सर्व- 4   तैयारी में समय- 10 मिनट     बनने में समय  15 मिनट  
सामग्रीः

  • सख्त पके बड़े आकार के आम 4 नग,
  • फुल क्रीम मिल्क 1/2 किलो,
  • क्रीम 200 ग्राम,
  • चीनी 2 बड़े चम्मच,
  • आम का पल्प 1 कप,
  • छोटी इलायची चूर्ण 1/4 छोटा चम्मच,
  • कतरे हुये
  • बादाम 1 बड़ा चम्मच
  •  काले अंगूर कटे हुये 1/2 कप।

विधिः

  1. मैंगो कप बनाने के लिए तेज चाकू से आम के बीचों-बीच
  2. गोलाई से चीरा लगायें और सावधानी से गुठली अलग कर दें।
  3. इस तरह आम के आठ कप तैयार हो जाएगें।
  4. आम का अंदर से थोड़ा-थोड़ा गूदा निकाल लें।
  5. पुडिंग बनाने के लिए दूध को रबड़ी की तरह गाढ़ा करके ठंडा करें।
  6. ठंडे दूध में आम का गूदा, क्रीम व एसेंस ऐच्छिक मिलायें।
  7. इस पुडिंग को आम के कपों में डालें,
  8. उपर से इलायची चूर्ण कतरा बादाम और अंगूर से सजा दें।
  9. फ्रिज में आम के कपों को ठंडा करके सर्व करें।