अगर आप किसी शादी पर जा रहे हैं तो निम्नलिखित 20 बातों को ध्यान जरूर रखें।
1. अगर निमत्रंण में सिर्फ आप का ही नाम है, तो जबरदस्ती दो-चार लोगों को साथ मत लेकर जाईए।
2. अगर कार्ड पर RSVP लिखा गया है, तो उन्हें फोन या ई-मेल द्वारा सूचित किजिए कि आप वहाँ उपस्थित होगें या नहीं।
3.इतना भी सज धज कर मत जाईए कि दुल्हा-दुलहन आप के आगे फीके लगे। आज का दिन खास उनके लिए है।
4.अपने साथ तोहफा, शगुन, फूल आदि, आप जो कुछ भी चाहते हैं लेकर जाईए। खाली हाथ कभी मत जाईए।
5.घर पर पड़े पुराने गिफ्टों को आगे मत बढ़ाईए। जो भी दिजीए नया हो और काम का हो?
6.दुल्हा दुल्हन को मिलने लाईन से जाईए। स्टेज पर भीड़ मत लगाईए।
7.स्टेज पर कम से कम समय तक रहिए ताकि औरों को भी वर-वधू को देखने का मौका मिले।
8.जबरदस्ती हर फोटो में आने की कोशिश मत किजिए।
9.इतना मत पीजिए कि आप बतमीजी पर उतर आएं।
10.खाने की प्लेट को उतना ही भरिए जितना कि आप खा सकें। खाना वेस्ट मत किजिए।
11.खाने के लिए भी लाईन से जाईए। लाईन तोड़ कर बीच में मत घुसिए।
12.रीति रिवाज़ के हिसाब से रंग चुनिए। बिल्कुल सफेद या बिल्कुल काला मत पहनिए।
13.सिर्फ उसी प्रोग्राम या तारीख को जाएं जिस दिन का आपको न्योता है । बाकी के प्रोग्राम जिसका आपको निमंत्रण न हो, मत जाईए ।
14.बहू क्या लाई, क्या मिला जैसे सवाल कभी न पूछें।
15.बाकी के मेहमानों से भी मिलजूल कर बात कीजिए।
16.अपने फोन के रिंगर को कम रखिए, जोर जोर से मोबाईल पर बात कर के पंडित आदि का ध्यान मद खराब कीजिए।
17.चारों तरफ अपने इस्तेमाल किए गए। प्लेट, ग्लास, आदि मत फैलाईए।
18.परिवार के सदस्य, माता पिता आदि व्यस्थ होते हैं। मिलने के बाद बार-बार उनका समय मत लिजिए।
19.बच्चों को भाग दौड़ या शोर मचाने मत दीजिए।
20.बातें छोटी जरुर दिखती है, पर आपका आचरण आपके व्यकित्व में चार चाँद लगा देगा।
ये भी पढ़े-
