Overview: सोराब बेदी कौन हैं? जिसकी बाहों में सिमटी दिखीं मलाइका अरोड़ा
बॉलीवुड की 'छैया छैया' गर्ल मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ और सोशल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में मलाइका को एक शानदार पार्टी में 'स्प्लिट्सविला' फेम सोराब बेदी के साथ बेहद करीब से मस्ती करते हुए देखा गया।
Who is Splitsvilla Contestant Sorab Bedi: बॉलीवुड की ‘छैया छैया’ गर्ल मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ और सोशल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में मलाइका को एक शानदार पार्टी में ‘स्प्लिट्सविला‘ फेम सोराब बेदी के साथ बेहद करीब से मस्ती करते हुए देखा गया। जैसे ही इस पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, यह आग की तरह फैल गया। वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री इतनी जबरदस्त दिख रही है कि फैंस के बीच अब उनकी डेटिंग को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।
डांस फ्लोर पर दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
इस वायरल वीडियो में मलाइका और सोराब म्यूजिक की धुनों पर पूरी तरह खोए हुए नजर आ रहे हैं। मलाइका अपने सिग्नेचर ग्लैमरस अवतार और फैशनेबल आउटफिट में हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, सोराब बेदी ने भी मलाइका की हाई-वोल्टेज एनर्जी का पूरा साथ दिया। दोनों को साथ में हंसते, थिरकते और पार्टी एन्जॉय करते देख फैंस को लग रहा है कि उनके बीच दोस्ती से बढ़कर कुछ है। उनकी इस “रोमैंटिक केमिस्ट्री” ने नेटिजन्स को कमेंट्स करने पर मजबूर कर दिया है। हालांकि, अभी तक न तो मलाइका और न ही सोराब की तरफ से किसी आधिकारिक रिश्ते की पुष्टि की गई है।
फैंस की प्रतिक्रिया
वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। जहां कुछ लोग इस नई जोड़ी को लेकर उत्साहित हैं, वहीं कुछ ने मलाइका को उनके पिछले रिश्तों की तरह एक बार फिर छोटे उम्र के लड़के के साथ जुड़ने पर ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, “अरे भाई, थोड़ा दूर से… मुझे जलन हो रही है”। वहीं एक अन्य ने कमेंट में लिखा, “मलाइका हमेशा अपने से काफी छोटे लड़कों को ही क्यों पसंद करती हैं?”
21 साल छोटे हैं सोराब
गौरतलब है कि मलाइका की उम्र 52 साल है और सोराब बेदी 31 साल के हैं। इनके बीच 21 साल का बड़ा अंतर चर्चा का मुख्य विषय बना हुआ है। कुछ यूजर्स ने तो सोराब की कथित गर्लफ्रेंड का जिक्र करते हुए लिखा, “सोराब की तो पहले से ही पार्टनर है, फिर ये सब क्या चल रहा है?”
कौन हैं सोराब बेदी?
सोराब बेदी मनोरंजन जगत का उभरता हुआ चेहरा हैं। उन्हें असली पहचान MTV स्प्लिट्सविला X6 (सीजन 16) से मिली, जिसके वे विजेता भी रहे। शो के दौरान वे अपने निकनेम ‘राजमा चावल’ के नाम से काफी मशहूर हुए। सोराब ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी और लैक्मे फैशन वीक जैसे बड़े मंचों पर रैंप वॉक कर चुके हैं।
एक्टिंग की बात करें तो उन्होंने ‘चांद जलने लगा’ जैसे टीवी शोज में काम किया है। 2025 में उन्हें सीरियल ‘दिलवाली दुल्हा ले जाएगी’ में लीड रोल ‘कार्तिक कौशल’ के लिए चुना गया था, लेकिन बाद में उनकी जगह जय सोनी को रिप्लेस कर दिया गया। उन्होंने एमी गिल के गाने ‘लगदा नहीं’ के जरिए म्यूजिक वीडियो में भी अपनी पहचान बनाई है।
वायरल हुआ मलाइका और सोराब का कोजी वीडियो
फिलहाल, यह वीडियो और इन दोनों की नजदीकी सिर्फ गॉसिप का हिस्सा है। मलाइका अक्सर अपनी लाइफ को बिंदास अंदाज में जीना पसंद करती हैं और सोराब के साथ उनकी यह मस्ती सिर्फ एक अच्छी दोस्ती भी हो सकती है। अब देखना यह है कि क्या यह केवल एक पार्टी की मुलाकात थी या बॉलीवुड में किसी नई प्रेम कहानी की शुरुआत।

