Overview:
यह बात हम सभी जानते हैं कि लहसुन कई गुणों से भरा होता है। इसमें ढेर सारे एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह एक्ने से बैक्टीरिया इंफेक्शन को दूर करने में मददगार हो सकता है।
Rubbing Raw Garlic on Acne: इन दिनों यूथ सोशल मीडिया से काफी प्रभावित है। वह ट्रेंड को फॉलो करता है। फिर चाहे बात स्किन केयर की हो या फिर ब्यूटी प्रोडक्ट्स की। ऐसा ही एक नया ट्रेंड इन दिनों चला है, जो है मुहांसों पर लहसुन लगाना। सोशल मीडिया पर बताया जा रहा है कि इससे आसानी से एक्ने और एक्ने के निशान दोनों ठीक किए जा सकते हैं। इस वायरल ट्रेंड के पीछे क्या सच्चाई है। क्या यह सच में असरदार है, आइए जानते हैं।
गुणों से भरपूर है लहसुन

यह बात हम सभी जानते हैं कि लहसुन कई गुणों से भरा होता है। इसमें ढेर सारे एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह एक्ने से बैक्टीरिया इंफेक्शन को दूर करने में मददगार हो सकता है। साथ ही मुहांसों की सूजन और लालिमा को भी कम करता है।
दूसरा पहलू भी देखें

लहसुन में एलिसिन नामक कंपाउंड होता है, जो बैक्टीरिया को पनपने से रोकता है। लेकिन जब आप लहसुन को सीधे स्किन पर लगाते हैं तो यही कंपाउंड जलन का कारण भी बन सकता है। इसके अलावा भी लहसुन में ऐसे कई रसायन होते हैं, जो स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं। जर्नल ऑफ डर्मेटोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार लहसुन को सीधे त्वचा पर लगाने से जलन बढ़ सकती है।
डैमेज हो सकती है स्किन
मशहूर सेलिब्रिटी डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. आंचल पंत ने इस विषय में अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। डॉ.पंत ने बताया कि एक्ने पर लहसुन लगाना स्किन के लिए खतरनाक हो सकता है। इससे इरिटेट कॉन्टेंट डर्मा टीस्ट्स की शिकायत हो सकती है। आपकी स्किन जल सकती है। इतना ही नहीं अगर मुहांसा ठीक भी होता है, तो भी यह डार्क स्पॉट्स छोड़ सकता है। इससे आपकी नॉर्मल स्किन डैमेज हो सकती है। ऐसे में कभी भी मुंहासों पर सीधे लहसुन न रगड़ें।
ये कदम उठाएं आप
मुहांसों को बेहतर तरीके से ठीक करने के लिए आपको सही कदम उठाने की जरूरत है। सही ट्रीटमेंट से आप इनसे छुटकारा पा सकते हैं।
स्पॉट सैलिसिलिक एसिड ट्रीटमेंट
अगर स्किन पर कभी-कभी मुहांसे होते हैं तो स्पॉट ट्रीटमेंट आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। सैलिसिलिक एसिड मुहांसों पर अच्छे तरीके से असर करता है। डॉ. पंत के अनुसार अगर आपको महीने में 2 से ज्यादा मुंहासे नहीं होते तो आप इस श्रेणी में आते हैं। इसके लिए आप एक अच्छा स्पॉट करेक्टर लें। इनके कई विकल्प आपको मिल जाएंगे। इन्हें थोड़ी मात्रा में एक्ने पर लगाएं और रात भर लगा रहने दें। ध्यान रखें अगर आपके चेहरे पर एक्टिव एक्ने की समस्या है तो स्पॉट ट्रीटमेंट आपके लिए अच्छा विकल्प नहीं होगा। आपको पूरे चेहरे के लिए ट्रीटमेंट लेना होगा।
एक्ने पैच करें ट्राई
कई बार चेहरे पर एक या दो छोटे एक्ने होना नॉर्मल है। इन्हें ठीक करने के लिए आप एक्ने पैच का भी उपयोग कर सकते हैं। अगर मुहांसा लाल है तो हाइड्रो कोलाइड गैस वाले एक्ने पैच आपको यूज करने चाहिए। इससे मुहांसों को जल्दी ठीक करने में मदद मिलती है। हालांकि ये नोडुलोसिस्टिक एक्ने पर काम नहीं करता। नोडुलोसिस्टिक एक्ने मुहांसों का एक गंभीर प्रकार है। जिसमें त्वचा के नीचे दर्दनाक सख्त गांठ हो जाती है। कभी कभी इसमें सिस्ट भी बनते हैं। ये एक्ने अक्सर निशान छोड़ जाते हैं। इसके साथ ही अगर आपके चेहरे पर बहुत ज्यादा एक्ने या व्हाइटहेड्स हैं तो उनपर भी एक्ने पैच काम नहीं करेगा। इसके लिए आप अच्छे डर्मेटोलॉजिस्ट से ट्रीटमेंट लें।
