sexy
sexy

sexy : फरवरी की हवाओं में ही एक अलग सी खुशबू होती है। जो माहौल और भी ज्यादा खुशनुमा और सेक्सी सा बना देती है। इस महीने के शुरू से लेकर अंत तक एक अलग ही सा एहसास होता है। ये एहसास हो भी क्यों ना? आखिर ये प्यार का महीना जो होता है। ऐसे में अगर आपके प्यार का साथ आपको मिल जाए तो कहना ही क्या? इस माहौल में आप अपने पार्टनर के साथ इस महीने के पूरे 28 दिन 28 तरीके से सेक्सी तरीके से मना सकते हैं और ये कैसे करना है इसमें आपकी मदद करेगा हमारा ये खास लेख। तो चलिए फिर शुरू करते हैं।

sexy
फरवरी में हर दिन को बनाएं सेक्सी

1.    आंखों में देखना– कहते हैं प्यार की शुरुआत एक दूसरे की आंखों में आंखे डालकर होती है। शोध भी इस बात की गवाही देते हैं कि जो लोग एक दूसरे से प्यार करते हैं वो एक दूसरे की आँखों में भी देखते हैं। आप जितना एक दूसरे की आंखों में डूबते हैं, उतना ही सेक्सी महसूस करते हैं।

2.    क्वालिटी टाइम– शोध की मानें तो किसी भी तरह की शुरुआत के लिए आपको एक आकर्षण और खिंचाव की जरूरत होती है। ये जरूत आपकी सेक्स की चाह को भी पूरा कर सकती है। इसके लिए आप चाहे योग करें, जॉगिंग करें या अपने पार्टनर के साथ एक क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। उसके लिए एक परफेक्ट जगह का होना भी मायने रखता है।

3.    भेजे फ्लर्टी टेक्स्ट– अगर आप खुद को झगड़ालू महसूस करते हैं तो आप हाउ टू टेक्स्ट योर वेक इन इट्स हार्ट की मदद ले सकते हैं। जब भी आप अपने दोस्तों के साथ बाहर गये हैं तो अपनी पार्टनर को फ्लर्टी टेक्स्ट करें। उससे लगातार बात चीत कीजिये जो सेक्सी हो। 

4.  

sexy
फरवरी में हर दिन को बनाएं सेक्सी

करें भरपूर तारीफ– जब भी आप अपने पार्टनर की तारीफ करते हैं तब उनका आत्मसम्मान बढ़ जाता है। शोध की मानें तो कई कपल्स ऐसे होते हैं जो सिर्फ तारीफ की मदद से एक दूसरे का मूड बना सकते हैं। जिससे वो सेक्सी महसूस करते हैं। आप भी इस विकल्प का आजमाइए।

5.    करें इन्स्टा रोमांस– कई कपल ऐसे होते हैं, जो अपने खास पलों की तस्वीरों को इन्स्टाग्राम में डालते हैं और अपने लव वन को टैग करते हैं और खास हैशटैग को भी दिखाते हैं। आप भी इस तरह के विकल्प को चुन सकते हैं। आप इस तरह से अपने पूरे रिश्ते को संजोकर रख सकते हैं। और सामने वाले को स्पेशल फील करवा सकते हैं।

6.    निकालें समय– रोजमर्रा की जिन्दगी में आप इतना थक जाते हैं कि रात के समय आपको सीधा बिस्तर ही दिखता है और आप सो जाते हैं। यहां आपको थोडा ये समझने की जरूरत है कि ऐसा करना आपकी सेक्स लाइफ ही नहीं बल्कि लव लाइफ पर भी गहरा असर डालती है। इसके लिए हो सके तो आप थोडा समय निकालें या सेक्स के लिए शेड्यूल सेट करें।

7.    करें तैयार– अच्छे रिश्ते के लिए उसमें संलग्नता जरूरी है। अगर आप सेक्स के लिए अपने पार्टनर को तैयार करते हैं तो फोरप्ले इसकी अच्छी पहल है। इससे इन्ट्रेस्ट भी बढ़ेगा और अच्छा भी महसूस होगा। रोमांस की अच्छी शुरुआत के लिए इस चरण को करना कभी मत भूलिए।

