज है जिसमें आपको कोन की आवश्यकता होगी। ये कोन वैजाइना में 15-20 मिनट के लिए इंसर्ट किया जाता है। इससे वैजाइनल मसल्स स्ट्रॉन्ग और फ्लेग्जीबल हो जाती हैं।
बटरफ्लाई: पेल्विक को स्ट्रॉन्ग और टाइट करने के लिए बटरफ्लाई एक्सरसाइज का नियमित अभ्यास किया जा सकता है। ये आपकी पेल्विक मसल्स के अलावा इनर थाई पर भी काम करती है। बटरफ्लाई एक्सरसाइज करने से थाई फैट को कम करने में मदद मिल सकती है।
वॉकिंग: नियमित रूप से वॉकिंग करने से भी पैरों, वैजाइना और पेट की मसल्स को टाइट करने में मदद मिल सकती है। प्रतिदिन 45 मिनट की वॉक करने से वैजाइना में भी लाभ पहुंच सकता है। वॉकिंग करने से आप सेक्सुअली स्ट्रॉन्ग हो सकते हैं।
