Money stress in relationships
Money stress in relationships

Summary: रिलेशनशिप के 7 मॉर्डन कोड: प्यार और कमिटमेंट की नई परिभाषा

जेन जेड के बीच पॉपुलर हो रहे ये 7 रिलेशनशिप कोड रिश्तों की नई रियलिटी को समझाते हैं। पॉकेटिंग से लेकर ब्रेडक्रंबिंग तक, जानिए कौन-सा कोड आपके रिश्ते पर फिट बैठता है।

Codes of Relationship: आज के समय में रिलेशनशिप निभाना जितना मुश्किल है, उतना ही मुश्किल इसके कोड को जानना व समझना भी है। आए दिन जेन जेड के बीच रिलेशनशिप के नए-नए कोड पॉपुलर हो रहे हैं। दरअसल ये रिलेशनशिप कोड मॉर्डन डेटिंग कल्चर का एक अहम् हिस्सा हैं, जिसके बारे में जानकारी ना हो तो सामने वाले पर इम्प्रेशन  तो खराब बनता ही है, साथ ही इन कोड के द्वारा रिश्ता खत्म भी हो जाता है और आपको पता भी नहीं चलता है। इसलिए हर कपल को रिलेशनशिप के ये 7 कोड जरूर जानना चाहिए।

Codes of Relationship
Pocketing

इस रिलेशनशिप कोड का मतलब है कि रिश्ते में कोई कमिटमेंट नहीं होता है। इसमें दोनों लोग साथ इसलिए रहते हैं, क्योंकि उन्हें ऐसा करके खुशी मिलती है, साथ ही इसमें कपल अपने रिश्ते को दुनिया से छुपाकर रखते हैं। इस रिलेशनशिप में ना तो पार्टनर के बारे में अपने परिवार में बताया जाता है और ना ही इसे सोशल मीडिया पर व्यक्त किया जाता है। इसी वजह से इसे पॉकेटिंग नाम दिया गया है।

Situationship
Situationship

सिचुएशनशिप, एक ऐसा रिश्ता होता है, जिसमें लोग एकदूसरे को पसंद करते हैं, उसके बीच प्यार भी होता है, लेकिन वे एकदूसरे के प्रति कमिटेड नहीं होते हैं। इसमें दोनों की एकदूसरे के प्रति कोई जिम्मेदारी नहीं होती है, वे अपनी सुविधानुसार एकदूसरे के साथ रहते हैं और उनका रिश्ता किसी भी लेबल में फिट नहीं होता है।

फ्लीटिंग एक बहुत ही कम समय का रिश्ता होता है, जिसमें कपल एकदूसरे के लिए बिलकुल भी सीरियस नहीं होते हैं, वे बस टाइम पास और घूमने-फिरने के लिए ही एकदूसरे के साथ होते हैं। इसमें कोई भावनात्मक जुड़ाव भी नहीं होता है और ना ही इसमें किसी को एकदूसरे से किसी तरह की कोई उम्मीद होती है। ऐसे रिश्ते ज्यादातर घूमने-फिरने के दौरान ट्रिप पर बन जाते हैं और वापस आने के बाद खत्म हो जाते हैं।

Benching
Benching

बेंचिंग रिलेशनशिप काफी कन्फ्यूजन वाला होता है, इस रिलेशनशिप में आप कमिटेड भी नहीं होते हैं और आपका साथी आपको जाने भी नहीं देता है। आप इस रिलेशनशिप में एक व्यक्ति के साथ फँस के रह जाते हैं और अपनी जिंदगी उसके साथ बर्बाद कर देती हैं।

Ghosting
Ghosting

ऐसे रिलेशनशिप में आपका पार्टनर शुरुआत में आपके साथ बहुत ज्यादा प्यार से रहता है और फिर कुछ समय के बाद धीरे-धीरे दूरी बनाना शुरू कर देता है। आपको पता भी नहीं चल पता है कि वह आखिर आपके साथ ऐसा क्यों कर रहा है। आप उसके साथ चीजें अच्छी करने की कोशिश करते रह जाती हैं, लेकिन वह आपसे बातचीत बंद करके आपको घोस्ट यानी छोड़ देता है। 

यह ऐसा रिलेशनशिप होता है, जिसमें आपका पार्टनर आपको छोड़ कर चला गया होता है और काफी सालों के बाद फिर से आपके संपर्क में आता है। आपसे बातचीत करने की कोशिश करता है, ऐसे रिलेशन को जॉम्बिइंग कहा जाता है।

Breadcrumbing
Breadcrumbing

सोशल मीडिया पर आपने ब्रेडक्रंबिंग  शब्द जरूर ही सुना होगा। इस रिलेशनशिप में लोग रिश्ते में कमिटिड नहीं होते हैं, लेकिन वे कम बातें करके एकदूसरे के साथ रिश्ते में जुड़ जाते हैं, इसी वजह से इसे ब्रेडक्रंबिंग कहा जाता है।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...