Relationship Advice: पति-पत्नी के रिश्ते की डोर बेहद नाजुक होती है। इसमें आपसी समझ और विश्वास की अहम भूमिका होती है। सामान्यत: पति-पत्नी एक-दूसरे से हर छोटी-बड़ी बात साझा करते हैं लेकिन जब पार्टनर एक-दूसरे से बातें छुपाने लगे तो समझ लीजिए कि आपके रिश्ते में दरार आ चुकी है। हालांकि कुछ बातें ऐसी होती हैं जिसे पति अपनी पत्नी से इसलिए छुपाता है जिससे उसे तनाव न हो। आखिर ऐसी कौन सी बातें हैं जिसे पति अक्सर अपनी पत्नियों से छुपाते हैं, चलिए जानते हैं इसके बारे में।
ऑफिस के सीक्रेट्स

ऑफिस में कई तरह की बातें होती हैं जिसमें बॉस की, कलीग्स की और करीबी दोस्त की बातें शामिल हैं। वैसे तो पति अपनी पत्नी से हर बात शेयर करता है लेकिन जब बात आती है अपनी फेवरेट कलीग की तो वह हमेशा उसकी कुछ बातें अपने तक ही रखना पसंद करते हैं। पुरुषों का ऐसा व्यवहार उनके रिश्ते में बाधा उत्पन्न कर सकता है। बातें छुपाने से पार्टनर के मन में शक पैदा हो सकता है। यदि आपका पति भी ऐसा व्यवहार करता है तो उसकी वजह जानने का प्रयास करें।
किसके साथ बिताते हैं समय
रिश्ता तब कमजोर होता है जब पति पत्नी से अपनी लोकेशन और दोस्त के बारे में छुपाने लगता है। पति किसके साथ बैठे हैं या समय बिता रहे हैं ये जानने का हक हर पत्नी को है। पत्नी के पूछे जाने पर यदि पति झूठ बोलता है या फिर घुमा-फिरा कर बात करता है तो समझ लीजिए कि दाल में कुछ काला है। आपको तुरंत सतर्क हो जाना चाहिए और पता लगाना चाहिए कि वह आपके अलावा किसके साथ सबसे ज्यादा समय बिता रहा है।
फोन चैट छुपाना
यदि आपके पति का किसी दूसरी महिला के साथ चक्कर है तो वह आपसे अपने फोन चैट या कॉल जरूर छुपाएगा। हो सकता है कि वह फोन का पासवर्ड ही बदल दे ताकि आप उसकी चोरी न पकड़ पाएं। पति यदि पत्नी से कुछ छुपाना चाहता है तो वह आपके सामने फोन पर बात करने से भी हिचकिचाएगा। ये इशारा है कि आप वक्त रहते सतर्क हो जाएं।
आर्थिक स्थिति

हर बार बातें छुपाना गलत नहीं होता। हो सकता है कि आपका पार्टनर आपको तनाव नहीं देना चाहता इसलिए वह चीजों को छुपाता है। खासकर आर्थिक स्थिति को लेकर महिलाएं अधिक चिंतित और तनावग्रस्त हो जाती हैं। यही वजह है कि पुरुष अपनी आर्थिक स्थिति, बचत और संकट के बारे में उनसे छुपाते हैं। इससे पार्टनर्स के बीच न केवल भावनात्मक जुड़ाव बना रहता है बल्कि घर में शांति रहती है।
हेल्थ प्रॉब्लम्स
भावनात्मक और शारीरिक रूप से पुरुष महिलाओं की अपेक्षा अधिक स्ट्रॉन्ग होते हैं। वह अपने शारीरिक कष्टों या हेल्थ प्रॉब्लम्स को अक्सर छुपाते हैं। अधिकांश पुरुषों का मानना है कि महिलाएं पुरुषों के स्वास्थ्य को लेकर अधिक चिंतित रहती हैं। यही वजह है कि अपनी हेल्थ प्रॉब्लम्स को अपने तक ही रखना पसंद करते हैं। वह अपने पार्टनर को परेशान और चिंतित नहीं करना चाहते। यदि आपका पार्टनर भी ऐसा करता है तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए और उनकी आर्थिक मदद के बारे में विचार करना चाहिए।
