the night manager 2 tillotama shome and anil
the night manager 2 tillotama shome and anil

हाल ही में एंटरटेनिंग जासूसी थ्रिलर ‘द नाइट मैनेजर’ में जबरदस्त एक्टिंग करने वाली एक्ट्रेस तिलोत्तमा शोम ने एक्टर अनिल कपूर के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में खुलासा किया है। ‘द नाइट मैनेजर’ सीजन 2 की स्टार कास्ट- अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर, शोभिता धूलिपाला, तिलोत्तमा शोम और रवि बहल ने ‘द कपिल शर्मा शो’ के फिनाले एपिसोड में नजर आई। 

कपिल शर्मा शो का लास्ट एपिसोड

कपिल शर्मा और उनका ‘अतरंगी मोहल्ला’ दर्शकों को एक जबरदस्त अनुभव देता है। आपको बता दें कि ये कपिल के शो का हंसी और मनोरंजन से भरपूर एक शानदार लास्ट एपिसोड था। इस लास्ट एपिसोड में ‘द नाइट मैनेजर’ सीजन 2 की स्टार कास्ट ने जम के मस्ती की औऱ कई गजब की बातों का खुलासा भी किया।

अनिल ने मांगा फीडबैक

The Night Manager 2
The Night Manager 2

एक मजेदार बातचीत के बीच, तिलोत्तमा ने कहा, “मैं एक बार अनिल कपूर के सीन को देखने और पहली बार उनके साथ काम करने की भावना का अनुभव करने के लिए सेट पर गई थी। मैं माहौल को समझना चाहती थी। तभी उन्होंने मुझे सीन का ऑबजर्व करते हुए देखा और मुझसे सीन पर मेरा फीडबैक देने के लिए कहा। मैं ऐसे अनुभवी एक्टर से भला क्या कह सकती हूं? मैंने उनसे कहा कि यह एक अच्छा सीन था।”

यह भी देखें-577 पदों के लिए UPSC EPFO Result हुआ जारी, ऐसे करें चेक: UPSC EPFO Result 2023

अनिल से घबराई तिलोत्तमा 

अनिल ने मुझसे फिर से फिडबैक मांगा।मैं वहां से गायब हो गई और अपने कमरे में चली गई। इसके बाद फिर से नीचे लौटते समय, अनिल ने मुझसे फिर से सीन को लेकर मेरे रिएक्शन के बारे में पूछा। इसके बाद मुझे एहसास हुआ कि अब मुझे जवाब देना होगा। मैं बेहद घबरा गई थी,” ।

मैं मधु गोयल हूं, मेरठ से हूं और बीते 30 वर्षों से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है और हिंदी पत्रिकाओं व डिजिटल मीडिया में लंबे समय से स्वतंत्र लेखिका (Freelance Writer) के रूप में कार्य कर रही हूं। मेरा लेखन बच्चों,...