A man holding a soft toy and talking; A bearded man in traditional white dress; Two men standing opposite in fighting mode
PM Modi Shares Yuvraj Dua’s Reel, Urges People To Cut Sugar Intake

Summary: पीएम मोदी ने शेयर किया युवराज दुआ की रील

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर युवराज दुआ की एक मजेदार रील पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया देते हुए उसे शेयर किया और लोगों से चीनी का सेवन कम करने की अपील की।

PM Modi Shares Yuvraj Dua Fitness Reel: शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर युवराज दुआ की एक खास अपील पर ध्यान देते हुए उनकी इंस्टाग्राम रील शेयर की। इस दौरान उन्होंने हेल्दी लाइफस्टाइल के महत्व को दोहराते हुए लोगों से चीनी का सेवन कम करने और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की सलाह दी।

यह पूरी घटना तब शुरू हुई जब डिजिटल कंटेंट क्रिएटर युवराज दुआ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में प्रधानमंत्री से एक खास “मदद” मांगी। उन्होंने कहा कि उनके पिता मीठा बहुत ज्यादा खाते हैं और उनकी कोई बात नहीं मानते। ऐसे में अगर प्रधानमंत्री अपने लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात में कम चीनी खाने की बात कह दें, तो शायद उनके पिता उनकी बात मान लें।

वीडियो का अंदाज भले ही मजाकिया था, लेकिन इसके पीछे छिपा संदेश बहुत गंभीर था, आज की लाइफस्टाइल में बढ़ती शुगर की खपत और उससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं। युवराज दुआ ने वीडियो में कहा कि हमारे कहने पर मेरे पापा जलेबियां खाना कम नहीं करते, लेकिन अगर आप कहेंगे तो शायद फर्क पड़ जाए। यह बात लोगों को इतनी पसंद आई कि युवराज का यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

Two instagram stories against the plain black backdrop; One is reel and second is Healthy tips
PM Modi Shares Yuvraj Dua’s Reel

 इस मजेदार अपील पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी बेहद सकारात्मक और दिल को छू लेने वाला जवाब दिया। उन्होंने न सिर्फ इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, बल्कि इसके साथ एक महत्वपूर्ण संदेश भी दिया। उन्होंने लिखा, “मैं उनके पिता (और बाकी सभी लोगों) से आग्रह करूंगा कि वे चीनी का सेवन कम करें, स्वस्थ रहें और खुश रहें!” 

इस रील को शेयर करने के साथ ही पीएम मोदी ने एक ग्राफिक भी पोस्ट किया, जिसमें लोगों को अपनी सेहत पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया। इस पोस्ट में ज्यादा चीनी खाने से होने वाले नुकसान, जैसे विभिन्न बीमारियां और बढ़ता मोटापा, पर भी रोशनी डाली गई। साथ ही फिट और एक्टिव रहने के लिए योग अपनाने की सलाह दी गई।

युवराज दुआ एक पॉपुलर डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्होंने पिछले कुछ सालों में सोशल मीडिया पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। उनका कंटेंट आमतौर पर युवाओं की रोजमर्रा की जिंदगी और दिल्ली से जुड़ी मजेदार बातों के इर्द-गिर्द घूमता है, जिससे लोग आसानी से जुड़ाव महसूस करते हैं। इस पूरे घटनाक्रम ने सोशल मीडिया पर तेजी से ध्यान खींचा और कई यूजर्स ने प्रधानमंत्री मोदी के इस रिएक्शन की सराहना की, साथ ही उनके द्वारा दिए गए हेल्दी लाइफस्टाइल के संदेश को भी खूब पसंद किया।

आज के समय में अधिक शुगर का सेवन कई बीमारियों का कारण बन रहा है। मोटापा, डायबिटीज और दिल से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं, जिनका एक बड़ा कारण हमारी खानपान की आदतें हैं। ऐसे में इस तरह के संदेश बेहद जरूरी हो जाते हैं, जो लोगों को अपनी आदतों पर सोचने के लिए प्रेरित करें।

Subscribe GL

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...