कच्चे केले से बनाएं ये मजेदार डिशेज

दक्षिण भारत में कच्चे केले के चिप्स हर घर में खाए जाते है। कच्चे केले फाइबर से भरपूर होते हैं जो पाचन में सहायता करते हैं।

Raw Banana Recipes: भारत में कच्चे केले बहुत लोकप्रिय हैं और कुछ गंभीर रूप से स्वादिष्ट भोजन बनाने में उपयोग किए जाते हैं। देश के उत्तरी भाग में कोफ्ते, करी, कबाब और पकौड़े बड़े चाव से बनाए जाते हैं जबकि दक्षिण भारत में कच्चे केले के चिप्स हर घर में खाए जाते है। कच्चे केले फाइबर से भरपूर होते हैं जो पाचन में सहायता करते हैं। कच्चे केले में चीनी की मात्रा कम होती है, इसलिए ये मधुमेह रोगी भी इससे बनी डिशेज को खा सकते है। कच्चे केले के चिप्स के अलावा कच्चे केले के कोफ्ते, कच्चे केले की सब्जी, कच्चे केले के पकौड़े के अलावा आप कच्चे केले से कई सारे स्वादिष्ट व्यंजन बना सकते है। आज हम आपके लिए कच्चे केले की 7 डिशेज लेकर आए है, जिसे आप आसानी से घर पर बनाकर ट्राई कर सकती है।

कच्चे केले के चिप्स

Raw Banana Recipes
banana chips

कच्चे केले के चिप्स को काफी पसंद किया जाता है। इसे आप घर पर आसानी से बना सकते है। कच्चे केले को पहले पतले पतले स्लाइस में काट लिजिए। उसके बाद इस तेल में डिप फ्राई कर लें। तेल में कच्चे केले को फ्राई करते समय नमक और हल्दी घोल डाल दें। जब केले किस्पी हो जाए। तो इसे प्लेट में निकाल लें। आप कच्चे केले के चिप्स को स्नैक्स में चाय या कॉफी के साथ सर्व कर सकते है।

केले के कोफ्ते

banana kofta
banana kofta

कच्चे केले से आप कोफ्ते भी बना सकते है। इसे बनाना बिल्कुल आसान है। सबसे पहले कच्चे केले और छोड़े से आलू को उबाला लें। आलू को कोफ्ते में इसलिए मिलाया जाता क्योंकि कोफ्ते तेल में फटे ना और अच्छे और कुरकुरे बने। फिर दोनों को अच्छ से मैश कर लें। अब सारे सूख मसाले इसमें मिला लें। अब कोफ्ते तलते समय फटे ना इसलिए बेसन या आटा मिला लें। अब कोफ्ते को सुनेहरा होने तक तेल में डिप फ्राई कर लें। जब दोनों तरफ से कोफ्ते सुनेहरे हो जाए। फिर इसे हरी चटनी या केचप के साथ गरमागरम सर्व करें।

कच्चे केले की सब्जी

banana sabji
banana sabji

कच्चे के केले से आप एकदम स्वादिष्ट और मजेदार सब्जी बना सकते है। आप इस रेसिपी को लंच या फिर डिनर में बना सकते है। सब्जी के लिए सबसे पहले केले को अपने हिसाब से शेप देकर काट लें। उसके बाद केले में सूख मसाले डाल लें। अब इसमें बेसन डालकर अच्छे से मिलाएं। कुछ देर बाद केले को तेल में सुनेहरा होने तक फ्राई कर लें। ग्रेवी के लिए प्याज, अदरक और लहसुन का पेस्ट तैयार कर लें। अब एक पैन में तेल लें। उसमें जीरा और तेजपत्ता को चटकने दें। अब इसमें प्याज, अदरक और लहसुन का पेस्ट डाल दें और सुनेहरा होने तक भून लें। अब इसमें टमोटो प्यूरी औऱ सारे सूखे मसालें डालकर भून लें। अच्छे से ग्रेवी भून जाए तब इसमें अवश्यकतानुसार पानी डाल लें। अब इसमें फ्राई किए हुए केले को डाल दें। हरी धनिया से कच्चे केले की सब्जी को गार्निश करें। केले की सब्जी को रोटी या चावल के साथ गरमागरम परोसे।

