Modern Brocade Outfits: आपमें से अधिकतर लोग यही सोचते होंगे कि ब्रोकेड से सिर्फ लहंगा और साड़ी ब्लाउज बनवाए जा सकते हैं, जबकि सच तो यह है कि ब्रोकेड का इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है। यह अब मॉडर्न सिलूएट्स में आने लगा है, जो कॉन्टेमप्ररी भी होते हैं। इस शादी के सीजन आप इस बार ब्रोकेड फैब्रिक के साथ एक्सपेरिमेंट कीजिए और ब्रोकेड पैंट सूट, जम्पसूट, और को-ऑर्ड बनवा लीजिए। फिर आप चाहे दुल्हन की सहेली हैं या मेहमान, आइए जानते हैं कि इस शादी सीजन ब्रोकेड को किस तरह डिफरेंट तरीके से अपने लुक में शामिल किया जा सकता है। इसके लिए हम सेलेब्स लुक की मदद लेंगे।
अदिति राव हैदरी
अदिति का यह पैंट सूट ब्रोकेड फैब्रिक में भी बना है, जिसका कलर रानी पिंक है। यह शादी के मौसम में पहनने के लिए परफेक्ट है। इसकी वी नेकलाइन, टेपर्ड वेस्ट लाइन और वाइड लेग बॉटम पहनने में भी आसान रहेंगे। यदि यह वी नेकलाइन में हो तो इसके साथ आप लेयर्ड नेकलेस ट्राई कर सकती हैं, इसका लुक और निखर जाएगा।
अनन्या पांडे

अनन्या पांडे का यह क्लासिक ब्रोकेड स्कर्ट लुक हमें बहुत पसंद आया क्योंकि यह हल्के सर्दी वाले मौसम में भी चल जाएगा। अगर आप अनन्या की तरह पेलन ब्लैक स्वेटर नहीं पहनना चाहती हैं तो प्लेन ब्लैक टॉप या ब्लाउज बनवा लीजिए। आप चाहें तो गोल्डन शेड या और किसी रंग का भी ब्लाउज या टॉप ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ चोकर, लॉन्ग नेकलेस, काजल और बिंदी के साथ आपका लुक निखर जाएगा।
प्रियंका चोपड़ा
साड़ी से बना यह गाउन इतना खूबसूरत है कि हमारा दिल इस पर आ गया। अमित अग्रवाल ने इस गाउन के लिए मल्टी कलर ब्रोकेड साड़ी को चुना और उससे इस गाउन को बनवाया। साथ में बैंडयू ब्लाउज इसे मॉडर्न और सेक्सी लुक दे रहा है। इसके साथ प्रियंका ने चोकर और कान में स्टड्स पहने हैं, जो बहुत सुंदर दिख रहे हैं।
मीरा कपूर
यदि आपको पैंट सूट पसंद है, तो मीरा कपूर का मिंट ग्रीन सिल्क ब्रोकेड पैंट सूट आपकी पहली पसंद होना चाहिए। यह पहले से हेवी लुक में है, इसलिए मीरा ने इसके साथ मिनिमलिस्ट इयररिंग्स पहने हैं। आप चाहें तो इन दोनों पीसेज को अलग अलग भी पहन सकती हैं, मिक्स और मैच के बाद भी इनका लुक शानदार रहेगा।
करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर ने हाल में कई ब्रोकेड ड्रेसेज पहने हैं, जिनमें से यह शुरुआती लुक है। यह पायल खंडवाला लेबल से ब्रोकेड कुर्ता सेट है। यह अपने आप में एक नया कॉम्बिनेशन है। वाइड लेग्ड बॉटम और मैचिंग कुर्ता के साथ करिश्मा का यह लुक शानदार है। इसकी नेकलाइन वी और डीप प्लंजिंग है तो उन्होंने इसके अंदर व्हाइट शर्ट पहना है। यह व्हाइट शर्ट उनके इस लुक को हटके और फ्यूजन लुक दे रही है।
