Relationship Tips
Relationship Tips

Relationship Tips: कॉलेज में फर्स्ट ईयर से ही जय सुकन्या को पसंद करने लगा था और उसने फाइनल ईयर के बाद सुकन्या से विवाह भी रचाया शुरू शुरू में तो सब कुछ सही था लेकिन बाद में दोनों के बीच तकरार बढ़ती चली गई कारण था कि जो जय पहले सुकन्या पर अपनी जान निछावर करता था बाद में उसे वही छोटी छोटी बातें खराब लगने लगी। कभी आधी रात को सुकन्या के लिए पसंद का पिज्जा लाने वाला जय अब उसके साथ डॉक्टर के यहां जाने के लिए वक्त नहीं दे पा रहा था। ऐसे में सुकन्या को लगने लगा कि इससे तो अच्छा था कि वह शादी ही न करती। कम-से-कम जय उसे टाइम तो देता!

जब भी आप किसी के साथ प्यार में होती हैं, उनके सुख के साथ दुःख में भी भागीदारी बनने लगती हैं। प्यार सच्चा है तो हर राह मुश्किल होती चली जाती है। कभी कभी लड़ाई झगड़े भी होते हैं। और लड़ाई झगड़े इस कदर बढ़ जाते हैं, बात ब्रेकअप टक पहुंच जाती है। फिर क्या कुछ दिन बात बात बंद होने के बाद फिर शू होने लगती है। इस खट्टे मीठे रिलेशनशिप से जब प्रेमिका पत्नी बन जाती है तो ब्रेकअप का आप्शन भी पूरी तरह ख़त्म हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि गर्लफ्रेंड और पत्नी में जमीन आसमान का फर्क होता है। शादी के बाद चीजें इतनी ज्यादा बदल जाती हैं, जिस पर हमारा कंट्रोल नहीं होता। आज का हमारा ये लेख खास इसी विषय पर आधारित है।

जरूरतें बन जाती हैं प्राथमिकता-

शादी से पहले जब आप अपने पति की गर्लफ्रेंड हुआ करती थीं तो उनसे लाड़ प्यार करती थीं, अब जब आप उनकी पत्नी बन गयी हैं, तो उनकी छोटी से छोटी जरूरतों का ख्याल रखना शुरू कर देती हैं। हम ऐसा नहीं कह रहे कि शादी से पहले आप उनकी परवाह नहीं करती थीं, लेकिन अब चीजें बदल रही हैं। पहले जैसा लाड़ प्यार वाला समय अब निकालना मुश्किल होता है। उनकी क्या जरूरत है, अब आपका आधे से ज्यादा दिन उन्हें ही पूरा करने में बीतता है।

बहस में समय नहीं गवाती-

शादी से पहले आप अपने पति से हर उस तर्क में बहस करती थीं, जिसका कोई अंत ही नहीं। लेकिन शादी के बाद आप उन चीजों में समय गवाना नहीं चाहती। शादी के बाद का ये सबसे बड़ा बदलाव होता है। आप अपने साथी के साथ प्यार से रहना चाहती हैं। आप लड़ाई के बाद लम्बे समय तक उनसे नाराजगी जाहिर नहीं कर सकती।

बदला जाता है नजरिया-

आप जब एक गर्लफ्रेंड होती हैं, तो उनकी भलाई और ख़ुशी के लिए जिम्मेदार महसूस करते हैं। जब आप एक दूसरे के प्यार में थे, तो एक दूसरे की ख़ुशी के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार थे। लेकिन शादी के बाद दोनों का नजरिया बदल जाता है। अब जब आप उनकी पत्नी हैं, तो उनका दुःख हो या ख़ुशी, आप खुद को ही जिम्मेदार समझने लगती हैं। आप उनके लिए अपनी पसंद से भी कोम्प्रोमाइस करने लगती हैं।

