बॉयफ्रेंड सिकनेस क्या है? कैसे बचें बॉयफ्रेंड सिकनेस की समस्या से: Boyfriend Sickness Problem
Boyfriend Sickness Problem

बॉयफ्रेंड सिकनेस की समस्या से ऐसे बचें

रिलेशनशिप में कभी भी अपने ऊपर बॉयफ्रेंड को जरूरत से ज्यादा हावी नहीं होने देना चाहिएI आइए जानते हैं कि बॉयफ्रेंड सिकनेस की समस्या से कैसे बचा जा सकता हैI

Boyfriend Sickness Problem:आपने अपने आसपास ऐसी कई लड़कियों को जरूर देखा होगा, जो हमेशा केवल अपने बॉयफ्रेंड के बारे में ही बात करते रहती हैंI हर काम को करने से पहले अपने बॉयफ्रेंड से पूछती हैं कि करूँ या ना करूँI यहाँ तक कि हर घंटे उन्हें फोन करके अपनी दिनचर्या के बारे में भी बताते रहती हैंI उन्हें देख कर ऐसा लगता है जैसे मानो उनकी पूरी ज़िंदगी सिर्फ़ अपने बॉयफ्रेंड के इर्द-गिर्द ही घूमती होI कई लड़कियां तो ऐसी भी होती है जो अपने बॉयफ्रेंड में इतना खो जाती हैं कि उन्हें अपने दूसरे दोस्त भी नज़र नहीं आते हैंI

ऐसे में अगर किसी कारण से उनका ब्रेकअप हो जाता है या उन्हें कभी अपने दोस्तों की जरूरत पड़ती है तो वे खुद को अकेला पाती हैंI इसलिए जरूरी है कि रिलेशनशिप में कभी भी अपने ऊपर बॉयफ्रेंड को जरूरत से ज्यादा हावी नहीं होने देना चाहिएI आइए जानते हैं कि बॉयफ्रेंड सिकनेस की समस्या से कैसे बचा जा सकता हैI

Also read: कभी भी अपनी फ्रेंड के एक्स बॉयफ्रेंड को ना करें डेट, होंगी ये परेशानियां

Boyfriend Sickness Problem
Do not consider your boyfriend as your world

आप रिलेशनशिप में हैं और आपका बॉयफ्रेंड आपसे बहुत ज्यादा प्यार भी करता है, लेकिन इसका यह बिलकुल भी मतलब नहीं है कि आप अपने बॉयफ्रेंड को ही अपनी दुनिया मान बैठें और बाकी किस भी चीज़ पर ध्यान ना देंI अगर आप ऐसा करती हैं तो आप अपने लिए ही चीजें  ख़राब करती हैं, क्योंकि जब बॉयफ्रेंड आपके साथ या आसपास नहीं होता है तो आपको बैचैनी होने लगती है और आपको समझ नहीं आता है कि क्या करना चाहिए और क्या नहींI आपका दिमाग काम नहीं करता है और आप समझदार होते हुए भी गलत निर्णय लेती हैंI

Avoid being dependent
Avoid being dependent on boyfriend

आपका बॉयफ्रेंड है, यह अच्छी बात है लेकिन हर काम के लिए आप अपने बॉयफ्रेंड पर निर्भर होने से बचें, क्योंकि अगर आप अपना काम खुद से नहीं करना सीखेंगी तो जब आपका बॉयफ्रेंड आपके साथ नहीं होगा या आप दोनों का ब्रेकअप हो जाएगा, तब आपको अपना काम करने में बहुत परेशानी होगीI इसलिए आप निर्भर रहने के बजाए अपना काम खुद से करना सीखेंI

Blindly Trust
Do not trust your boyfriend blindly

पार्टनर के साथ ईमानदार होना अच्छी बात है, लेकिन कभी भी अपने पार्टनर पर एकदम आंख बंद करके भरोसा करना बिलकुल भी सही नहीं हैI अगर आप आंख बंद करके भरोसा करती हैं तो नुकसान भी आपका ही होता है और फिर उस स्थिति में आपको अपनी गलती का एहसास होता हैI इसलिए जरूरी है कि आप शुरुआत से ही होशियार रहेंI  

Do not forget your friends and family
Do not forget your friends and family

आप अपने बॉयफ्रेंड के साथ खुद को इतना ज्यादा व्यस्त ना करें कि इस बीच अपने परिवार व दोस्तों को भी भूल जाएँI अगर आप ऐसा करती हैं तो एक समय ऐसा आएगा, जब आप खुद को अकेला पाएंगी और उस समय दोस्त व परिवारवाले भी आपका साथ नहीं देंगेI इसलिए जरूरी है कि आप समझदारी से हर रिश्ते को समय देना सीखेंI

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...