Vaginal Fart: अचानक आई एक अनजानी आवाज़, और आप थोड़ी देर के लिए असमंजस में पड़ गईं—अगर ऐसा कभी आपके साथ हुआ है, तो घबराने की जरूरत नहीं। यह वेजाइनल फार्ट है, जो कई महिलाओं को कभी न कभी अनुभव होता है। लेकिन चूंकि इस पर खुलकर बात नहीं होती, इसलिए इसे लेकर भ्रम और झिझक बनी रहती है। कई बार महिलाएं इसे किसी समस्या से जोड़ लेती हैं, जबकि यह एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है। लेकिन वेजाइनल फार्ट क्यों होता है, किन स्थितियों में अधिक महसूस किया जाता है, और क्या इसे रोका जा सकता है? आइए, इस विषय को विस्तार से समझते हैं।
वेजाइनल फार्ट क्या है?
जब वेजाइना में फंसी हुई हवा बाहर निकलती है और उसके साथ हल्की आवाज़ आती है, तो इसे वेजाइनल फार्ट या क्वीफ कहा जाता है। यह सामान्य फार्ट से अलग होता है क्योंकि इसमें पेट की गैस नहीं बल्कि बाहरी हवा शामिल होती है, और इसमें किसी तरह की गंध नहीं होती।
वेजाइनल फार्ट को क्वीफ भी कहा जाता है, यह सामान्य फार्ट से अलग होते हैं क्योंकि सामान्य फार्ट में पेट के अंदर की हवा बाहर निकलती है लेकिन, यह वेजाइना में फंसी हवा होती है जो शरीर के अंदर से नहीं बल्कि बाहर से आती है।
किन कारणों से होता है वेजाइनल फार्ट?
वेजाइनल फार्ट में घबराने और शर्माने की कोई बात नहीं है। यह कुछ कारणों से हो सकते हैं जैसे-
सेक्सुअल रिलेशन

सेक्स वेजाइनल फार्ट का प्रमुख कारण है। अगर वेजाइना में कुछ भी चीज़ डाली जाती है जैसे पेनिस, उंगली या फिर किसी के सेक्स टॉय तो इनके कारण बहुत बार कुछ हवा वेजाइना के अंदर फंस जाती है। सेक्स के समय मूवमेंट के कारण भी यह हवा अंदर ट्रैप हो सकती है। यही हवा सेक्स के बाद फार्ट के रूप में वेजाइना से बाहर आती है। इससे बचने के लिए सेक्स के दौरान स्पीड थोड़ी कम रखने की कोशिश करें।
पेल्विक फ्लोर
पेल्विक फ्लोर में किसी तरह की समस्या भी पेल्विक फार्ट का कारण हो सकती है। यूरिनरी ट्रैक्ट में कोई दिक़्क़त होने से पेल्विक एरिया के अंग आपस में उलझ जाते हैं और यह भी वेजाइनल फार्ट की वजह हो सकती है। पेल्विक फ्लोर मसल्स की एक्सरसाइज करने से भी यह समस्या कम हो सकती है।
मेंस्ट्रुअल कप
कुछ लोग पीरियड्स के दौरान टैम्पोन और मेंस्ट्रुअल कप का इस्तेमाल करते हैं। इन्हें इन्सर्ट करने पर भी हवा वेजाइना के अंदर फंस सकती है। जब टैम्पोन को हटाते हैं तो यह हवा अपने आप निकल जाती है।
गायकोलॉजिकल एग्जामिनेशन
अगर आप किसी समस्या के चेक अप के लिए स्त्री-रोग विशेषज्ञ के पास जाते हैं तो चेक अप के दौरान जब कुछ इंस्ट्रुमेंट्स उपयोग किए जाते है तो उनसे भी यह हवा ट्रैप हो सकती है, जो बाद में फार्ट के रूप में बाहर निकलती है।
एक्सरसाइज

आजकल अधिकांश महिलाएं फिटनेस के लिये कोई ना कोई एक्सरसाइज करती ही हैं। कई बार स्ट्रेचिंग, जंपिंग या कोई और एक्सरसाइज के दौरान भी हवा वेजाइना में ट्रैप हो जाती है। लोअर बॉडी की एक्सरसाइज करने से वेजाइना रिलैक्स होती है और इस कारण हवा अंदर फंस सकती है।
प्रसव
कई महिलाओं में डिलीवरी के वक्त वेजाइनल फार्ट होना सामान्य बात है। हालाँकि, प्रेगनेंसी के दौरान कोशिश करना चाहिये कि वेजाइना में हवा ट्रैप नहीं हो क्योंकि कुछ मामलों में यह हवा पेल्विक मसल्स में जा सकती है और भ्रूण के लिये नुक़सानदायक हो सकती है।
तो, अगर आप भी कभी-कभी वेजाइनल फार्ट का अनुभव करती हैं तो इसमें घबराने वाली कोई बात नहीं है। यह बिलकुल सामान्य है क्योंकि वेजाइना में फंसी हवा किसी ना किसी तरह बाहर निकलेगी ही। बस आप यह कोशिश कर सकती हैं कि वेजाइना में हवा ट्रैप ना हो।