ड्रेसअप की नहीं लगती जरूरत-

जी हां जब आप अपने पति की गर्लफ्रेंड होती हैं, तो ड्रेसअप पर भी खास ध्यान देती हैं। और आपको उनकी तारीफ भी खूब मिलती है। लेकिन शादी के बाद चीजें बदलने लगती हैं। तनाव, प्रेगनेंसी, बीमारी ऐसी तमाम चीजें होती हैं जिनके बाद ड्रेसअप की ओर ध्यान ही नहीं जाता। और आप अगर खुद को अच्छे से तैयार कर भी लें तो आपको तो भी आपको अपने पति से पहले जैसी तारीफें मिलना मुश्किल होती हैं।

शॉपिंग में बदलाव-

शादी से पहले और शादी के बाद की शॉपिंग में जमीन आसमान का फर्क होता है। शादी से पहले आप अपने और अपने बॉयफ्रेंड के लिए इतना कुछ खरीददती हैं जो कभी कभी फिजूल लगने लगता है। लेकिन शादी के बाद आप इन फिजूल खर्चों से बचने की कोशिश करती हैं। आप अपने बजट का ख्याल रखने लगती हैं और घर परिवार की जरूरत के समान के बारे में सोचती हैं।

बदलने लगता है पजेसिव व्यवहार-

शादी से पहले अपने पार्टनर को लेकर पजेसिव होना जायज है। हर पल ये डर सताता है कि वो कहीं किसी ओर लड़की के साथ ना चले जाएं। लेकिन अब जब शादी हो गयी है, तो डर दिल और दिमाग से निकल जाता है। आप भविष्य को लेकर डरती नहीं है। साथ ही अपने रिश्ते को खुलकर जीने लगती हैं ये सोचकर की अब आपका पति सिर्फ आपका है।

पैरेंट्स का भी रखना है ख्याल-

शादी से पहले पति के पैरेंट्स को इम्प्रेस करने के लिए आपने क्या कुछ नहीं किया होगा। लेकिन शादी के बाद जब आप उनकी बहू बन गयीं तो इम्प्रेस करने के बजाए आपको उनका मान सम्मान करना आपकी पहली प्राथमिकता बन जाती है। ये शादी के बाद का सबसे बड़ा बदलाव होता है।

जोड़े से टीम में बदलाव-

शादी से पहले आप अपने पति यानि की बॉयफ्रेंड के साथ एक जोड़े की तरह ट्रीट करते हैं। लेकिन शादी के बाद आप एक टीम की तरह एक दूसरे से ट्रीट करने लगते हैं। दोनों साथ में काम करते हैं। आप एक दूसरे के लिए कमाने लगते हैं, साथ ही एक दूसरे पर खर्च करने लगते हैं। आप अपने सपने को पूरा करने के बारे में सोचती भी नहीं। आप बीएस एक दूसरे की ख़ुशी में ही खुद रहना चाहते हैं।

इमोशनली हो जाते हैं करीब-

जब आप अपने पति के साथ हर पल साथ रहें लगती हैं, तो दिन पर दिन आप उनके साथ पहले से ज्यादा ना सिर्फ इमोशनली बल्कि फिजिकली भी करीब होने लगती है। आप ऐसा सिर्फ शादी के बाद ही महसूस कर सकती हैं।

शादी के बाद के ये बदलाव काफी अलग थलग लगते हैं। जो कुछ अजीब होते हैं, तो कुछ खूबसूरत। जिंदगी में काफी कुछ चीजे ऐसी भी होती हैं, जिनके बारे में आपको बाद में एक्स्पेरियंस होता है। जिनके लिए आपको खुद को तैयार रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें-अगर अपनी शादी के दिन दिखना चाहती हैं लंबी, तो ट्राई करें यह टिप्सरिलेशनशिप सम्बन्धी यह आलेख आपको कैसा लगा ?अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेजें। प्रतिक्रियाओं के साथ ही  पर्यटन  से जुड़े सुझाव व लेख भी हमें ई-मेल करेंeditor@grehlakshmi.com