लक्ष्मी, धन, आमदनी बढ़ाने के लिए

  • गायत्री जप ‘श्री श्री श्री’ रोजाना 108 बार 90 दिन तक करें।
  • रविवार को उपवास रखें।
  • शुक्रवार को हल्दी मिश्रित तेल का लेप करें। पूजन सामग्री भी पीली होनी चाहिए।
  • मंगलवार को नाखून काटकर पुड़िया में बांधकर मुख्य द्वार के सामने फेंक दें।
  • मंगलवार को काले धतूरे की जड़ को तिजोरी में रखें।
  • बड़ी सौंफ और शक्कर किसी टाट के कपड़े में बांधकर घर के ऊपर कहीं फेंक दें।
  • घर की तिजोरी में 5 हल्दी की गांठें और 11 कमल के गटठे पैक कर रख दें।
  • गायत्री मंत्र का यथाशक्ति जप करें।
  • घर में गेहूं का आटा सोमवार या शनिवार को ही पिसवाएं। पिसवानें के पूर्व उसमें सवा मुट्ठी चने मिला दें।

विवाह तय होनें में रुकावट होने पर

  • गुरुवार के दिन केले के पेड़ पर पीले चने की दाल और हल्दी चढ़ाएं और 5 प्रदक्षिणा लगाएं।

घर में शांति का वातावरण बनाने के लिए

  • एक मुट्ठी गुड़, एक मुट्ठी खड़ा नमक, एक मुट्ठी गेहूं, दो तांबे कि सिक्के, इन सबको एक सफेद कपड़े में बांधकर, घर के ऊंचे स्थान पर रख दें। यह उपाय सोमवार, बुधवार, गुरुवार या रविवार को ही करें।

कामकाज और धन संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु

  • पीपल के पेड़ के नीचे शनिवार को दीपक जलाएं। उसकी जड़ों में शक्कर मिश्रित जल चढ़ाएं और भुने हुए चने चढ़ाएं।

इच्छित मनोकमना की पूर्ति के लिए

  • गुड़हल के 109 फूलों की माला लाल घागे में बनाएं। जिस मंदिर में भगवती शेर पर सवार हों, उसके गले में वह माला पहना दें और हाथ जोड़कर अपनी मनोकामना करें। मनोकामना का पूर्ण होना निश्चित है।
  • सफेद दाढ़ी वाले बैठे हुए हनुमान जी की तस्वीर के सामने बैठकर उनके चरणों में 11 गुलाब के फूल चढ़ाएं। ऐसा 11 दिन करना चाहिए।

रोजगार पाने के लिए

  • सात दिन तक लगातार एक नींबू के  चार टुकड़े करके चौराहे पर चारों दिशाओं में फेंक दें और बिना पीछे देखे वापस चले आएं। रोजगार निश्चित ही मिलेगा।

परीक्षा में सफलता की प्राप्ति हेतु

  • परीक्षा में जाते समय थोड़ा सा मीठा दही परीक्षार्थी को खिलाएं। प्रतिदिन 1-1 घंटे का समय बढ़ाते जाएं।

रुके कामों की सिद्धि के लिए

  • दांई ओर सूंड वाली गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर घर या दुकान पर लगाएं और उसके सामने एक लौंग और एक सुपारी रखें। जब भी काम के लिए बाहर जाएं, लौंग और सुपारी साथ ले जाएं। कार्य की सिद्धि सुनिश्चित है। काम हो जाने पर लौंग चूस लें और सुपारी वापिस गणेश जी के सामने रख दें।
  • ‘ऊं गं गणपतये नम:’ और ‘जय गणेश काटो क्लेश’ का 108 बार प्रतिदिन जप करें।
  • गुरुवार को पश्चिम दिशा में लगाए गए पेड़ पौधों पर प्रतिदिन धूप देकर चल चढ़ाएं।
  • काली हल्दी की गांठें बांधकर उनकी माला बनाकर 89 खारकों के साथ गणेश मंदिर में गणेश जी के चरणों में अर्पित करें और उनमें से 9 खारक और माला गणेश जी को अर्पित 80 खारकों को वापस लें। उसमें से एक खारक रोज खाया करें।  80 दिन में काम जरूर बन जाएगा।
  • गुरुवार को लक्ष्मी मंदिर के सामने काले कुत्ते को पूर्णपोली खिलाएं। यह केवल एक ही गुरुवार को करें।

संतान की प्राप्ति हेतु

  • बड़ के पेड़ की 108 बार प्रदक्षिणा लगाऐं। 300 दिन में 28 हजार प्रदक्षिणा पूरी होनी चाहिए। संतान निश्चित ही प्राप्त होगी।

रोगों से मुक्ति पाने के लिए

  • ‘ऊं परमात्मने परब्रह्म मम शरीरे, पांहि कुरू कुरू स्वाहा’ यह मंत्र गंगाजल पर 108 बार पढ़ें और वह पानी रोगी को पिला दें। स्वास्थ्य में अभूतपूर्व सुधार होगा।