कच्चे केले की कचौरी

kachori
kachori

कच्चे केले से आप कचौरी भी बना सकती है। कच्चे केले की कचौरी खाते ही आपके मुँह में पानी आ जाएगा। नारियल, तिल, मूँगफली के मिश्रण को तैयार कर लें। कच्चे केले में इस मिश्रण में भर लें। अब इस कचौरी को सुनहरा होने तक तल लें। आप इसे दही और हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते है। आप इस डिश को किसी त्यौहार या फिर घर के किसी फंक्शन में बनाकर मेहमानों को खिला सकते है।

वाजाकाई पोरियाल (कच्चा केला)

Raw Banana Poriyal
Raw Banana Poriyal

नारियल और कच्चे केले के साथ पकाए गए मसालों का एक दिलकश मिश्रण है। यह व्यंजन दक्षिण भारत में काफी लोकप्रिय है। वज़ाकाई पोरियाल एक स्वस्थ, पौष्टिक और बेहद आसान कच्चे केले की रेसिपी है। इस रेसिपी में कच्चे केले और नारियल में मसालों को तड़का लगाया जाता है। इस पोरियाल को आप दोपहर में लंच में सर्व कर सकते है।

कच्चे केले की अशर्फी

asharfi
asharfi

कच्चे केले की अशर्फी को बनाने के लिए आलू और कच्चे केले के मसालों के साथ एक मिश्रण तैयार कर लें। अब शिमला मिर्च के रिंग्स को एक अच्छी शेप देकर काट लें। अब शिमला मिर्च के रिंग्स में इस मिश्रण को भर लें। भरने के बाद शिमला के रिंग्स को शैलो फ्राई कर लें। कच्चे केले की अशर्फी को आप शाम के स्नैक में परोस सकते है।

केरल स्टाइल अवियल

avail
avail

मलाईदार, स्वादिष्ट नारियल शोरबा में पके हुए कच्चे केले, रतालू और लौकी सहित ताजी सब्जियों के साथ तैयार किया जाता है। यह केरल की पारंपरिक करी है जिसे अक्सर ओणम जैसे त्योहारों पर बनाया जाता है। यह डिश स्वास्थ्य के लिहाजे से भी काफी फायदेमंद होती है। इस रेसिपी को आप लंच या फिर डिनर में बना सकते है।

कच्चे केले का समोसा

samosa
samosa

उत्तर भारत के सबसे पसंदीदा नाश्ते में से एक है समोसा। मिर्च और मसालों के साथ कच्चे केले का मिश्रण तैयार कर लें। समोसा बनाने के लिए मैदे का डो भी तैयार करें। अब मैदे में कच्चे केले के मिश्रण को भर लें। अब इसको चाहे तो आप डिप फ्राई करें। अगर डिप फ्राई नही करना चाहता है तो आप इसे बेक भी कर सकते है। फ्राई करने के बाद समोसे को गरमागरम चाय या कॉफी के साथ सर्व करें।

कच्चे केले का कबाब

kabab
kabab

कच्चे केले का कबाब आप अपनी पार्टी में स्नैक्स में सर्व कर सकते है। यह कबाब रेसिपी पनीर, अंजीर, मिर्च, अनार के बीज के साथ उबले हुए कच्चे केले को डालकर मिला लें। अब एक पैन में ब्रश की मदद से तेल को गिरश कर लें। अब कबाब को गोल- गोल शेप दें दें। इसके बाद पैन में इसे शैलो फ्राई कर लें। आप इसे हरी चटनी और केचप के साथ सर्व कर सकते है।

Leave a comment