UPSC EPFO Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में 577 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने यूपीएससी ईपीएफओ भर्ती 2023 के लिए आवेदन किया था और परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे इसे upsc.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।
किस पद पर होगी बहाली
यह भर्ती परीक्षा प्रवर्तन अधिकारी/लेखा अधिकारी (EO/AO) के पद के लिए 418 रिक्तियों और सहायक भविष्य निधि आयुक्त पद के लिए 159 रिक्तियों के लिए आयोजित की गई थी। UPSC ने सूचना जारी कि है कि शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को विस्तृत आवेदन पत्र (डीएएफ) जमा करना होगा, ऐसा नहीं करने पर उम्मीदवारी खारिज कर दी जाएगी।
आपको बता दें कि डीएएफ ऑनलाइन भर्ती आवेदन upsconline.nic.in पर उपलब्ध करवाया जाएगा और इसे जमा करने की जानकारी उचित समय पर घोषित कर दी जाएगी। नोटिस में कहा गया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद अस्वीकृत उम्मीदवारों के अंकों के बारे में जानकारी साझा की जाएगी।
कब होगा UPSC EPFO का इंटरव्यू
इस भर्ती के लिए रिटन एग्जाम 2 जुलाई को आयोजित किए गए थे। डीएएफ जमा करने के बाद, योग्य कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
यह भी देखें-दूध में भूल से भी ना मिलाएं ये चीजें, बन सकता है जहर: Harmful Milk Combination
UPSC EPFO Result 2023 कैसे चेक करें
- UPSC EPFO Result 2023 चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।
- होम पेज पर UPSC EPFO Result 2023 पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक PDF खुलेगी। इसमें अपने रोल नंबर की जांच करें।
- इसे आप डाउनलोड करके रख सकते हैं।