घर को बुरी नजर से सुरक्षित रखने के लिए

  • पुष्प नक्षत्र के समय निर्गुंडी की जड़ को गुरुवार को उखाड़कर घर के प्रवेश द्वार पर लटकाने से घर को कभी बुरी नजर नहीं लगेगी।

प्रेत बाधा व नजर दोष से बचाव हेतु

  • पीड़ित के सिर से नारियल और नींबू को 7 बार उतार कर होली में डाल दें।

नींद न आने पर

धुंध की जड़ सिरहाने रखने से या केवाच की जड़ पीसकर उसका चूर्ण सिर पर लगाने से नींद आ जाती है।

धंधे में हानि हो या धंधा मंदा चल रहा हो।

  • एक चुटकी आटा लेकर दुकान के मुख्य द्वार के दोनों कोनों पर डाल दें। लेकिन ऐसे स्थान पर डालें कि किसी की नजर न पड़े। लेकिन यह प्रयोग केवल शुक्ल पक्ष में ही करें। यह प्रयोग करते समय किसी को टोकना नहीं चाहिए।
  • एक नींबू में 4 लौंग डालकर मंत्र का जाप 21 बार करें। ‘ऊं हनुमंते नम:’ और इस नींबू को अपने पास रखें।
  • घर से निकलने से पूर्व 11 रूपये घर के किसी गुप्त स्थान पर रखें। सफलता मिलने पर उसे किसी भिखारी को दे डालें।
  • थोड़ा सा कच्चा सूत ले उस पर केसरिया रंग चढ़ाएं और 11 बार ‘ऊं हनुमंते नम:’ का जाप करके उस सूत को व्यापार स्थल पर बांध दें।

काल सर्प योग का असर नष्ट करने हेतु

  • पलाश के फूल गोमूत्र में कूटकर छाया में सुखाकर चुर्ण बना लें। प्रतिदिन स्नान में पानी में इस चूर्ण को डालकर नहाएं। डेढ़ साल लगातार करने से काल सर्प योग नष्ट हो जाएगा।
  • घर के प्रवेश द्वार पर चांदी का  स्वाष्तिक लगाएं।
  • राहू का ‘ऊं रां राहवे नम:’ का जाप 72 बार करने से काल सर्प योग नष्ट हो जाएगा।

माइग्रेन का रोग दूर करने के लिए

  • मंगलवार को एक छोटा सा टुकड़ा गुड़ लेकर सूर्योदय से पहले चौराहे पर जाकर दक्षिण की तरफ मुख करके एक टुकड़ा पूर्व दिशा में फेंक दें और दूसरा टुकड़ा पश्चिम में फेंक दें। बिना पीछे मुड़े घर आ जाएं। घर से निकलते समय कोई टोकना नहीं चाहिए।

मोटापा कम करने के लिए

  • रविवार के दिन काला धागा अनामिका उंगली में बांध लें। उसे रांगे की अंगूठी से ढक दें। मोटापा कम हो जाएगा।

रोगी पर किसी भी दवाई का प्रभाव न होने पर

  • एक खाने वाला पान डंठल सहित, गुलाब का फूल और कुछ बताशे पान पर रखकर रोगी पर से 31 बार उतारें और गुप्त रूप से किसी भी चौराहे पर रख दें। रोगी पर दवा का प्रभाव पड़ने लगेगा।

पति-पत्नी में विवाद हो तो

  • कांसें के बर्तन में घी लेकर जिस मंदिर या स्थान पर खंड ज्योति जल रही हो, उसमें कांसे के बर्तन में घी को मिला दें।
  • रात को पति अपने सिरहाने सिंदूर रख लें व पत्नी अपने सिरहाने कपूर रख लें। पति सुबह सिंदूर को घर के किसी कोने में डाल दे और पत्नी कपूर को जला दे। 
  • अशोक के पेड़ के 7 पत्ते किसी भी देवता के मंंदिर में रखकर उनकी पूजा करें। पत्ते मुरझाने पर फिर से बदलें और पुराने पत्ते पीपल के पेड़ के नीचे रखें।
  • घर में फिटकरी का एक बड़ा टुकड़ा काले कपड़े में बांधकर घर के ऊंचे स्थान पर रख दें।

होली दहन के समय शुभफल पाने के लिए

  • मेष, वृश्चिक राशि के लोग खैर की लकड़ी होली में अर्पित करें।
  • वृषभ, तुला राशि के लोग गूलर की लकड़ी होली में अर्पित करें।
  • मिथुन, कन्या राशि के लिए अपामार्ग और धनु व मीन राशि के लोग पीपल की लकड़ी होली में अर्पित करें। 
  • कर्क राशि के लोग पलाश की लकड़ी व सिंह राशि के लोग मदार की लकड़ी होली में अर्पित करें।

यह भी पढ़ें –दान द्वारा सुख-समृद्धि