Summary: शादी कैंसिल होने के बाद खुद को संभालने के 4 असरदार तरीके
शादी का टूट जाना एक भावनात्मक आघात हो सकता है, लेकिन यह जीवन का अंत नहीं है। इन चार तरीकों की मदद से आप इस दुख से बाहर निकलकर एक नई शुरुआत कर सकती हैं।
Marriage Cancel Trauma: शादी जीवन का सबसे खास पल होता है। इस दिन के लिए लड़कियां कई सपने सजा कर रखती हैं। ऐसे में अगर किसी कारण से शादी कैंसिल हो जाती है या नहीं हो पाती है, तो उनके लिए इस दुख से निकलना काफी कठिन होता है। कुछ लड़कियां तो इसकी वजह से डिप्रेशन में भी चली जाती हैं, उन्हें ऐसा लगता है कि उनकी जिंदगी खत्म हो गई है और अब उनकी जिंदगी में कुछ भी अच्छा नहीं हो सकता है। लेकिन शादी कैंसिल होना जीवन का अंत नहीं है, बस जरूरत है इस स्थिति में खुद को संभालने की और इस दुख से बाहर निकलने की। आइए जानते हैं कि आप शादी कैंसल होने के दुख से कैसे बाहर निकल सकती हैं।
सेहत को ना करें अनदेखा

शादी कैंसल होने पर दुख होना लाजिमी है। ऐसे में आपको कुछ भी खाने-पीने का मन नहीं करेगा, इसलिए इसका यह मतलब नहीं है कि आप एकदम से खाना-पीना ही छोड़ दें। अगर आप ऐसा करेंगी तो आपकी सेहत खराब होगी और बीमार बढ़ जाएँगी। ऐसा होने पर तकलीफ आपको ही होगी। इस मुश्क़िल समय आप खुद को संभालने के लिए अपनी सेहत पर अच्छे से ध्यान दें। आप इस दौरान अच्छा खाएं, अच्छी नींद लें और अपनी फ़िटनेस रूटीन का भी पालन करें।
खुद को अकेला ना करें, लोगों से जुड़ी रहें

शादी कैंसल हो गई है, इसका यह मतलब नहीं है कि आप दोषी हैं या आपने कोई क्राइम किया है। कुछ लड़कियां ऐसे सिचुएशन में खुद को आइसोलेट कर लेती हैं। वे किसी से बात नहीं करती हैं। खुद को एक कमरे में बंद कर लेती हैं और दिन-रात रोते रहती हैं। आप खुद सोचिए कि क्या आपके ऐसा करने से सबकुछ ठीक हो पाएगा, नहीं होगा ना। इसलिए आप थोड़ा समय लें, लेकिन अपने करीबियों से बात जरूर करते रहें, ताकि आपको यह एहसास होते रहे कि आपके अपने आपको प्यार करते हैं और आप अकेली नहीं हैं।
लोगों की बातों को अनदेखा करें

अगर किसी लड़की की शादी कैंसल हो जाती है तो लोग उसके बारे में अनाप-शनाप की बातें जरूर करते हैं। आपको उनकी बातों पर ध्यान देकर खुद को तकलीफ नहीं पहुँचाना है। आप बस अपनी तरफ से उनकी बातों को अनदेखा करें और उनकी बातों को सुनकर कोई प्रतिक्रिया ना दें। अगर आप उनकी बातों का जवाब देना शुरू करेंगी, तो इसका कोई अंत नहीं है। इसलिए आपकी भलाई इसी में है कि आप उनकी बातों पर ध्यान ना दें।
खुद को ना मानें दोषी

शादी कैंसल होने का कारण कुछ भी हो, लेकिन इसके लिए आप खुद को कभी भी दोषी ना मानें और ना ही अपनी किस्मत को दोष दें। कुछ लड़कियां शादी कैंसल होने पर इतना टूट जाती हैं कि खुद को दोषी मान बैठती हैं। आप ऐसे विचार अपने मन में ना लाएं, बल्कि आप यह सोचें कि जो होना था, वह हो गया, इसमें आपकी कोई गलती नहीं है। शायद आपके साथ कुछ अच्छा होने वाला है, इसलिए यह सब हुआ है।