8.    दें सरप्राइज– एक खूबसूरत एहसास के लिए आप उन्हें ऐसे इशारे दें जिनसे वो काफी उत्साहित हो जाएं। शोध के मुताबिक अगर आप दिन में एक बार अपने पार्टनर को कोई सरप्राइज देंगे तो उनको बेहद ख़ुशी होगी। आप इसके लिए उन्हें रोमांटिक सा नोट दें या उन्हें सेक्सी सी कोट्स भी लिखें।

9.    सांसों का बनाएं तालमेल– आप जितना अपने पार्टनर के करीब होंगे आपकी सांसे उतनी ही तेज और मदहोश होती चली जाएंगी। ऐसे में अगर आप अपने साथी की सांस के साथ तालमेल बनाते हुए आगे बढ़ते हैं तो इससे ना सिर्फ शारीरिक बल्कि भावनात्मक सम्बंध को मजबूती मिलती है।

10.    करें किस– हर किसी को लिप किस पसंद होता है। आप किस को अपने पार्टनर की बॉडी में कहीं भी कर सकते हैं। जो काफी संवेदनशील होते हैं। इससे आपको अच्छा महसूस होने के साथ ख़ुशी भी महसूस होगी।

11.    अपनाएं व्यक्तिगत मंत्र– अगर आप अपने व्यक्तिगत जीवन में खुद को सेक्सी महसूस करने का मंत्र अपना लें तो आपका काम आसान हो जाएगा और मूड बनाने में भी ये एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। आप जितना सकारात्मक सोचते हैं उतना ही आत्मविश्वास को बढ़ा हुआ महसूस करेंगे।

sexy
फरवरी में हर दिन को बनाएं सेक्सी

12.    किस और सिर्फ किस– जब भी आप अपने पार्टनर के साथ होते हैं, आपको सब कुछ भूल जाने की जरूरत होती है। आप इस दौरान अपने पार्टनर को सिर्फ और सिर्फ किस करें। किसिंग से सेक्स को बढ़ावा मिलता है।

13.    आउटिंग की प्लानिंग– आप अपने पार्टनर के साथ प्लानिंग कर के अपने काम से छुट्टी लें और आउटिंग की तैयारी करें। आप उन्हें रेस्तरां या एक कोई रोमांटिक मूवी दिखाएं। 

14.    दें सेक्सी बाथ– बाथिंग टब को आप एक रोमांटिक तरीके से सजाएं। आप अपने हाथों से अपने पार्टनर को एक सेक्सी बाथ दें। इससे उनका दिल भी खुश हो जाएगा और आप एक साथ समय भी बिता पाएंगे।

15.    उन्हें बना दें बॉस– जब भी आपका पार्टनर आपके साथ बिस्तर में हो तो उन्हें ऐसा फील कराएं जैसे वो बॉस हों। उनसे पूछें कि उनका मूड कैसा है। फिर क्या माहौल तब और ज्यादा सेक्सी बनेगा जब आप उनकी हां में हां मिलाकर वो सब करते जाएं जो आपका पार्टनर करवाना चाहता है।

16.    लिखें लव लेटर– अगर ये कहा जाए कि अब लव लेटर का समय खत्म हो चुका है तो ये बिलकुल गलत होगा। आज भी हम जब भी अपनी भावनाओं को लिखकर अपने पार्टनर को देते हैं तो उसमें आपका प्यार व्यक्त होता है। ये सिर्फ एक कार्ड ही नहीं बल्कि आपकी ख़ुशी जाहिर करने का बढ़िया तरीका है। जो सामने वाले के दिल में घर कर जाएगा।

17.    बनाइए सेक्सी मिठाई– आप अपने पार्टनर के लिए एक टेस्टी, सेक्सी और कामेच्छा बढ़ाने वाली मिठाई बनाकर खिलाइए। आप सेक्स की शुरुआत में चाकलेट डिप स्ट्रॉबेरी खिला सकती हैं। 

sexy
फरवरी में हर दिन को बनाएं सेक्सी

18.    दें बिस्तर पर नाश्ता– हफ्ते में कम से कम दो दिन आप अपने पार्टनर को सेक्सी तरीके से सुबह का नाश्ता उनके बिस्तर पर ही परोसें। ये नाश्ता उनके मनपसंद हो बात ही क्या हो। एक किस के साथ उन्हें जगाएं और उनके साथ बात करते रहें।

19.    आउट ऑफ़ द ब्लू किस– जब भी वो सेक्स कर रहे हैं तो आप पीछे से उनके कान, गाल या गर्दन में किस करें। इससे उन्हें ये महसूस होगा कि आप उनके प्रति कितनी सेक्सी हैं।

