टैक्स छूट लेना है तो इन स्मॉल सेविंग स्कीम में करें निवेश: Small Saving Scheme  
Small Saving Scheme  

टैक्स छूट लेना है तो इन स्मॉल सेविंग स्कीम में करें निवेश: Tax saving  

आयकर कानून के सेक्शन 80C में बहुत से ऐसे विकल्प हैं जिसमें निवेश से आप 1.5 लाख रुपए तक की रकम पर कर बचा सकते हैं।

Small Saving Scheme: टैक्स रिटर्न भरने का आख़िरी समय निकट आ गया है। आयकर की धारा 80सी, 80डी, 80ई में निवेश करने की समय सीमा को अब 30 जून से बढ़ाकर 31 जुलाई कर दिया गया है। अगर आप भी टैक्स छूट पाने के लिए निवेश करना चाहते हैं तो 3१ जुलाई तक निवेश कर सकते हैं। अगर आप बड़ा निवेश नहीं कर सकते हैं तो आप कुछ स्मॉल सेविंग स्कीम में निवेश कर सकते हैं। इनमें आपको ज्यादा ब्याज के साथ आयकर कानून के सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है। आयकर कानून के सेक्शन 80C में बहुत से ऐसे विकल्प हैं जिसमें निवेश से आप 1.5 लाख रुपए तक की रकम पर कर बचा सकते हैं। जाने हैं इन स्कीम के बारे में-

Also read: इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते समय ये 7 ग़लतियां करने से बचें: Income Tax Return Tips

पब्लिक प्रॉविडेंट फंड

Small Saving Scheme  
The central government had made this change

निवेश के लिए अगर आप कोई स्मॉल सेविंग स्कीम देख रहे हैं तो पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (पीपीएफ) आपके लिए परफ़ेक्ट है। इस समय इसमें निवेश पर 7.1 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है।  इसमें मात्र 500 रुपए भी निवेश कर सकते हैं। इसमें रिटर्न, मेच्योरिटी राशि और ब्याज से इनकम पर आयकर छूट मिलती है। यह अकाउंट 15 साल के लिए खोला जाता है जिसे 5 साल के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है। इसमें अधिकतम 1.5 लाख रुपए निवेश कर सकते हैं। 

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम 

इस योजना में जमा राशि पर सालाना 7.4 प्रतिशत ब्याज दर है। इस योजना के तहत निवेश करने पर आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80 सी के तहत टैक्स लाभ प्राप्त होता है। 60 साल या उससे अधिक आयु के लोग इस योजना का लाभ ले सकते हैं। वीआरएस लेने वाले जिनकी 55 वर्ष से अधिक लेकिन 60 वर्ष से कम है वो भी इस अकाउंट को खोल सकता है। इसमें 5 साल के लिए पैसा निवेश किया जा सकता है। मैच्योरिटी के बाद इस स्कीम को 3 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। इस योजना के तहत आप अधिकतम 15 लाख रुपए तक का निवेश कर सकते हैं। 

New Tax Regime
Invest in smaal schemes to save tax

सुकन्या समृद्धि योजना

अगर आपके घर में बेटी है तो आप 10 साल की उम्र से पहले उसके नाम से खाता खोल सकते है। केवल 250 रुपए में आप खाता खुलवा सकते हैं। अभी इसमें सालाना 7.6 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जा रहा है। इसमें अधिकतम 1.5 लाख रुपए जमा कराए जा सकते हैं। इस योजना में निवेश करने पर 80सी के तहत टैक्स छूट का भी फायदा उठा सकते हैं। 

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट

कम निवेश करना है तो आप पोस्ट ऑफिस नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (एनएससी) में निवेश कर सकते हैं। इसमें 6.8 प्रतिशत सालाना ब्याज मिल रहा है। इसमें जमा राशि पर आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत कर छूट मिलती है। इसमें न्यूनतम 100 रुपए भी निवेश कर सकते हैं। निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। 

इक्विटी लिंक्‍ड सेविंग्‍स स्‍कीम्‍स

टैक्स सेविंग के लिए म्‍यूचुअल फंड की इक्विटी लिंक्‍ड सेविंग्‍स स्‍कीम्‍स भी काफी अच्छा ऑप्शन है। इसमें निवेशक को 80सी के तहत 1.50 लाख रुपये तक का टैक्स लाभ मिल सकता है। 

आप भी इन स्मॉल सेविंग स्कीम में निवेश कर टैक्स छूट का लाभ ले सकते हैं।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...