Sakat Chauth 2025
Sakat Chauth 2025

Sakat Chauth 2025: बच्चों के लिए मां कई तरह के व्रत करती हैं और इन्हीं में से एक व्रत है सकट चौथ का व्रत। यह व्रत मां अपने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य की कामना के लिए करती है। ऐसा माना जाता है कि इस व्रत को करने से बच्चे की सेहत पर कोई कष्ट नहीं आता है। इस व्रत के दौरान गणेश भगवान की पूजा की जाती है। इसे करने से संतान की दीर्घायु होती है और उन्हें सुख समृद्धि का वरदान भी प्राप्त होता है। नए साल में कब मनाया जाएगा सकट चौथ का व्रत, इस बारे में जरूर जान लें ताकि आप तिथि को भूल न पाएं और अच्छे से सारी पूजा पाठ विधि विधान से कर पाएं।

2025 में कब है सकट चौथ का व्रत?

वैसे तो हर महीने में दो पक्ष होते हैं और दोनों पक्ष की चतुर्थी को गणेश भगवान की पूजा की जाती है। लेकिन सबसे मुख्य सकट चौथ के दिन गणेश पूजा होती है। यह व्रत माघ महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को किया जाता है। इसे तिलकुट चौथ के नाम से भी जाना जाता है। यह तिथि इस साल 17 जनवरी के दिन पड़ेगी। यह तिथि 17 जनवरी को सुबह 4 बज कर 6 मिनिट पर शुरू हो जाएगी और अगले दिन 18 जनवरी को सुबह 5 बज कर 30 मिनिट तक चलेगी।

चांद निकलने का समय

इस व्रत के दिन चंद्रमा की पूजा का भी विशेष महत्त्व होता है। रात में चांद को अर्घ्य दे कर ही व्रत पूरा समझा जाता है। इस दिन चांद निकलने का अनुमानित समय रात को 9 बज कर 9 मिनिट पर बताया जा रहा है। इस व्रत को दिन आपको सुबह ब्रम्ह मुहूर्त में उठ जाना चाहिए और नहा धो कर और साफ सफाई करके पूजा पाठ शुरू कर देनी चाहिए। चौकी पर लाल कपड़ा बिछा कर गणेश जी की प्रतिमा को स्थापित करना चाहिए।

मेरा नाम सुनेना है और मैं बीते पाँच वर्षों से हिंदी कंटेंट लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विशेष रूप से महिला स्वास्थ्य, मानसिक सेहत, पारिवारिक रिश्ते, बच्चों की परवरिश और सामाजिक चेतना से जुड़े विषयों पर काम किया है। वर्तमान में मैं...