बच्चों को स्मार्ट बनाने के लिए क्या करें
बच्चों से उम्मीद रखने के पहले आपको एक पैरेंट के रूप में बच्चों के सम्पूर्ण विकास पर ध्यान देना होगा तभी वो स्मार्ट और इंटेलीजेंट बन सकेंगे।
Smart Parenting Tips: सभी पेरेंट्स चाहते हैं कि उनका बच्चा हर काम में आगे रहे और हर कोई उसकी तारीफ़ करे यानी कि वो एक्टिव, स्मार्ट और इंटेलीजेंट हो। लेकिन, बच्चों से उम्मीद रखने के पहले आपको एक पैरेंट के रूप में बच्चों के सम्पूर्ण विकास पर ध्यान देना होगा तभी वो स्मार्ट और इंटेलीजेंट बन सकेंगे। जानते हैं वो कौन से तरीके हैं जिनको अपनाकर आप अपने बच्चों को स्मार्ट और इंटेलीजेंट बना सकेंगे-
पढ़ाई के साथ दूसरी एक्टिविटीज़ पर भी ध्यान दें
अधिकाँश पेरेंट्स बच्चों की सिर्फ पढ़ाई पर ही ध्यान देते हैं लेकिन अगर आप बच्चों को स्मार्ट बनाना चाहते हाँ तो आपको उनकी पढ़ाई के साथ ही उन्हें दूसरे कामों के लिए भी प्रेरित करें। पढ़ाई के साथ उनको अपने किसी एक शौक के काम जैसे म्यूजिक, पेंटिंग या फिर कोई खेल में भी आगे बढ़ने दें।

बच्चों के साथ समय बिताएं
कई पेरेंट्स इतने व्यस्त होते हैं कि उन्हें अपने बच्चों के साथ समय बिताने का मौका नहीं मिल पाता है। ऐसे में वो उनके बारे में जान नहीं पाते हैं इस तरह बच्चे अकेलापन महसूस करने लगते हैं। कोशिश करें कि आप अपने बच्चे के साथ दिनभर में कम से कम 1 घंटे का क्वालिटी समय बिताएं। जब घर का माहोल अच्छा होता है और बच्चे अपने पेरेंट्स से निकटता महसूस करते हैं तो वो निश्चित तौर पर ही दूसरे बच्चों की तुलना में ज्यादा स्मार्ट और इंटेलीजेंट होते हैं।

इंडिपेंडेंट बनने दें
अक्सर पेरेंट्स बच्चों को उनके हर काम में मदद करते रहते हैं। ऐसे में बच्चे जिम्मेदार नहीं बन पाते हैं और वो हमेशा मदद ढूंढते रहते हैं। अगर आपको बच्चों को स्मार्ट और इंटेलीजेंट बनाना है तो आप उनको खुद अपने काम करने दें। जहां उनको आपकी मदद की जरूरत होगी वो खुद ही आपकी मदद लेंगे।

ब्रेन गेम्स दें
बच्चों का ब्रेन शार्प करने के लिए आप उन्हें तरह-तरह के ब्रेन गेम्स दे सकते हैं। आजकल मार्केट में कई तरह के पजल गेम्स उपलब्ध हैं। आप बच्चों को उन्हें खेलने के लिए प्रेरित करें। इसके अलावा सुकोडू, क्रॉसवर्ड और शतरंज जैसे खेलों से भी बच्चों का दिमाग तेज़ होता है और वो इंटेलीजेंट बनते हैं।

अलग-अलग जगह का अनुभव
बच्चे जितना पढ़-लिख कर नहीं उतना देखकर सीखते हैं। इसलिए बच्चों को अलग-अलग जगह दिखाने ले जाएं। जितने लोगों से मिलेंगे वो उतना कुछ सीखेंगे और स्मार्ट बनेंगे।

तो, आप भी अपने बच्चों को स्मार्ट और इंटेलीजेंट बनाने के लिए ये तरीके ज़रूर अपनाएं।