20.    उनको दिलाएं अपनी याद– आप जब भी अपने दोस्तों के साथ नाईट आउट का प्लान करें तो उन्हें ये महसूस कराएं की वो आपको कितना मिस करेंगे। आप जाने से पहले उन्हें रोमांटिक सा किस दें। साथ ही ये भी बताएं की बिस्तर पर आपको उनका इन्तजार रहेगा।

21.    दें सेक्सी मसाज– एक दूसरे की मसाज करना फोरप्ले का ही हिस्सा है। इससे शारीरिक आराम मिलता है। शोधों की मानें तो शरीर के माध्यम से ऊर्जा के दरवाजे खुलते हैं। जिसके बाद एक कामोत्तेजक सेक्स करना लाजमी है। जब भी मालिश करें अपनी उंगलियों का दबाव ज्यादा दें। जिससे मांसपेशियों को आराम मिले।

22.    बन जाएं बेशर्म– अपने पार्टनर के साथ सेक्सी मूड में है तो आप को बेशर्मी अपनाने में कोई हर्ज नहीं है। ऐसे में उनके सिर से शुरू होकर उनके पैरों तक उन्हें ऐसा एहसास कराएं जैसे वो सिर्फ आपके लिए ही बने हैं। साथ आंखों में आंखे डालकर अपने प्यार को दर्शाएं भी।

23.    मूड करें सेट– सेक्स से पहले माहौल बनाना सबसे ज्यादा जरूरी है। आप ऐसा कुछ करें जिससे उनका मूड एकदम फ्रेश हो जाए और वो आपसे प्यार करने लगें। एक अच्छा वातावरण अच्छा मूड बनाने में काफी मदद करता है।

24.    सेक्सी फिल्म या किताबों का लें सहारा– आप अपने पार्टनर के साथ सेक्सी फिल्म देखें या किताबे पढ़ें। जिससे आपकी कल्पना को उत्तेजित करने में मदद मिलेगी। साथ ही आपके दिमाग को भी नई सम्भावनाएं खोलने का मौका मिलेगा।

sexy
फरवरी में हर दिन को बनाएं सेक्सी

25.    सेक्सी ड्रेस– आप अपने पार्टनर के लिए बंद कमरे में ऐसे कपड़े पहनिए जिससे वो उत्तेजित हो जाए और अपने आपको आपके करीब आने से ना रोक पाए।

26.    बात करना भी जरूरी– एक कपल के बीच भावनात्मक जुड़ाव होना भी जरूरी है। ये तभी सम्भव है जब आप भावनात्मक रूप से एक दूसरे से जुड़े हों। इसके लिए आप दोनों एक दूसरे से बाते करें और अपने दिल की बात कहें

27.    फोरप्ले– अगर हम कहें कि एक कपल के बीच फोरप्ले सब कुछ होता है, तो इसमें कोई गलत बात नहीं होगी। बहुत सारे लोग ऐसे होते हैं जो फोरप्ले से दूर भागते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। अच्छा फोरप्ले करने से सेक्स में दबाव कम होता है। इससे सेक्स और भी मजेदार हो जाता है। सेक्स की शुरुआत से पहले दस मिनट का फोरप्ले काफी होता है।

28.    चीप थ्रिल भी जरूरी– ऐसे में जरूरी नहीं है कि आप किसी महंगी चीजों के साथ ही अपना प्यार दर्शाएं। आप अपने पार्टनर के साथ किसी ऐसी जगह का प्लान कर सकते हैं जहां उत्तेजक और रोमांचित कर देने वाली गति-विधि शामिल हो सके।

तो ये तो फरवरी के 28 सेक्सी दिनों की 28 खास टिप्स। जो आपके लिए काफी मददगार साबित होने वाले हैं। इसके अलावा प्यार भरे इस महीने में अगर आप भी प्यार में डूब जाना चाहते हैं तो हमारे बताये हुए टिप्स को जरुर आजमाएं।

यह भी पढ़ें-

क्या दूसरी शादी पहली के मुकाबले कामयाब है

गर्भनिरोधक गोलियों के साइड इफेक्ट्स जो जानना बेहद जरूरी है

महिलाओं और पुरुषों में सेक्स और वर्जिनिटी की धारणा को बदलने की जरूरत है