Relationship
Relationship

Avoid going back to Ex: जीवन में हम सभी अपने रिश्तों में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करते हैं। कभी-कभी कपल्स के बीच कुछ समस्या होती है, उनके रिश्ते तनावपूर्ण बनते हैं, लेकिन समय व आपसी समझ के चलते उनके बीच की समस्या दूर हो जाती है। लेकिन वहीं कई बार दरार इतनी बड़ी हो जाती है कि उसे भर पाना नामुमकिन हो जाता है। ऐसे में कपल अलग हो जाते हैं।

अपने पार्टनर से अलग होकर दुख होना या पार्टनर की याद आना स्वाभाविक है। कई बार मन में यह ख्याल भी आता है कि एक्स के पास वापस चले जाएं। हालांकि, यह आपका व्यक्तिगत निर्णय हो सकता है। लेकिन कुछ ऐसी स्थितियां होती है, जब आपको बिल्कुल भी अपने एक्स पार्टनर के पास वापस नहीं जाना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही स्थितियों के बारे में बता रहे हैं, जब आपको अपने एक्स के पास वापस जाने की भूल नहीं करनी चाहिए-

एब्यूसिव था रिलेशन

अगर आपका रिलेशन एब्यूसिव था, फिर भले ही आपका एक्स पार्टनर आपके साथ शारीरिक, भावनात्मक, या मौखिक दुर्व्यवहार करता था, तो ऐसे में आप दोबारा उसके पास वापस जाने की गलती न करें। ऐसे लोगों का स्वभाव कभी भी बदलता नहीं है। भले ही वे अपने किए की माफी आपसे मांग लें, लेकिन वे फिर से वही रवैया अपनाने में देर नहीं करते हैं। आपने खुद को यकीनन बहुत मुश्किल से संभाला है। अगर आप फिर से ऐसे पार्टनर के पास वापस लौटते हैं तो आपको घुट-घुटकर जीना पड़ता है।

अगर ना हो विश्वास

एक खुशहाल रिश्ते के लिए कई चीजों का होना बेहद जरूरी है। आपसी विश्वास इसमें से काफी अहम है। अमूमन लोग सिर्फ प्यार के लिए एक-दूसरे के साथ रहते हैं और अलग होने के बाद फिर से अपने एक्स के पास जाना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें अपने एक्स की याद सताती है। लेकिन याद रखें कि अगर आप दोनों एक-दूसरे पर भरोसा नहीं करते हैं तो आपका रिश्ता कभी भी खुशहाल नहीं हो सकता है। यदि अतीत में भरोसा टूटा था और ऐसा कई बार हुआ है तो आपको अपने एक्स के पास वापस जाने की गलती नहीं करनी चाहिए।

अगर हों लाइफ गोल्स अलग

Relationship
Relationship

जीवन में हर व्यक्ति का अपना एक गोल होता है और जब दो लोग एक-दूसरे के साथ रिश्ते में जुड़ते हैं तो वे अपने साथ-साथ अपने पार्टनर के लाइफ गोल्स को पूरा करने के लिए भी उतनी ही मेहनत करते हैं। लेकिन अगर आप दोनों के लाइफ गोल्स एक-दूसरे से पूरी तरह विपरीत हैं तो ऐसे में आपको अपने एक्स पार्टनर के वापस नहीं जाना चाहिए। हो सकता है कि आप किसी क्षेत्र में अपार सफलता पाना चाहती हों, लेकिन आपका पार्टनर चाहता हो कि आप घर-परिवार संभालें। ऐसे में आप दोनों कभी भी एक-दूसरे की अपेक्षाओं को पूरा नहीं कर पाएंगे और इससे हमेशा ही रिश्ते में निराशा व तनाव बना रहेगा।

अगर मिला हो धोखा

रिश्ते में एक बार खटास पड़ जाती है तो उसमें फिर से प्यार को कायम कर पाना काफी मुश्किल हो जाता है। अगर आपके पार्टनर ने आपको धोखा दिया था और आपने उसे माफ कर दिया। लेकिन उसने आपको फिर से चीट किया तो ऐसे में आपको उसके पास वापस जाने की भूल नहीं करनी चाहिए। दरअसल, धोखा मिलने के बाद रिश्ते में दोबारा विश्वास कायम करना काफी मुश्किल हो जाता है। वहीं दूसरी ओर जब रिश्ते में हमेशा शक रहता है तो इससे अक्सर अनबन बनी रहती है। ऐसे में दोबारा उस रिश्ते को कायम करने का कोई मतलब नहीं रह जाता है।

अगर फैमिली का हो प्रेशर

Relationship
Relationship

कई बार ऐसा भी होता है कि आप अपने पुराने रिश्ते में काफी कुछ बुरा एक्सपीरियंस किया और फिर आप बहुत मुश्किल से उस रिश्ते से बाहर निकले। लेकिन अक्सर समाज इसे स्वीकार नहीं करता है। ऐसे में सिर्फ फैमिली मेंबर्स ही नहीं, बल्कि दोस्तों व रिश्तेदारों का भी यह प्रेशर रहता है कि आपको अपने रिश्ते को दोबारा मौका देना चाहिए या फिर उसे ठीक करने की कोशिश करनी चाहिए। आपको किसी के प्रेशर में आकर अपने एक्स के पास वापस नहीं जाना चाहिए। बल्कि आपको यह सोचना चाहिए कि आप अपने पार्टनर से क्यों अलग हुए और क्या आप अपने रिश्ते को दोबारा मौका देने पर विचार कर सकते हैं या नहीं।

एक्स पार्टनर का मूव ऑन करना

अगर आप अपने पार्टनर से अलग हो गए हैं और फिर से उसके पास वापस जाना चाहते हैं, लेकिन वह पहले ही इमोशनली मूव ऑन कर चुका है। उसके मन में अब आपके लिए वह फीलिंग्स नहीं हैं या फिर वह किसी अन्य के साथ नया रिश्ता शुरू कर चुका है, तो ऐसे में पीछे हटना ही बेहतर उपाय है। अगर आप इस सिचुएशन में अपने एक्स के पास वापस जाते हैं तो हो सकता है कि वह आपको अपनाए नहीं या फिर स्थिति और भी अधिक पेचीदा हो जाए। इसलिए, बेहतर होगा कि आप भी इस स्थिति में मूव ऑन करने की ही कोशिश करें।

अगर अकेलापन हो महसूस

अगर पार्टनर से अलग होने के बाद आपको अकेलेपन का अहसास हो रहा है तो सिर्फ अपने दुख को कम करने या फिर अकेलेपन की फीलिंग्स को खत्म करने के लिए ही एक्स के पास वापस नहीं जाना चाहिए। यह आपको एक क्विक फिक्स लग सकता है, लेकिन इससे आपके बीच की समस्याएं खत्म नहीं होती हैं। ऐसे में आप बार-बार परेशान होते हैं। इसलिए, सिर्फ अकेलेपन को दूर करने के लिए वापस लौटना सही डिसिजन नहीं कहा जा सकता।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...