what to do if i lost your train ticket Indian Railways rules  
what to do if i lost your train ticket Indian Railways rules  

Overview: अगर ट्रेन की टिकट खो जाए तो क्या करें? जानें क्या कहता है भारतीय रेलवे का नियम

अक्सर लोग सफर करते हुए अपना टिकट कहीं खो देते हैं। ऐसे में सफर करना एक बहुत बड़ी मुसीबत बन जाता है। बहुत से यात्रियों को तो समझ ही नहीं आता कि ऐसी कंडीशन में क्या करना चाहिए। अगर आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है, तो आइए आज जानते हैं, अगर ट्रेन में सफर करते हुए टिकट खो जाए तो क्या करना चाहिए? 

Railway Ticket Lost: भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क है। रोजाना इससे लाखों लोग सफर करते हैं। लंबी दूरी का सफर तय करने के लिए रेलवे को सबसे बेहतर माना जाता है। दरअसल, भारतीय रेलवे एक सस्ता और टिकाऊ विकल्प है। जिससे हर वर्ग के लोग आसानी से सफर कर सकते हैं। ‌भारतीय रेलवे यात्रियों के परिवहन के अलावा देश की अर्थव्यवस्था में भी एक अहम भूमिका निभाता है। 

अक्सर लोग सफर करते हुए अपना टिकट कहीं खो देते हैं। ऐसे में सफर करना एक बहुत बड़ी मुसीबत बन जाता है। बहुत से यात्रियों को तो समझ ही नहीं आता कि ऐसी कंडीशन में क्या करना चाहिए। अगर आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है, तो आइए आज जानते हैं, अगर ट्रेन में सफर करते हुए टिकट खो जाए तो क्या करना चाहिए? 

बिना टिकट यात्रा करने पर क्या होता है? 

Railway Ticket Lost-What happens if you travel without a ticket?
What happens if you travel without a ticket?

अगर आपका टिकट खो गया है और आप बिना टिकट के ही यात्रा करते हैं, तो ऐसे में आपको बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। भारतीय रेलवे के नियम के मुताबिक, यदि कोई व्यक्ति बिना टिकट के सफर करता हुआ पाया जाता है, तो उसे टिकट की राशि का दोगुना जुर्माना भरना पड़ता है। अगर आप जुर्माना नहीं भरते हैं, तो ते आपको अगले स्टेशन पर उतारा जा सकता है और रेलवे पुलिस को भी सौंपा जा सकता है। 

सफर करते हुए टिकट खो जाए तो क्या करें? 

अक्सर बच्चों के साथ सफर करते हुए या किन्हीं अन्य कारणों से यात्रियों का टिकट खो जाता है। ‌ऐसे में आपके बिना टिकट सफर करने वाला यात्री नहीं माना जाएगा। इस कंडीशन में आपको टीटीई से बात करनी होगी। अपनी टिकट से जुड़ी जानकारियां टीटीई को देकर आप उनसे फिर से अपना डुप्लीकेट टिकट बनवा सकते हैं। ‌हालांकि, यह मुफ्त नहीं होगा। इसके लिए आपको कुछ राशि भुगतान के तौर पर देनी होगी। वहीं, आपको वेरिफिकेशन के लिए अपने कुछ आईडी प्रूफ भी दिखाने होंगे।

अगर आपने ऑनलाइन टिकट बुक किया था, तो आप अपने मोबाइल पर भी उस टिकट को देख सकते हैं। ऐसी कंडीशन में आपको डुप्लीकेट टिकट खरीदने की जरूरत नहीं होगी। ऑनलाइन टिकट खरीदने पर आप अपना ई-टिकट भी टीटीई को दिखाकर सामान्य तौर पर सफर कर सकते हैं। 

क्या यात्रा के बीच में टिकट खरीद सकते हैं? 

Indian Railways
Can I buy tickets in the middle of the journey?

अगर आपको इमरजेंसी कंडीशन में अचानक यात्रा करनी पड़ रही है और आप बिना टिकट के सफर कर रहे हैं, तो आपको ट्रेन में चढ़ते ही टिकट बनवाना होगा। इसके लिए आप टीटीई से संपर्क कर सकते हैं। हालांकि, ऐसा तभी संभव होता है, जब ट्रेन में कोई सीट खाली हो। इस तरह से सफर करने पर सामान्य टिकट से अधिक शुल्क भरना पड़ता है।

ट्रेन लेट होने पर कब मिलता है रिफंड

रेलवे के नियमों के मुताबिक, ट्रेन अगर 3 घंटे या उससे ज्यादा देरी से आती है, तो आप रिफंड के लिए दावा कर सकते हैं। इसके लिए आपको TDR (टिकट डिपॉज़िट रसीद)  प्राप्त करनी होगी।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...