शादी से पहले लड़के में जरूर देखें ये 10 बातें
हम आपको बता रहे हैं कुछ जरूरी बातें जिनकी मदद से आप अपने लिए एक अच्छा जीवनसाथी खोज सकती हैं और शादी के बाद अपना रिश्ता खुशहाल बना सकती हैंI
Looking for a Life Partner: लव मैरेज में तो लड़का-लड़की एकदूसरे को अच्छी तरह से जानते हैं, उन्हें एकदूसरे की पसंदनापसंद के बारे में अच्छे से पता होता हैI लेकिन जब बात अरेंज मैरेज की आती है तो शादी के लिए एक अच्छा लाइफ पार्टनर खोजना सबसे मुश्किल काम होता हैI इसलिए हम आपको बता रहे हैं कुछ जरूरी बातें जिनकी मदद से आप अपने लिए एक अच्छा जीवनसाथी खोज सकती हैं और शादी के बाद अपना रिश्ता खुशहाल बना सकती हैंI
Also read: शादी के बाद लड़की के जीवन में आते हैं ये 9 बड़े बदलाव
- शादी के लिए लड़का आप मैट्रिमोनियल साइट्स पर देखें या रिश्तेदारों के द्वारा, लेकिन लड़के को कोई भी निर्णय बताने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह से जाँच-पड़ताल जरूर कर लेंI कभी भी जल्दबाजी में या रिश्तेदारों के दबाव में रिश्ते के लिए हाँ ना कहेंI

2. शादी के लिए लड़का देखते समय यह जरूर ध्यान दें कि लड़के ने कौन सी पढ़ाई की है और अभी वह कौन सी कंपनी में काम कर रहा हैI ऑफिस के काम के लिए उसे बाहर ट्रेवल करना पड़ता है या नहींI वह अपने काम को लेकर कितना संतुष्ट है और भविष्य के लिए उसकी क्या योजनाएं हैंI
3. लड़के के साथ-साथ उसके परिवार पर भी ध्यान दें, जैसे परिवार में कौन-कौन है, परिवार के सदस्य कहाँ काम करते हैं, साथ ही ये भी जानने की कोशिश करें कि वे कैसी बहू चाहते हैं, ताकि आपको पता चल सके कि आप उस परिवार में एडजस्ट कर पाएंगी या नहींI
4. कुछ लड़कियां शादी के बाद अपनी जॉब लाइफ को जारी रखना चाहती हैं और कुछ ऐसी भी होती हैं तो थोड़ा ब्रेक लेना पसंद करती हैं, इसलिए जब आप लड़का देखें तो इस बारे में लड़के से खुलकर बात करेंI

5. लड़के की सैलेरी देखकर कभी भी शादी के लिए हाँ ना करें, बल्कि उससे मिले बात करें और उसे समझने की कोशिश करेंI जब आप उसे लेकर पूरी तरह से संतुष्ट हो जाएँ तभी शादी के लिए हाँ करेंI
6. कभी भी लड़के को उसके कपड़ों के ऊपर जज ना करें, जैसे अगर उसने ब्रांडेड कपड़े ना पहनें हो या महंगी-महँगी चीजों का इस्तेमाल नहीं करता है तो इसका मतलब है कि वह कंजूस है और उसे फैशन की कोई समझ नहीं हैI उसके लुक के आधार पर अपने मन में कोई भी नकारात्मक छवि ना बनाएंI
7. जब आप शादी के लिए लड़का देख रही हैं तो इस बात पर जरूर ध्यान दें कि लड़का कहीं मम्मा बॉय तो नहीं है, जैसे हर बात के लिए मम्मी से पूछ के बताता हूँ या मम्मी को ज्यादा पता होगा, मम्मी ही बताएंगी, इस तरह की बातें तो नहीं करता हैI

8. जब लड़का देखें तो उससे बिना किसी हिचक के परिवार वालों के मांग के बारे में बात करें, ताकि आपको और आपके परिवार को पता रहे कि लड़के वालों की क्या-क्या डिमांड हैI
9. अगर आप वेजिटेरियन हैं और आप चाहती हैं कि आपका पार्टनर भी वेजिटेरियन ही हो, तो लड़का देखते समय इस बात का खास ध्यान रखेंI ऐसा ना हो कि बाद में आपको इसके कारण एडजस्ट करना होI

10. जब लड़का देखें तो इस बात पर जरूर ध्यान दें कि लड़का ड्रिंक व स्मोक तो नहीं करता हैI अगर आपको इससे परेशानी है तो कभी भी लड़के को हाँ ना कहेंI
