वर्ल्ड बुक एंड कॉपीराइट डे: World Book and Copyright Day
World Book and Copyright Day

World Book and Copyright Day: २३ अप्रैल को पूरी दुनिया में वर्ल्ड बुक एंड कॉपीराइट डे को मनाया जाता है| विश्व पुस्तक दिवस के मौके पर लोगो को किताबो की अहमियत और किताबे पढ़ने के लिए प्रेरित किया जाता है| किताबे हमे ज्ञान देती है| आजकल तो आप किताबो को सिर्फ पढ़ ही नही सकते बल्कि ऑडियो बुक के माध्यम से आप उसे सुन भी सकते है| साथ ही आप आजकल इ-बुक्स भी पढ़ सकते है| आज हम आपको बताने जा रहे है की विश्व पुस्तक दिवस क्यों मनाया जाता है| तो चलिए जानते है-

क्यों मनाते है विश्व बुक दिवस?

World Book and Copyright Day
World Book Day

२३ अप्रैल के दिन कुछ महान लेखको का जन्म हुआ था तो कुछ महान लेखको की मृत्यु भी हुई थी|इस दिन सबसे बड़े महान लेखक विलियम शेक्सपीयर का जन्म हुआ था| किताबे एक बहुत ही खूबसूरत माध्यम होती है अपनी बात लोगो तक पहुंचाने का| एक एक शब्द को पिरो कर एक किताब बनाया जाता है| एक लेखक अपनी किताब में अपने भाव व्यक्त करता है, वो अपनी किताब से इंसान को रुला भी सकता है, हँसा भी सकता और ज़िन्दगी को नए तरीके से जीना भी बड़ी सरलता से सिखा जाता है| 

कैसे मनाते है विश्व बुक दिवस?

कैसे मनाते है विश्व बुक दिवस
Book

इस दिन को मानाने का हर किसी का अपना एक अलग ढंग है| कोई किताबो को फ्री में बांट कर अपना किताबो के प्रति प्यार ज़ाहिर करता है| तो कोई बुक फेयर आयोजित करके इस दिन को मनाता है| स्कूल में इस दिन टीचर्स द्वारा बच्चो को किताबो के महत्व के बारे में बताया जाता है |

२३ अप्रैल 1995 को वर्ल्ड बुक और कॉपीराइट डे मनाना शुरू हुआ था| विलियम शेक्सपीयर का जन्म और मृत्यु दोनों ही एक दिन हुई है| मिगुएल डे सर्वेन्ट्स, जोसेप प्लाया की मृत्यु २३ अप्रैल को हुई थी| इस दिन लेखको को सम्मानित किया जाता है |लेखको के सम्मान में ही इस दिन को मनाया जाता है|

हमारी ज़िन्दगी में कभी कभी ऐसे भी पल आते है की हम बहुत हताश हो जाते है, हमे कुछ समझ नही आता, ऐसे में मोटिवेशन किताबे पढ़ने से हम एक सही रास्ता नज़र आता है| हमे आगे बढ़ने के लिए हिम्मत भी मिल जाती है| इस दिन प्रकाशकों को भी सम्मानित किया जाता है| लोगो को प्रोत्साहित किया जाता है की वो एक दूसरे को भेंट के रूप में किताबे भेंट करे| किसी भी व्यक्ति के लिए किताबो से अच्छा उपहार तो हो ही नहीं सकता है|

यह भी पढ़ें: जानिए किस तरह के पौधे रखने से घर में होती है शांति: Plants Vastu

हर साल यूनेस्को विश्व बुक दिवस का आयोजन करता है | समाज कल्याण में भी किताबो का बहुत अधिक योगदान है| देश विदेश की कई महान हस्तियाँ द्वारा किताबे लिखी गयी है| उन्होंने किताबो के माध्यम से अपनी जीवनी या अपने संघर्षो का वर्णन किया है| किताबे हमे इतिहास के बारे में भी बताती है| इतिहास को जानना है तो किताबे उसका सबसे अच्छा उदारहण है| स्पेन में इस दिन को अलग अंदाज़ में मनाया जाता है| वहाँ पर वो इस दिन के दिन दो दिन के रीडिंग मैराथन आयोजित करके लोगो को किताबो के प्रति जागरूक करते है |