इन बेड टाइम हैबिट्स की वजह से खराब हो सकता है आपका रिश्ता, जानिए: Bedtime Habits Ruin Relationships
Bedtime Habits Ruin Relationships

Bedtime Habits Ruin Relationships: रात का समय एक ऐसा समय होता है, जब व्यक्ति पूरे दिन की भागदौड़ से थककर कुछ सुकून के पल महसूस करना चाहता है। हालांकि, अगर गहराई से देखा व समझा जाए तो बेड टाइम किसी भी कपल के रिश्ते को और भी बेहतर बनाने में मदद करता है। यह वह वक्त होता है, जब दोनों पार्टनर अपने दिन भर के दुख या बोझ को अपने पार्टनर के सामने व्यक्त करके खुद को हल्का महसूस करते हैं, बल्कि यह उन्हें आपस में शारीरिक व भावनात्मक रूप से जुड़ने का अवसर भी प्रदान करता है। इससे उन्हें अपने रिश्ते को फिर से जगाने और बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

लेकिन कभी-कभी यह देखने में आता है कि बेड टाइम के दौरान कुछ हैबिट्स अनजाने में पार्टनर के बीच दरार पैदा कर सकती हैं, जिससे कपल्स के बीच भावनात्मक दूरी और तनाव पैदा हो सकता है। इसलिए, यह बेहद जरूरी है कि आप इन बैड बेड टाइम हैबिट्स को जानें व समझें। साथ ही साथ, उसमें समय रहते सुधार भी करें। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही बैड बेड टाइम हैबिट्स के बारे में बता रहे हैं जो किसी भी कपल के रिलेशन के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं-

Also read: बॉयफ्रेंड सिकनेस क्या है? कैसे बचें बॉयफ्रेंड सिकनेस की समस्या से: Boyfriend Sickness Problem

अमूमन यह देखने में आता है कि कपल्स अपने बेडरूम में बहुत देर तक फोन या टीवी देखते हैं। आज के डिजिटल युग में, व्यक्तियों के लिए सोने से पहले सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करना, ईमेल का जवाब देना या अपने डिवाइस पर शो देखना आम बात है। लेकिन जब आप ऐसा करने हैं तो इससे ना केवल आपका स्लीप पैटर्न खराब होता है, बल्कि इससे आपके रिश्ते पर भी नेगेटिव असर पड़ता है। सबसे पहले तो सही तरह से नींद पूरी ना होने के कारण आपको लगातार चिड़चिड़ेपन की शिकायत रहती है, जिससे आप अपने पार्टनर पर भी बेवजह नाराज हो जाते हैं। इसके अलावा, बेड टाइम पर स्क्रीन टाइम बढ़ाने से कपल्स के लिए आपस में बातचीत करना या फिर इंटीमेंट होने के अवसर भी हो जाता है। जिससे धीरे-धीरे दोनों पार्टनर के बीच दूरी बढ़ने लगती है।

यह भी भारतीय घरों में देखी जाने वाली एक आम बैड बेड टाइम हैबिट है। अमूमन यह देखने में आता है कि एक पार्टनर जल्दी सोना पसंद करता है जबकि दूसरा देर रात तक जागता है, जिससे उनके सोने का समय अलग-अलग हो जाता है। लगातार अलग-अलग समय पर बिस्तर पर जाने से कपल्स के बीच इंटीमेंसी और जुड़ाव के साझा पल कम हो सकते हैं। ऐसे में कपल्स एक-दूसरे से बातचीत तक नहीं कर पाते हैं, जिससे उनके बीच का कनेक्शन धीरे-धीरे कमजोर होना शुरू जाता है। यह भी हो सकता है कि कपल्स एक समय के बाद आपस में अलगाव की भावना का अनुभव करने लगे।

Arguing before bedtime
Arguing before bedtime

यह सच है कि रात के समय में कपल्स को एक-दूसरे से बातचीत करने और अपनी परेशानियों को शेयर करने का मौका मिलता है। लेकिन सोने से ठीक पहले आपको विवादास्पद विषयों या अनसुलझे मुद्दों को नहीं उठाना चाहिए। सोने से पहले गंभीर मुद्दों को उठाने या फिर किसी तरह की बहस में शामिल होने से आपके बीच में तनाव व नाराजगी की भावना बढ़ सकती है। जब आप गुस्से में बिस्तर पर जाते हैं तो इससे न केवल नींद की गुणवत्ता बाधित होती है, बल्कि नकारात्मक भावनाएं भी मन में रात भर बनी रहती हैं। जिससे कहीं ना कहीं आपके बीच में परेशानी बढ़ने लगती है।

कुछ लोग बेड पर जाते समय पर्सनल हाइजीन का ध्यान नहीं रखते हैं। मसलन, बेड पर जाने से पहले दांत साफ करना, नहाना या साफ-सुथरे कपड़े ना पहनना आदि। पर्सनल हाइजीन ना केवल आपकी हेल्थ का ख्याल रखता है, बल्कि इसका सीधा प्रभाव आपके रिश्ते पर भी पड़ता है। अगर आपके शरीर या मुंह से बदबू आती है तो ऐसे में पार्टनर आपके करीब आने से बचता है। इससे दोनों पार्टनर के बीच शारीरिक आकर्षण कम हो सकता है। लगातार ऐसा करने से दोनों पार्टनर के बीच दूरी काफी बढ़ जाती है।

बेड टाइम में अमूमन व्यक्ति अपने पार्टनर से बातचीत करना चाहता है और उसे अपनी भावनाओं व चिंताओं के बारे में बताना चाहता है। हालांकि, अधिकतर पार्टनर इस ओपन कम्युनिकेशन के महत्व को समझते नहीं है और उसे नजरअंदाज करते हैं। जब आप सोते समय ओपन कम्युनिकेशन करते हैं तो इससे व्यक्ति को मानसिक शांति का अहसास होता है। साथ ही साथ, उनके बीच भावनात्मक जुड़ाव को महसूस करते हैं। इसलिए, कभी भी बेड टाइम पर ओपन कम्युनिकेशन को नजरअंदाज ना करें।

कुछ लोगों की यह आदत होती है कि वे बेड टाइम पर अपने पालतू जानवरों जैसे बिल्लियों व कुत्तों को अपने साथ लिटा लेते हैं, जबकि आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। यकीनन आप अपने पालतू साथी से बहुत अधिक प्यार करते हैं, लेकिन फिर भी उसे बेड पर सुलाने से बचे। ऐसा करने से दोनों पार्टनर नींद प्रभावित होती है। साथ ही साथ, उन्हें एक-दूसरे के नजदीक जाने में समस्या हो सकती है। पालतू जानवर अमूमन कपल्स के बीच फिजिकल इंटीमेसी को कम कर सकते हैं। हो सकता है कि तब आप अपने पार्टनर को गले लगाकर ना सो पाएं। इससे दोनों पार्टनर धीरे-धीरे एक दूसरे से शारीरिक व भावनात्मक रूप से दूर होने लगते हैं।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...