Invest your money to save tax

टैक्स बचाने के तीरके

अगर आप सही तरह से साल के शुरुआत में ही टैक्स बचाने की सही प्लानिंग कर लें तो आप अच्छा ख़ासा टैक्स भी बचा सकते हैं और साथ ही अपने निवेश पर बेहतर रिटर्न भी पा सकते हैं।

Money Management Tips: इनकम टैक्स बचाने की चिंता सभी को रहती है और इसके लिए लोग तरह-तरह के तरीके तलाशते रहते हैं। अगर आप सही तरह से साल के शुरुआत में ही टैक्स बचाने की सही प्लानिंग कर लें तो आप अच्छा ख़ासा टैक्स भी बचा सकते हैं और साथ ही अपने निवेश पर बेहतर रिटर्न भी पा सकते हैं। आज हम आपको 5 तरीके बता रहे हैं, जो टैक्स सेविंग में आपकी काफी मदद करेंगे। जानते हैं टैक्स बचाने के ये कौन से तरीके हैं-

पब्लिक प्रोविडेंड फंड

टैक्स बचाने का सबसे बेहतर विकल्प पब्लिक प्रोविडेंड फंड यानी पीपीएफ है जिस पर फिलहाल 7.1 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है। इस स्कीम में आप निवेश कर सकते हैं। आप इसमें हर साल अधिकतम 1.5 लाख रूपए जमा कर सकते हैं। 15 साल तक इसमें पैसे जमा करने होते हैं। अगर आप निश्चित राशि इसमें जमा करते रहें, तो 15 साल में आप अच्छा फंड बना सकते हैं। 5 साल पूरे होने पर आप आंशिक पैसा इसमें से निकाल भी सकते हैं।

नेशनल पेंशन स्कीम

एनपीएस यानी नेशनल पेंशन स्कीम इस समय टैक्स सेविंग के लिए सबसे बढ़िया विकल्प माना जा रहा है। इसमें आपको 60 साल की उम्र तक निवेश करना होता है। 60 साल की उम्र होने पर जमा रकम के 40 प्रतिशत हिस्से से पीएफआरडीए के पास रजिस्टर्ड किसी बीमा कंपनी से आपको एन्युइटी खरीदनी होगी। आपके पास यह विकल्प होगा कि जमा रकम का 40 प्रतिशत हिस्सा विदड्रॉ कर लें। इस पर आपको टैक्स नहीं देना होगा। बचे हुए 20 प्रतिशत हिस्से को भी आप निकाल सकते हैं, लेकिन उस पर आपको अपनी इनकम टैक्स स्लैब के हिसाब से टैक्स चुकाना होगा। आप चाहें तो इस 20 प्रतिशत हिस्से से एन्युटी भी खरीद सकते हैं। इसमें 1,000 रुपये महीने से निवेश शुरू कर सकते हैं। 18 से 65 वर्ष के बीच की उम्र का कोई भी भारतीय इस योजना में खाता खुलवा सकता है।

यूनिट लिंक्ड इन्वेस्टमेंट प्लान

यूनिट लिंक्ड इन्वेस्टमेंट प्लान यानी यूलिप यह एक ऐसा निवेश है, जिसमें इंश्योरेंस का भी फायदा मिलता है। इसमें आपको 1.5 लाख रुपये तक पर टैक्स छूट मिलती है। हालांकि, अगर यूलिप के तहत सालाना प्रीमियम ढाई लाख रुपये से अधिक होता है, तो उस अतिरिक्त प्रीमियम पर टैक्स लगेगा। इसमें रिटर्न भी टैक्स फ्री है। इसमें पैसा रिटायरमेंट तक लॉक नहीं होता है।

रिटायरमेंट म्यूचुअल फंड्स

अगर आपको टैक्स बचाना है, तो रिटायरमेंट म्यूचुअल फंड्स में निवेश कर सकते हैं। यह कम जोखिम के साथ लंबी अवधि के लिए निवेश का बढ़िया विकल्प है। इसमें लॉक-इन पीरियड पांच साल का है।

होम लोन पर टैक्स छूट का फायदा

अगर आपने होम लोन ले रखा है तो आप इसके मूलधन और इंटरेस्ट के अमाउंट पर टैक्स बेनेफिट क्लेम कर सकते हैं। आपको होम लोन इंटरेस्ट पर 2 लाख तक की छूट और होम लोन के मूलधन पर 1.5 लाख तक की छूट मिल जाएगी। इसलिए अगर आपकी सैलरी अच्छी है तो होम लोन भी निवेश और टैक्स बचाने का अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

आप भी टैक्स बचाने के ये तरीके अपनाकर अच्छा क्लेम पाएं और फिर जमा करें बड़ा फंड।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...

Leave a comment