ऑफिस पर पति के साथ कोई फ्लर्ट करें, तो क्या करें
कुछ महिलाएं या पुरुष ऐसे होते हैं जिन्हें फ्लर्ट करना या फ्लर्टी मैसेज भेजना अच्छा लगता है। अगर ये दायरे में है तो ज्यादा परेशानी नहीं होती। लेकिन जब ये दायरे से बाहर आ जाती है और आपके पार्टनर के साथ निजी रिश्तों पर प्रभाव डालती है तो ये खतरनाक है।
Office Relationship: हम महिलाएं अपने रिश्ते को लेकर काफी सजग रहती हैं, वो भी तब जब बात आपके पार्टनर की हो या पति की। खासतौर पर जब कोई महिला आपके पार्टनर के नजदीक आने की कोशिश कर रही हो या आपके पार्टनर के साथ फ्लर्ट करना चाह रही हो। ऐसे में सिचुएशन को हैंडल करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है क्योंकि वो महिला आपके पार्टनर की ऑफिस कलीग है।
हर ऑफिस में अलग-अलग तरह के लोग होते हैं। कुछ अपने काम से काम रखते हैं, तो कुछ ज्यादा दोस्ताना व्यवहार रखते हैं। कुछ महिलाएं या पुरुष ऐसे होते हैं जिन्हें फ्लर्ट करना या फ्लर्टी मैसेज भेजना अच्छा लगता है। अगर ये दायरे में है तो ज्यादा परेशानी नहीं होती, लेकिन जब ये दायरे से बाहर आ जाती है और आपके पार्टनर के साथ निजी रिश्तों पर प्रभाव डालती है तो ये खतरनाक है। इससे आपका बसा बसाया घर भी उजड़ सकता है, अगर आप सही समय पर एक्शन नहीं लेती ।
अगर आप आपके पार्टनर की ऑफिस कलीग के फ्लर्ट करने से परेशान हैं, तो आइए जानते हैं इनसे कैसे निपटा जाए :
पार्टनर का रवैया देखें

जरूरी नहीं कि फ्लर्ट एकतरफा हो इंट्रेस्ट दोनों तरफ से भी हो सकता है। अगर सामने वाले को हम मौका दे रहें है, तभी वो ऐसा कर रहा है। इसलिए पहले देख ले कि उस कलीग के प्रति आपके पार्टनर का क्या रवैया है? क्या वो भी उससे फ्लर्ट करने में इंट्रेस्ट ले रहे है? या फ्लर्टिंग से आपके पार्टनर भी परेशान है?
अपने रिश्ते को बचाने के लिए थोड़ा शक्की बनना पड़े तो बनिये। अगर वो कलीग कॉल या मैसेज करती है, तो आप पार्टनर का मोबाइल भी चेक कर सकती हैं। क्योंकि कभी ऐसा होता है ना कि आपके पार्टनर की कोई गलती ना हो पर वो भी महिला कलीग की हरकतों से परेशान हो । पर संकोचवश किसी से शेयर करने से डरते हों। इसलिए कुछ भी सस्पीसियस लगे तो एक्शन ले।
अपने पार्टनर से बात करें

अक्सर कपल्स को ऐसी दिक्कतों का सामना करना ही पड़ता है। इसके लिए आप सीधे शक ना करे बल्कि उनसे अपने मन की बात कहें कि फलां लड़की से आपका बात करना या समय बिताना आपको पसंद नहीं। ऑफिस की बातें ऑफिस तक ही सीमित रखें यूं कॉल या मैसेज कर के बेवजह फ्लर्ट करने की कोशिश ना करे। अगर आपका पार्टनर उसमे इंटरेस्टेड नहीं होगा तो वो आपकी बात को समझेगा ।
फिर भी वो महिला कलीग अपनी आदतों से बाज नहीं आती तो सीधे-सीधे उसे वार्निंग देकर दूर रहने को कहें।
पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करें

कपल्स के बीच तीसरा तभी आता है जब बीच में स्पेस हो । जब आप दोनों का रिश्ता मजबूत होगा तो तीसरे के आने की कोई गुंजाइश ही नहीं होगी। अपने पार्टनर पर भरोसा रखें,उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करे,एक दूसरे से बातें करे। जब आप दोनों के रिश्ते स्ट्रॉन्ग होंगे, तो पति भी कलीग को इग्नोर करेंगे और कलीग की फ्लर्टिंग भी बंद हो जाएगी।
