Pearl Punjabi before and after weight loss, showing body transformation.
Pearl Punjabi before and after weight loss, showing body transformation.

Summary: इंडियन इंफ्लुएंसर ने 6 महीने में 13 किलो वजन घटाया, अपनाईं सिर्फ 3 आदतें

वजन कम करना हमेशा आसान नहीं होता। लेकिन अगर सही तरीके और सही आदतों को अपनाया जाए, तो यह पूरी तरह मुमकिन है। हाल ही में इंडियन डिजिटल क्रिएटर पर्ल पंजाबी ने सिर्फ़ 6 महीने में 13 किलो वजन घटाया है।

Pearl Punjabi Weight Loss Tips: वजन बढ़ाना जितना आसान है, उसे कम करना उतना ही मुश्किल। खासकर जब आपके पास कम समय में वजन कम करने का टारगेट हो, तो यह और भी कठिन हो जाता है। ऐसे में फेमस क्रिएटर पर्ल पंजाबी ने हाल ही में सिर्फ 6 महीने में 13 किलो वजन कम किया। इसके लिए उन्होंने कोई ज्यादा मेहनत नहीं की, बल्कि सिर्फ तीन आसान फार्मूले अपनाए और इससे उन्हें शानदार रिज़ल्ट मिला। पर्ल ने इसके बारे में अपने इंस्टाग्राम पर भी बताया है। तो चलिए जानते हैं कि उन्होंने अपना वजन कम कैसे किया।

पर्ल के अनुसार, वजन घटाने में कैलोरी डेफिसिट सबसे ज़्यादा महत्वपूर्ण है। इसका मतलब है कि आप जितनी कैलोरी खाते हैं, उससे ज़्यादा कैलोरी बर्न करें। जब ऐसा होता है तो शरीर को मजबूरी में अपनी स्टोर की हुई फैट एनर्जी के रूप में इस्तेमाल करनी पड़ती है।

पर्ल ने इंटरमिटेंट फास्टिंग अपनाई। इसमें उन्होंने दिन में सिर्फ़ 6 से 7 घंटे ही खाना खाया। इससे शरीर में इंसुलिन का लेवल कम हुआ और शरीर को फैट बर्न करने में आसानी हुई। रिसर्च के अनुसार, 3 दिन के उपवास के बाद ह्यूमन ग्रोथ हार्मोन 300% तक बढ़ जाता है, जो मांसपेशियों की सुरक्षा करता है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने एक ही कैलोरी को छोटे समय-सीमा में खाया तो कैलोरी डेफिसिट बनाए रखना और भी आसान हो गया।

पर्ल ने रोज़ाना 10,000 से 12,000 कदम चलने की आदत डाली। उनके अनुसार, इससे लगभग 400-500 कैलोरी एक्स्ट्रा बर्न होती है। क्योंकि यह लो-इंटेंसिटी एक्टिविटी है, इसमें शरीर ज़्यादातर फैट बर्न करता है। वहीं पर्ल ने फैंस को सलाह दी है कि वे छोटे-छोटे कामों के बीच, खाने के बाद, खाने से पहले और सोने से पहले वॉक करने की आदत डालें। इससे उन्हें काफी फायदा मिलेगा।

Lose weight with easy tricks
Ways to Lose Weight
  • कई बार हमें प्यास लगती है लेकिन हम उसे भूख समझकर कुछ खा लेते हैं। दिनभर ज्यादा पानी पीने से मेटाबॉलिज्म तेज़ होता है और पेट भरा-भरा महसूस होता है, जिससे ज़्यादा खाने से बचा जा सकता है।
  • कम नींद लेने से हार्मोन अनबेलेंस्ड हो जाते हैं, जिससे भूख ज़्यादा लगती है और जंक फूड की क्रेविंग बढ़ती है। रोज़ाना 7–8 घंटे की नींद लेना वजन घटाने के लिए बहुत ज़रूरी है।
  • आप डेली डाइट से चिप्स, बिस्किट, केक, मीठे ड्रिंक्स जैसी चीजें हटाएं क्योंकि इनमें ज़्यादा कैलोरी और कम न्यूट्रिशन होता है। इन्हें कम करके फल, सलाद और हेल्दी स्नैक्स लें।
  • केवल कार्डिय ही नहीं, बल्कि हफ्ते में 2–3 दिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी करें। इससे मांसपेशियां मजबूत होंगी और शरीर ज्यादा कैलोरी बर्न करेगा।
  • खाना खाते समय जल्दी-जल्दी खाने से ज़्यादा खाना हो जाता है। धीरे-धीरे चबाकर खाने से पेट जल्दी भरता है और कम खाने में ही सन्तुष्टि मिलती है।
  • भूख लगने पर नमकीन, समोसा या बिस्किट खाने की बजाय ड्राई फ्रूट्स, मखाने, दही, या फल खाएं। इससे बिना ज़्यादा कैलोरी के पेट भी भर जाएगा।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...