Weight gain
Weight gain

गर्मियों में वजन कम करने के लिए क्या खाएं

अगर आप भी मोटापे की समस्या से परेशान हैं और वजन घटाना चाहते हैं तो गर्मियों का मौसम आपके लिए परफेक्ट है।

Weight Loss in Summer: खराब लाइफस्टाइल और खान-पान की वजह से मोटापा आज एक गंभीर समस्या बन रहा है। अगर समय रहते इस पर नियंत्रण नहीं किया, तो आगे जाकर यह कई दूसरी समस्याओं को जन्म दे सकता है। अगर आप भी मोटापे की समस्या से परेशान हैं और वजन घटाना चाहते हैं तो गर्मियों का मौसम आपके लिए परफेक्ट है। गर्मियों में सर्दियों के मुकाबले भूख कम लगती है जिससे वजन को कम करना आसान होता है। चलिए हम आपको बताते हैं इस मौसम में किन 4 चीज़ों के इस्तेमाल से आप अपने बढ़ते वजन पर अंकुश लगा सकते हैं-

करेला

करेला कड़वा होने की वजह से कई लोगों को नापसंद होता है, लेकिन यह कड़वा करेला हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। खासतौर पर अगर आपको वजन कम करना है तो करेला रामबाण उपाय है। यह आपकी कैलोरी इनटेक को कम करता है। कैलोरी इनटेक को कम करने की वजह से आपका वजन नियंत्रित रहता है। इसके अलावा फैट बर्न करने में भी करेला मददगार होता है।  करेला ब्लड शुगर लेवल को भी नियंत्रित करने का काम करता है। सुबह-सुबह करेला का जूस पीकर देखें, एक महीने में ही अपने वजन में काफी फर्क महसूस करेंगे।

Weight Loss in Summer

नींबू

नींबू तो गर्मियों में बहुत ही लाभकारी है। गर्मियों में हाइड्रेट रहने के लिए नींबू पानी का खूब सेवन किया जाता है। नींबू से शरीर को डिटॉक्स भी किया जा सकता है। इससे आपका पाचन बेहतर होता है जिससे वजन घटाने में काफी मदद मिल जाती है। रात को सोते समय नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। इससे फैट बर्न करने में मदद मिलती है इसके लिए आप एक गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें आधे नींबू का रस मिलाएं और पी लें।  नींबू पानी पीने से लिवर और आंतों से विषाक्त पदार्थ आसानी से निकल जाते हैं।

छाछ

छाछ में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो वजन घटाने में काफी मददगार हो सकते हैं। रोजाना एक गिलास छाछ का सेवन करने से आपको हेल्दी गट के साथ पेट की चर्बी को कम करने में मदद मिल सकती है। बेहतर होगा अगर आप अपने भोजन के साथ छाछ को पिएं।

तरबूज

तरबूज गर्मियों का ख़ास फल है। यह गर्मियों में आपके शरीर में पानी की मात्रा को कम नहीं होने देता। साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट लाइकोपिन एक्स्ट्रा फैट को बर्न भी करता है। इसमें फैट नहीं होता बल्कि ये आपके खाने की इच्छा को भी नियंत्रित करके रखता है। ऐसे में आपका वजन भी कम होने लगता है। तरबूज का इस्तेमाल आप में सलाद के रूप में भी कर सकते हैं। हर दिन एक बार कटोरी भरकर तरबूज़ ज़रूर खाएं।

आप भी गर्मियों में वजन कम करने के लिए आज से ही इन 4 चीज़ों को अपनी डाइट में शामिल करना शुरू कर दें।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...