stuffed capsicum served in a white plate
stuffed capsicum served in a white plate

Summary: होटल स्टाइल स्टफ्ड कैप्सिकम अब घर पर, वो भी आसान तरीके से

भरवां शिमला मिर्च बनाने के कई आसान और स्वादिष्ट तरीके इन वीडियोज़ में बताए गए हैं, जिन्हें अलग-अलग शेफ ने अपने खास अंदाज़ में तैयार किया है। चाहे आलू-पनीर स्टफिंग हो, ग्रेवी वाली रेसिपी या बिना प्याज-लहसुन वाला ऑप्शन—हर स्वाद के लिए परफेक्ट आइडिया मिलेगा।

Stuffed Shimla Mirch: कैप्सिकम या शिमला मिर्च सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। हालांकि, इसका स्वाद हर किसी को अच्छा नहीं लगता। लेकिन अगर आप स्टफ्ड शिमला मिर्च बनाते हैं तो यह बहुत ही स्वादिष्ट बनती है। यहाँ तक कि बच्चे भी इसको पसंद करते हैं। आप इसमें आलू या आलू के साथ पनीर भरकर बना सकते हैं और अगर आपको इसमें कुछ परेशानी आती है तो आप ये वीडियो देख सकते हैं।  

सोनिया बर्तन

YouTube video

सोनिया बर्तन ने भरवां शिमला मिर्च बनाने का बहुत ही आसान तरीका बताया है। इन्होने बताया है कि पहले शिमला मिर्च काटकर अंदर से उसके बीज निकाल लें और फिर इसको पहले दो चम्मच तेल में फ्राई कर लें। पूरा नहीं पकाना है, अब इस तेल में जीरा, हींग, लहसुन डालकर फ्राई कर लें और हरी मिर्च और प्याज डालें और थोड़ा पका लें।

अब इसमें उबले हुए आलू  डालें और फिर मसाले डालें। फ्राई होने के बाद इस स्टफ़िंग को ठंडा होने दें। अब इसको शिमला मिर्च में भरकर थोड़े से तेल में इनको डालें और ढंककर दो से चार मिनट तक पकने दें।

निशा मधुलिका

YouTube video

स्टफड कैप्सिकम बनाने के लिए आप निशा मधुलिका का यह वीडियो भी देख सकते हैं। सबसे पहले कैप्सिकम को खाली कर लेंगे और आलू की स्टफ़िंग तैयार कर लेंगे। ध्यान रखें कि गैस की आंच धीमी रखें। मसाले में अमचूर पाउडर का भी इस्तेमाल करना है। आलू अच्छे से भुन जाने पर इसमें मैगी मसाला डाल सकते हैं। अब इसको शिमला मिर्च में भरकर इसको तेल में अच्छे से पका लें। इनको पकाने में लगभग 20 मिनट लगेंगे।

कुणाल कपूर

YouTube video

पार्टी जैसी भरवां शिमला मिर्च बनाने के लिए आप कुणाल कपूर का यह वीडियो देख सकते हैं। इन्होने हरी शिमला मिर्च के साथ ही लाल शिमला मिर्च का इस्तेमाल किया है। इन्होने स्टफ़िंग के लिए आलू और पनीर दोनों का इस्तेमाल किया है और थोड़े उबले हुए कॉर्न भी डाले हैं । मसाला थोड़ा स्पाइसी बनाया है। प्याज का इस्तेमाल किया है और इसकी ग्रेवी बनायी है। फिर स्टफ़िंग भरकर तवे पर शिमला मिर्च को सेक लेना है।

मसाला किचन

YouTube video

अगर घर में कोई मेहमान आने वाला हो तो आप इस बार छोले और पनीर की जगह मसाला किचन का यह वीडियो देखकर भरवां शिमला मिर्च जरूर बनाकर देखें। ख़ास बात यह है कि इन्होने बहुत ही आसान तरीके से बिना प्याज और लहसुन के यह सब्ज़ी बनानी सिखाई है।  इन्होने पहले इसको पानी में थोड़ा सा सोडा डालकर उबाल लिया है जिससे इसका रंग वैसा का वैसा ही रहे अब तेल में सारे मसाले डालकर इसमें उबले हुए आलू डाल दें।   सबको मिलकर अमचुर और मैगी या पाँव भाजी मसाला डाल दें। हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी में पीस लें। टमाटर को पीसकर इसकी ग्रेवी बना लें।  शिमला मिर्च में स्टफ़िंग भरकर इसको  ग्रेवी में डाल दें। सर्व करते समय थोड़ा पनीर डाल दें।  

कुकिंग विद शेफ अशोक

YouTube video

कुकिंग विद शेफ अशोक का यह वीडियो भी भरवां शिमला मिर्च बनाने के लिए आपके बहुत काम आ सकता है।   इन्होने यह भी बताया है कि मीडियम साइज की शिमला मिर्च लेना है।  पहले तेल में प्याज़, रेड, ग्रीन कैप्सिकम, बीन्स और गाजर सब मिक्स करना है।   फिर मसाले डालने हैं।   अब उबले हुए आलू को डालकर अच्छे से पकने दें। अब इस हेल्दी स्टफ़िंग को शिमला मिर्च में भर दें।   फिर इनको फ्राई कर लें। उनके इस वीडियो को 485 हज़ार व्यूज मिल चुके हैं।  

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...