Morning Sex Benefits: सेक्स शादीशुदा जिंदगी की नींव होती है। इससे न सिर्फ रिश्तों में मधुरता आती है बल्कि सेहत को भी अनगिनत फायदे मिलते हैं। वैसे तो सेक्स कभी भी किया जा सकता है इसका कोई निश्चित समय नहीं होता। लेकिन सुबह के समय किया गया सेक्स कई बीमारियों से छुटकारा दिला सकता है। एक स्टडी के अनुसार जो कपल हफ्ते में दो दिन मॉर्निंग सेक्स करते हैं वह अन्य कपल्स की अपेक्षा अधिक सेहतमंद और मजबूत होते हैं। उनका इम्यून सिस्टम भी बेहतर रहता है। माना जाता है कि मॉर्निंग सेक्स नाइट सेक्स की अपेक्षा अधिक आनंददायक होता है। यदि आप भी अपनी सेक्स लाइफ को इंट्रेस्टिंग और स्पार्क जगाना चाहते हैं तो मॉर्निंग सेक्स ट्राय कर सकते हैं। लेकिन इससे पहले इसके हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जान लेते हैं।
इम्यून बूस्टर

सुबह के समय सेक्स करने से इम्यूनिटी को बढ़ाया जा सकता है। सेक्स करने से शरीर में आईजीए का उत्पादन होता है जो एक प्रकार की एंटीबॉडी है जो शरीर को स्वस्थ्य रखने का काम करती है।
हार्ट रहता है हेल्दी
सेक्स करने से ब्लड फ्लो बढ़ता है जो हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में मददगार साबित हो सकता है। इसके अलावा ये तनाव को कम करने में भी मदद करता है।
ऑर्गेज्म पाना आसान
मॉर्निंग सेक्स करने से ऑर्गेज्म तक पहुंचने में आसानी होती है। सुबह के समय शरीर अधिक ऊर्जावान होता है जिसकी वजह से सेक्स करने में अधिक आनंद आता है। ये एक बेहतरीन मॉर्निंग एक्सरसाइज के रूप में काम कर सकता है। इसके नियमित अभ्यास से मांसपेशियों के दर्द और सूजन को कम करने में भी मदद मिल सकती है।
तनाव कम करे
नाइट सेक्स की अपेक्षा मॉर्निंग सेक्स एक बेहतरीन स्ट्रैस यानी तनाव रिलीवर माना गया है। नियमित रूप से मॉर्निंग सेक्स करने से तनाव को कम करने में मदद मिल सकती है साथ ही व्यक्ति अधिक उम्र में भी यंग महसूस करता है।
एनर्जी बढ़ाए

सुबह के समय सेक्स करने से शरीर अधिक ऊर्जावान महसूस करता है। जो व्यक्ति सुबह के समय सेक्स करते हैं वह पूरे दिन एनर्जेटिक रहते हैं और उन्हें तनाव भी अपेक्षाकृत कम होता है। रात के समय सेक्स करने से व्यक्ति अधिक थकावट महसूस करता है। साथ ही पर्याप्त नींद भी नहीं ले पाता।
मूड में बदलाव
यदि आपका मूड हमेशा खराब रहता है तो आपको एक बार मॉर्निंग सेक्स जरूर ट्राय करना चाहिए। ये एक प्रकार का मूड बूस्टर है जो हैप्पी हार्मोन को बढ़ावा देता है। सुबह के समय ऑक्सिटोसिन और डोपामाइन जैसे हार्मोन का स्त्राव होता है जो आपको पूरा दिन खुश और आरामदायक महसूस कराते हैं। मॉर्निंग सेक्स आपको मानसिक रूप से हल्का महसूस कराता है और मांसपेशियों को शांत करने में मदद करता है।
कैलोरी बर्नर
मॉर्निंग सेक्स करने से अधिक मात्रा में कैलोरी बर्न की जा सकती है। माना जाता है कि एक घंटा सेक्स करने से पुरुष लगभग 230 कैलोरी और महिलाएं 170 कैलोरी बर्न करते हैं। यदि आप नियमित रूप से मॉर्निंग सेक्स करते हैं तो आपको जिम और योगाभ्यास करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। आप आसानी से अपना वजन कम कर सकते हैं। सेक्स एक बेहतरीन एक्सरसाइज है जिससे कई हेल्थ प्रॉब्लम्स को सुधारा जा सकता है।
