पुराने टूटे रिश्ते का असर आज पर होने से ऐसे रोकें
पुराने टूटे रिश्ते की वजह से हम खुद से अपनी ज़िन्दगी को अतीत में बांधे रखते हैं और अपने लिए परेशानियाँ बढ़ाते हैं।
Relationship Advice: प्यार का रिश्ता बहुत खास होता है। लेकिन जब यह किसी कारण से टूट जाता है तो इसकी वजह से जिंदगी में निराशा आ जाती है और लाख कोशिशों के बाद भी आगे बढ़ने में काफी परेशानी होती है। हम हमेशा उसी टूटे रिश्ते के बारे में सोचते रहते हैं और तुलना करते रहते हैं। यहां तक कि इसकी वजह से अपना आज भी खराब करते हैं और खुलकर जिंदगी नहीं जीते हैं। लेकिन ऐसा करना गलत है पुराने टूटे रिश्ते की वजह से हम खुद से अपनी ज़िन्दगी को अतीत में बांधे रखते हैं और अपने लिए परेशानियाँ बढ़ाते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने अतीत के रिश्तों को भुलाकर जिंदगी में आगे बढ़ सकती हैं और खुद को खुश रख सकती हैं।
सच्चाई को स्वीकार करें

आपको जितनी जल्दी हो सके इस सच्चाई को स्वीकार करना होगा कि आप जिस रिश्ते के बारे में सोच रही हैं, वह आपका अतीत था, उसे कभी भी ठीक नहीं किया जा सकता है। आज आपको अपने वर्तमान रिश्ते पर ध्यान देना जरूरी है। कहीं ऐसा ना हो कि आपकी गलतियों के कारण आपका वर्तमान रिश्ता भी टूट जाए और आपको पछताना पड़े।
वर्तमान में जीने की कोशिश करें

अगर आपको अपना आज का रिश्ता अच्छा बनाना है तो आप अतीत में जीने के बजाए वर्तमान में जीना सीखें। वो सारी चीजें करें जो आपके वर्तमान पार्टनर को पसंद हैं, ना कि अतीत की बातें सोच कर दुखी होते रहें।
विश्वास करना सीखें

एक बार रिश्ता टूट जाने के बाद जीवन में विश्वास की कमी आ जाती है। हम किसी पर भी विश्वास नहीं कर पाते हैं। हम हर समय सभी को शक की निगाहों से ही देखते हैं। लेकिन आप ऐसा करने के बजाए रिश्ते में विश्वास करना सीखें।
खुद को बदलें

अगर आप चाहती हैं कि आपका आज का रिश्ता खुशहाल बने तो आप खुद में भी थोड़ा बदलाव लाएं और उन गलतियों को करने से बचें, जिसकी वजह से आपका पुराना रिश्ता टुटा था। ऐसा करके आप अपने नए रिश्तों को मौका देती हैं और खुद में भी सुधार करती हैं, जो आपके रिश्ते के लिए अच्छा होता है।
माफ़ करना सीखें

आप अपने आज के रिश्ते में भी अपने पुराने रिश्तों को ढूढ़ रही हैं तो यह आपकी सबसे बड़ी गलती है। आप अपने पुराने रिश्ते के कारण अपने आज के रिश्ते को खराब कर रही हैं। आप अपने पुराने रिश्ते को माफ़ करें और आगे बढ़ें। अपना सारा ध्यान आज के रिश्ते को खुशहाल बनाने पर डालें न कि यह सोचने में अपना समय बर्बाद करें कि आपका पुराना रिश्ता क्यों टूटा।
एक्सपर्ट की मदद लें
अगर आप कोशिश करने के बाद भी खुद को अपने पुराने टूटे रिश्ते में से नहीं निकाल पा रही हैं तो परेशान होने के बजाए किसी प्रोफेशनल की मदद लें। इसमें कोई भी बुराई नहीं है, बल्कि ऐसा करने से आपको उस टूटे रिश्ते से बाहर निकलने में आसानी होगी और आप जीवन में आगे बढ़ पाएंगी।
