Malaika Arora breaks silence on dating rumours with Sorab Bedi
Malaika Arora breaks silence on dating rumours with Sorab Bedi

Overview: मलाइका अरोड़ा ने सोराब बेदी संग डेटिंग की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

हाल के दिनों में मलाइका अरोड़ा का नाम मॉडल और टीवी पर्सनैलिटी सोराब बेदी के साथ जोड़ा जा रहा है, जिस पर अब एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है।

Malaika Arora on Dating Rumours with Sorab Bedi: मलाइका अरोड़ा इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की उन हस्तियों में शुमार हैं, जिनकी पर्सनल लाइफ हमेशा से ही मीडिया और फैंस के लिए चर्चा का विषय रही है। साल 2017 में अरबाज खान से तलाक के बाद से मलाइका ने अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने की जो मिसाल पेश की है, वह वाकई काबिले-तारीफ है।

हालांकि, इस आजादी के साथ-साथ अक्सर उनके नाम को अलग-अलग लोगों के साथ जोड़कर अफवाहों का बाजार भी गर्म रहता है। हाल के दिनों में उनका नाम मॉडल और टीवी पर्सनैलिटी सोराब बेदी के साथ जोड़ा जा रहा है, जिस पर अब एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने इस पूरे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। 

अफवाहों पर मलाइका का करारा जवाब

मलाइका अरोड़ा और सोराब बेदी के बीच नजदीकियों की खबरें तब तेज हुईं, जब दोनों का एक ‘कोजी’ डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इन चर्चाओं पर विराम लगाते हुए मलाइका ने हाल ही में ‘कर्ली टेल्स’ को दिए एक इंटरव्यू में साफ किया कि वे इन अफवाहों से अब काफी परेशान हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि पहले ये बातें सामान्य लगती थीं, लेकिन अब यह उन्हें इरिटेट करने लगी हैं। दिलचस्प बात यह है कि मलाइका इन खबरों को अपने बेटे अरहान खान के साथ साझा करती हैं और दोनों मिलकर इन फालतू दावों पर खूब हंसते हैं।

सोराब के साथ जुड़ा था मलाइका का नाम

मलाइका की निजी जिंदगी के पन्नों को पलटें तो अरबाज खान के साथ उनकी 18 साल पुरानी शादी का अंत 2017 में हुआ था। इसके बाद वे लंबे समय तक एक्टर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में रहीं। दोनों के रिश्ते ने काफी सुर्खियां बटोरीं, लेकिन साल 2024 में इस जोड़ी की राहें भी अलग हो गईं। अर्जुन से ब्रेकअप के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि मलाइका की जिंदगी में किसी नए शख्स की एंट्री हुई है। इसी बीच सोराब बेदी का नाम सामने आया, जो उम्र में मलाइका से लगभग 21 साल छोटे हैं और ‘स्प्लिट्सविला’ जैसे रियलिटी शो का हिस्सा रह चुके हैं।

रिलेशनशिप में कोई जल्दीबाजी नहीं…

इंटरव्यू के दौरान जब मलाइका से पार्टनर और कंपैनियनशिप के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बहुत ही शालीनता से जवाब दिया। उनका मानना है कि प्यार या साथी को ढूंढा नहीं जा सकता और न ही इसे पहले से प्लान किया जा सकता है। उन्होंने कहा, “अगर किसी चीज का होना तय है, तो वह सही समय पर होकर ही रहेगा। फिलहाल मैं अपनी जिंदगी के हर पल को समझने और उसे संवारने में बहुत खुश हूं।” मलाइका ने जोर देकर कहा कि उन्हें फिलहाल किसी पार्टनर की कोई जल्दबाजी या सख्त जरूरत महसूस नहीं होती। उनके लिए अपनी आजादी और खुद के साथ समय बिताना ज्यादा महत्वपूर्ण है।

अपनी शर्तों पर जीती हैं मलाइका

मलाइका अरोड़ा अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने इस बात को दोहराया कि वे अपनी जिंदगी और अपने फैसलों की मालिक खुद हैं। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में वे कभी किसी के साथ रहने का फैसला करती भी हैं, तो वह पूरी तरह से उनकी अपनी शर्तों पर होगा। वे किसी सामाजिक दबाव या अकेलेपन को दूर करने के लिए कोई रिश्ता नहीं जोड़ेंगी। यह आत्मविश्वास ही उन्हें एक ‘सिंगल मदर’ के रूप में सशक्त बनाता है।

कौन हैं सोराब बेदी?

जिन सोराब बेदी के साथ मलाइका का नाम जोड़ा जा रहा है, वह 31 साल के एक सफल मॉडल और कंटेंट क्रिएटर हैं। उन्होंने टीवी शो ‘चांद जलने लगा’ और ‘MTV Splitsvilla X6’ के जरिए अपनी पहचान बनाई है। सोराब ने भी मलाइका के साथ अफेयर की खबरों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि वे दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और उनके बीच पेशेवर सम्मान के अलावा और कुछ नहीं है।

Subscribe GL

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...