rice dish

Different Rice Recipe: भारतीय घरों में चावल का सेवन अवश्य किया जाता है। यह हम सभी की थाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। कुछ राज्यों जैसे बिहार आदि में तो चावल का सेवन विशेष रूप से किया जाता है। अमूमन यह देखने में आता है कि चावल का नाम आते ही सबसे पहले बिरयानी बनाने का ख्याल मन में आता है। बिरयानी का स्वाद लाजवाब होता है और लोग अपनी फूड प्रेफरेंस को ध्यान में रखते हुए वेज या नॉन-वेज बिरयानी बनाना पसंद करते हैं।

लेकिन अगर आप हर बार चावल से सिर्फ बिरयानी ही बनाते हैं तो अब आपको अपने टेस्ट बड को थोड़ा चेंज करने की जरूरत है। चावल एक वर्सेटाइल इंग्रीडिएंट है, जिसे आप कई अलग-अलग तरीकों से अपने खाने का हिस्सा बना सकते हैं। चावल की मदद से बिरयानी या पुलाव के अलावा भी कई टेस्टी डिशेज तैयार की जा सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको चावल की मदद से बनने वाली कुछ मजेदार रेसिपीज के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन आपको भी पसंद आएंगी-

Also read: Rice Flour Dishes: चावल के आटे से बनाएं ये 8 डिशेज़

Different Rice Recipe
Different Rice Recipe-Lemon Rice

अगर आप जल्दी में हैं और कुछ टेस्टी बनाना चाहते हैं तो ऐसे में लेमन राइस बनाना अच्छा आइडिया हो सकता है।

आवश्यक सामग्री-

  • 2 कप पके हुए चावल
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • 1 चम्मच सरसों के दाने
  • 1 चम्मच उड़द दाल
  • 1 चम्मच चना दाल
  • 1-2 हरी मिर्च, कटी हुई
  • 1 सूखी लाल मिर्च, टुकड़ों में तोड़ी हुई
  • 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
  • एक चुटकी हींग
  • 8-10 करी पत्ते
  • 1/4 कप मूंगफली
  • 1-2 नींबू का रस
  • स्वादानुसार नमक
  • सजावट के लिए ताज़ा धनिया पत्ता

लेमन राइस बनाने का तरीका-

  • एक पैन में तेल गरम करें। सरसों के दाने डालें और उन्हें चटकने दें।
  • उड़द दाल, चना दाल और मूंगफली डालें। सुनहरा भूरा होने तक भूनें।
  • हरी मिर्च, सूखी लाल मिर्च, करी पत्ता, हल्दी पाउडर और हींग डालें। एक मिनट तक भूनें।
  • पका हुआ चावल और नमक डालें। अच्छी तरह मिलाएं।
  • नींबू का रस डालें और धीरे से मिलाएं।
  • ताजा धनिया पत्ती से गार्निश करें और गरमागरम परोसें।
Curd Rice
Curd Rice

दही चावल आपके गट के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। अगर घर में कोई सब्जी नहीं है, तब भी आप इसे बना सकते हैं।

आवश्यक सामग्री-

  • 2 कप पके हुए चावल
  • 1 कप दही
  • 1/2 कप दूध
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • 1 छोटा चम्मच सरसों के बीज
  • 1 छोटा चम्मच उड़द दाल
  • 1 छोटा चम्मच चना दाल
  • 1-2 हरी मिर्च, कटी हुई
  • 1 सूखी लाल मिर्च, टुकड़ों में तोड़ी हुई
  • एक चुटकी हींग
  • 8-10 करी पत्ते
  • स्वादानुसार नमक
  • गार्निश के लिए ताजा धनिया पत्ती और अनार के दाने

दही चावल बनाने का तरीका-

  • पके हुए चावल को हल्का सा मैश करें। दही और दूध को चावल में अच्छी तरह मिलाएं।
  • एक पैन में तेल गरम करें। सरसों के बीज डालें और उन्हें चटकने दें।
  • उड़द दाल, चना दाल, हरी मिर्च, सूखी लाल मिर्च, करी पत्ता और हींग डालें। सुनहरा भूरा होने तक भूनें।
  • इस तड़के को चावल-दही के मिश्रण पर डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
  • नमक डालकर मिलाएं और ताज़े धनिया पत्ते और अनार के दानों से गार्निश करें।
  • आप इसे ठंडा या रूम टेंपरेचर पर परोसें। 
Tamarind Rice
Tamarind Rice

यह एक बेहद की टेस्टी राइस रेसिपी है। इसमें इमली का टेस्ट बेहद ही अच्छा लगता है।

आवश्यक सामग्री-

  • 2 कप पके हुए चावल
  • 2 बड़े चम्मच इमली का पेस्ट
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • 1 छोटा चम्मच सरसों के दाने
  • 1 छोटा चम्मच उड़द दाल
  • 1 छोटा चम्मच चना दाल
  • 2-3 सूखी लाल मिर्च, टुकड़ों में तोड़ी हुई
  • 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • एक चुटकी हींग
  • 8-10 करी पत्ते
  • 1/4 कप मूंगफली
  • स्वादानुसार नमक

इमली चावल बनाने का तरीका-

  • एक पैन में तेल गरम करें। सरसों के दाने डालें और उन्हें चटकने दें।
  • उड़द दाल, चना दाल, सूखी लाल मिर्च, करी पत्ता और हींग डालें। सुनहरा भूरा होने तक भूनें।
  • इमली का पेस्ट, हल्दी पाउडर और नमक डालें। आप इसे तब तक पकाएं, जब तक तेल अलग न होने लगे।
  • पका हुआ चावल डालें और अच्छी तरह मिलाएं, जब तक कि चावल और इमली का मिश्रण अच्छी तरह लिपट न जाए।
  • अब इसमें मूंगफली डालें और धीरे से मिलाएं।
  • अंत में, इसे ताजा धनिया पत्ती से सजाकर गरमागरम परोसें।
Cumin Rice
Cumin Rice

जीरा राइस एक ऐसी रेसिपी है, जिसे हम सभी ने कभी ना कभी टेस्ट जरूर किया है। यह एक बेहद की क्विक रेसिपी है। इसे अमूमन करी या रायते के साथ खाया जाता है।

आवश्यक सामग्री-

  • 2 कप बासमती चावल
  • 4 कप पानी
  • 2 बड़े चम्मच घी या तेल
  • 1 बड़ा चम्मच जीरा
  • 2-3 हरी मिर्च, कटी हुई
  • 1 तेज पत्ता
  • 2-3 लौंग
  • 1 इंच दालचीनी स्टिक
  • स्वादानुसार नमक
  • सजावट के लिए ताजा धनिया पत्ती

जीरा राइस बनाने का तरीका-

  • बासमती चावल को धोकर 20-30 मिनट के लिए भिगो दें। पानी निकाल दें।
  • एक बड़े पैन में घी या तेल गरम करें। जीरा डालें और उन्हें चटकने दें।
  • हरी मिर्च, तेज पत्ता, लौंग और दालचीनी स्टिक डालें। एक मिनट के लिए भूनें।
  • भिगोए हुए चावल डालें और 2-3 मिनट तक भूनें जब तक कि चावल घी या तेल से अच्छी तरह से न लिपट जाए।
  • पानी व नमक डालकर उबाल आने दें।
  • आंच धीमी कर दें, ढक दें और तब तक पकाएं, जब तक कि चावल पक न जाए और सारा पानी सोख न ले।
  • चावल को ताजा धनिया पत्ती से सजाएं।
  • आप इसे किसी भी करी या रायते के साथ गरमागरम परोसें।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...