Valentines Day Special
Valentines Day Special

Valentines Day Special: चलिए इस वैलेंटाइन आपके साथ एक सीक्रेट शेयर किया जाए। ज्यादातर लोगों को लगता है कि हम अपने पार्टनर्स को महंगे गिफ्ट देकर ही उन्हें खुश कर सकते हैं, या अपना वेलेंटाइन वीक अच्छे से मना सकते हैं। पर ऐसा नहीं है, किसी भी रिलेशनशिप में प्यार को बनाए रखने के लिए महंगे गिफ्ट की नहीं समझ और ख्याल की जरूरत है। अगर आप अपने साथी को समझते हैं, उनकी छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखते हैं, जिससे उन्हें सबसे ज्यादा खुशी मिलती है, तो बस आपको अपने रिलेशनशिप में प्यार बनाए रखने का जादू मिल गया। आइए प्यार बनाए रखने के इसी जादू के बारे में बात करते हैं;

ज्यादातर रिलेशनशिप में अक्सर ऐसा होता है कि समय बीतने के साथ-साथ हम अपने साथी की छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना छोड़ देते हैं, यही सबसे बड़ी गलती होती है। पार्टनर सोचते हैं, रोज एक बात बोलने या करने का क्या फायदा यह कौन करता है। बस जिस दिन आप ऐसा सोचते हैं, उसी दिन से आपके रिलेशनशिप में प्यार बढ़ाने के लिए गिफ्ट की जरूरत पड़ जाती है। अगर आप ऐसा नहीं चाहते तो इन बातों का ख्याल रखें;

हर रोज अपने साथी को आई लव यू कहे। आप प्यार अपने साथी से बहुत करते हैं। यह वह समझते हैं, पर आपके प्यार के इजहार से जो ख़ुशी आपके साथी को मिलती है, उसे आपको समझना होगा।

अपने साथी से हर रोज उनके सेहत के बारे में पूछे। अगर वह अच्छा महसूस ना करें तो उन्हें आराम की सलाह दें, उनके साथ बैठे, समय बिताए। इससे उनके मन में अकेलेपन की भावना या आप उनसे प्यार नहीं करते यह ख्याल नहीं आएगा।

ज्यादातर रिलेशनशिप की परेशानी है, हम अपने साथी से हर रोज प्यार करते हैं तो स्पेशल दिन की क्या जरूरत। ऐसा सोचना ही गलत है, स्पेशल डेट की जरूरत है। जिस प्रकार जीवन में रोमांच बनाए रखने के लिए त्योहारों की जरूरत है, उसी प्रकार प्यार में रोमांच बनाए रखने के लिए स्पेशल डेट की जरूरत है। यह आपके रिलेशनशिप में रोमांस और एक दूसरे में रुचि बनाए रखने के लिए बहुत आवश्यक है।

Remember the special date
Remember the special date

अगर आप अपने साथी के साथ रहते हैं, तब तो आपके लिए यह बिंदु बहुत जरूरी है। ज्यादातर पार्टनर सोचते हैं, एक साथ तो रहते हैं तो हर रोज क्या और कितनी बात करें और इसी सोच के साथ एक साथ रहकर भी वह साथ नहीं हो पाते हैं। आपको हर रोज अपने साथी के साथ बैठकर बातें करना चाहिए कम से कम दिन में 30 मिनट से 60 मिनट तक आपको अपने साथी के साथ अपने रिलेशनशिप और अपने बारे में बात करना चाहिए। याद रखें ऐसा करते वक्त पार्टनर्स को अपना फोन दूर रखना चाहिए, क्योंकि पार्टनर्स अक्सर साथ में तो होते हैं पर अपने-अपने फोन की वजह से एक दूसरे के करीब नहीं होते।

अगर आपको अपने साथी की कोई बात पसंद है या पसंद आए तो उसकी तारीफ करना ना भूले। खासतौर पर जब आपको उनका किया कार्य बहुत पसंद आए तो पब्लिकली भी उनकी तारीफ करें। ऐसा करने से आपके साथी का आप पर भरोसा और प्यार दोनों बढ़ताहै।

अगर आप इन सभी टिप्स को अपने रिलेशनशिप में लागू करते हैं तो बिना किसी महंगे गिफ्ट के भी आप अपने रिलेशनशिप को बेहतर बना सकते हैं।

निशा निक ने एमए हिंदी किया है और वह हिंदी क्रिएटिव राइटिंग व कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। वह कहानियों, कविताओं और लेखों के माध्यम से विचारों और भावनाओं को अभिव्यक्त करती हैं। साथ ही,पेरेंटिंग, प्रेगनेंसी और महिलाओं से जुड़े मुद्दों...