5 best places to have sex while traveling

summary:कपल्स के लिए ट्रेवल में बेस्ट 5 सेक्स स्पॉट्स

ट्रेवल के दौरान रोमांस को बढ़ाना चाहते हैं? जानिए वो 5 जगहें जहां आप अपने पार्टनर के साथ इंटीमेट होकर बना सकते हैं ट्रिप को खास।

Places for Intimacy on a Trip: ट्रेवल का मतलब सिर्फ घूमना-फिरना और खाना-पीना ही नहीं होता है। यह वह प्यारा पल होता है जिसमें आपको अपने पार्टनर के साथ अपने रिश्ते को मजबूत बनाने और पार्टनर के करीब जाने का एक बेहतरीन मौका मिलता है। पर कई लोग अपने ट्रेवल प्लान को सिर्फ घूमने तक ही सीमित कर देते हैं। लेकिन कपल्स को ट्रेवल के दौरान घूमने के अलावा रोमांस और फिजिकल इंटीमेसी पर भी ध्यान देना चाहिए, ताकि वे अपने पार्टनर के साथ यादगार पल बना सकें। आइए जानते हैं कि ट्रेवल के दौरान सेक्स के लिए कौन-कौन सी जगहें हैं सबसे अच्छी।

Places for Intimacy on a Trip
Spend time on a private beach

समंदर की लहरों, रेत की ठंडक और आसमान के नीचे अपने पार्टनर के साथ समय बिताने से ज्यादा रोमांटिक पल क्या हो सकता है। आप घूमने के दौरान किसी किसी शांत और प्राइवेट बीच पर अपने पार्टनर के साथ रोमांस कर सकते हैं। इसके लिए दिन के बजाए आप सूरज ढलने का समय या फिर देर रात का समय चुनें ताकि आपकी प्राइवेसी बनी रहे और आप एन्जॉय भी कर सकें।

 tent house
Go close to your partner in a tent house

पहाड़ों पर घूमने के दौरान टेंट हाउस में पार्टनर के साथ रोमांटिक होने से ज्यादा एडवेंचरस कुछ नहीं हो सकता है। ठंडे मौसम में जैसे ही आप अपने पार्टनर के करीब जाते हैं तो वह पल आप दोनों के लिए सबसे खास और रोमांटिक बन जाता है। ठंडी हवाओं में कंबल में लिपटकर अपने पार्टनर के साथ इंटीमेट होने का मजा सबसे सुखद होता है।

Romance in hotel bathtub
Romance in hotel bathtub and jacuzzi

ट्रेवल के दौरान जब आप किसी होटल में रुकते हैं तो वहां बाथरूम व जकूज़ी में सिर्फ नहाने का मजा ही ना लें, बल्कि यहाँ अपनी सेक्स लाइफ को भी रोमांटिक बनाएं। अपने पार्टनर के करीब जाकर बॉडी ऑयल से उन्हें मसाज दें, गर्म पानी में कैंडल लाइट माहौल बना कर सेक्स लाइफ को सेंशुअल बनाएं। ऐसा करने से ना केवल ट्रेवल की थकान दूर होती है, बल्कि सेक्सुअल एक्सपीरियंस भी इंटेंस बनता है।

जब आप अपने पार्टनर के साथ कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएँ और अगर रास्ते में आपको कोई शांत व खाली जगह मिल जाए तो वहां अपने पार्टनर के साथ कार के अंदर रोमांस का तड़का लगाना भी ट्रेवल में एक रोमांचक अनुभव होता है। लेकिन इस दौरान अपनी सुरक्षा और प्राइवेसी का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, ताकि आपके साथ कोई हादसा ना हो।

balcony romance
The fun of balcony romance is special

ट्रेवल में होटल रूम में तो अपने कई बार सेक्स किया होगा, लेकिन अगर आप थोड़ा बोल्ड और कुछ एडवेंचर करना चाहते हैं तो बालकनी रोमांस भी ट्राई कर सकते हैं। रात के समय चाँद की रौशनी और खुले आसमान के नीचे पार्टनर के करीब जाने का मजा सबसे खास होता है।

  • ट्रेवल में सेक्स के दौरान अपनी प्राइवेसी को बिलकुल अनदेखा ना करें। वैसी जगहों पर ही सेक्स करें, जहाँ आपको लगे कि आप पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
  • पब्लिक प्लेस और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर सेक्स करने से बचें, क्योंकि ऐसा करना गैरकानूनी हो सकता है।
  • ट्रेवल में सेक्स के दौरान अपनी हाइजीन का पूरा ध्यान रखें।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...