क्या करें जब एक्स ब्रेकअप के बाद वापस आना चाहे: Relationship Advice
When Partner wants to come back after breakup

जब एक्स वापस आना चाहे तो रखें इन बातों का ध्यान

जब आपका पार्टनर आपको छोड़ कर चला जाए और ब्रेकअप के बाद वापस आने कि कोशिश करे तो इन खास बातों का जरूर ध्यान रखेंI

Relationship Advice: आजकल लड़के-लड़कियों के बीच जितनी जल्दी प्यार होता है, उतनी ही जल्दी ब्रेकअप भी हो जाता हैI कुछ मामलों में तो ब्रेकअप के बाद पैचअप में भी चार दिन का समय नहीं लगता हैI वैसे तो इस ब्रेकअप का दर्द हर किसी के लिए एक जैसा नहीं होता हैI कुछ लोग आसानी से आगे बढ़ जाते हैं लेकिन कुछ को ब्रेकअप के गम से बाहर निकलने में समय लगता हैI कई बार तो एक्स पार्टनर ब्रेकअप के बाद वापस आने की भी कोशिश करता है और हम सब कुछ भूल कर तुरंत उसे अपनी लाइफ में वापस ले आते हैं, फिर से खुद को इमोशनल रूप से कमजोर बनाते हैंI इसलिए जब आपका पार्टनर आपको छोड़ कर चला जाए और ब्रेकअप के बाद वापस आने कि कोशिश करे तो इन खास बातों का जरूर ध्यान रखेंI 

Also read : रिलेशनशिप डिप्रेशन से खुद को ऐसे संभालें: Relationship Depression

Relationship Advice
Don’t be too quick to respond

अगर आपका अपने पार्टनर के साथ ब्रेकअप हो गया है और आप अकेले ही खुद को ब्रेकअप के दर्द से बाहर निकालने की कोशिश कर रही हैं और ऐसे में आपका पार्टनर फिर से वापस आता है तो आप अपना जवाब देने में बिलकुल भी जल्दबाजी ना दिखाएँI बल्कि कुछ भी निर्णय लेने और जवाब देने से पहले फिर से सभी पहलुओं पर अच्छे से सोच-विचार करके की निर्णय लेंI अगर आप जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेंगी तो फिर से आपको ही दर्द होगा और आपको इस स्थिति से बाहर निकलने में कठिनाई होगीI

Remember the fights
Remember the fights in your relationship

जब आपका एक्स आपकी ज़िन्दगी में वापस आने के लिए आपसे मीठी-मीठी बातें करे तो आप उसकी बातों में आने के बजाए उसकी उन बातों को याद करें जो वह आपके साथ ब्रेकअप के समय करता थाI आपकी कोशिशों के बाद भी किस तरह से आपको अकेला छोड़ कर चला गया ताकि आप खुद को फिर से उस कठिन समय में ले जाने से बचा सकेंI

breakup reason
Consider the reasons for the breakup

एक्स पार्टनर जब आपकी लाइफ में वापस आने की कोशिश करे तो आप एक बार अपने ब्रेकअप के कारणों पर जरूर विचार करें कि आपका ब्रेकअप किन कारणों से हुआ था और क्या उन चीजों का असर फिर से इस रिश्ते पर नहीं पड़ेगा, क्योंकि जब आपका पार्टनर आपको एक बार छोड़ कर जा सकता है तो यकीनन वह फिर से आपके साथ वैसा ही करेगाI

अगर कभी आपका एक्स पार्टनर फिर से आपकी लाइफ में वापस आना चाहे तो आप कभी भी अपने मन में उसके प्रति बदले की भावना ना लाएं कि अब आप उसके साथ बदला लेंगीI अगर वह अच्छा इन्सान है और अगर वह सच्चे दिल से वापस आना चाहता है तो उसे एक मौका आप दे सकती हैंI

Relationship Tips
find out the reason for coming back

जब एक्स आपकी लाइफ में फिर से वापस आना चाहे तो आप सबसे पहले उससे वापस आने का कारण पूछें ताकि आपको पता रहे कि वह किस कारण से आपकी लाइफ में फिर से वापस आना चाहता हैI आपको उसका जवाब सुनने के बाद ही कोई निर्णय लेना चाहिएI

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...