सिस्सू है मनाली का एक सुंदर गांव, बर्फ से ढकी इस जगह को घूम आइए: Sissu Tourism
Sissu Tourism

मनाली से 40 किमी दूर है सिस्सू गांव

ज्यादातर लोग मनाली घूमने की प्लानिंग में ही सिस्सू जाने को भी शामिल कर लेते हैं।

Sissu Tourism: हिमाचल प्रदेश आपने खूब देखा होगा लेकिन क्या इसकी असली सुंदरता से रूबरू हुई हैं? आप कहेंगी बिल्कुल। शिमला और मनाली सुंदर हैं हीं। लेकिन हम कहेंगे, आपने अभी भी सुंदरता नहीं देखी है। हिमाचल की असली सुंदरता देखने के लिए आपको कुछ अनदेखी जगहों पर जाना होगा। ऎसी जगहों की शुरुआत सिस्सू नाम के गांव से करें। चलिए इस गांव से जुड़ी अनोखी बातों को जानें-

मनाली से 40 किमी दूर

यह ऐसा गांव है जो मनाली के बिल्कुल पास में नहीं है लेकिन बहुत दूर भी नहीं है। इस गांव से मनाली की दूरी 40 किमी है। सिस्सू हिमाचल प्रदेश में चंद्रा जलमार्ग के किनारे लाहौल घाटी में बसा हुआ है। यही वजह है कि ज्यादातर लोग मनाली घूमने की प्लानिंग में ही सिस्सू जाने को भी शामिल कर लेते हैं।

सिस्सू वॉटरफॉल है बेहद कमाल

Sissu Tourism
sissu waterfall

सिस्सू आकर आपको बेहद सुंदर नजारा तो दिखेगा ही लेकिन सुंदर सा वाटर फॉल देखने का मौका भी आपके पास होगा। सिस्सू वॉटरफॉल आपका दिल जरूर जीतेगा, इस बात की गारंटी पूरी है। लेह-मनाली राजमार्ग पर यह वॉटरफॉल आपको मिल जाएगा।

सिर्फ वॉटरफॉल नहीं सुंदर झील भी

सिस्सू को जहां प्रकृति का आशीर्वाद खूब मिला है वहीं वॉटरफॉल का सुंदर नजारा भी टूरिस्ट को अपनी ओर खींचता है। लेकिन इसके बाद भी सिस्सू की खासियतें नहीं खत्म नहीं हुई हैं। यहां पर एक सुंदर झील भी है जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। लाहौल स्पीति में स्थित इस झील के आसपास सर्दी के मौसम में बर्फ भी जम जाती है।

सुहाना मौसम

sissu weather
sissu weather

सिस्सू एक ऐसी जगह है जहां तापमान अक्सर बेहद अच्छा रहता है। सर्दी के मौसम में तो सुबह का तापमान शून्य से 2 डिग्री और रात में माइनस 10 डिग्री सेल्सियल तक रहता है। जबकि गर्मी में भी ये तापमान बेहद सुहावना लगता है। तब यह तापमान 32°C और 13°C के बीच होता है।

चंद्रा नदी का नजारा

सिस्सू से सटी चंद्रा नदी भी आपको खूब भाएगी। इस नदी पर सर्दी में बर्फ जम जाती है। जमी हुई नदी को देखने भी खूब लोग आते हैं।

ट्रेक में आएगा मजा

सिस्सू आकर ट्रेकिंग का मजा भी जरूर लेना चाहिए। नीलकंठ महादेव ट्रेक और कुगती पास ट्रेक आपको हमेशा याद रहेंगे। एक ट्रेक में आप घेपन झील तक की पैदल यात्रा भी कर सकते हैं। मियार घाटी से कांग ला के माध्यम से ज़ांस्कर तक ट्रेक भी न भूलने वाला है।

मठ भी देख आइए

math
math

सिस्सू में कई मठ भी हैं, जिनको एक बार तो जरूर देखा जाना चाहिए। ओथांग, तायुल, गुरु घंटाल और करदंग के मठ कुछ प्रतिष्ठित मठ हैं जिनको जरूर देखिए।

कैसे पहुंचें

Sissu
how to reach sissu

सिस्सू पहुंचने का सबसे अच्छा तरीका बस या कार है। अटल टनल के माध्यम से कई बसें मनाली से सिस्सू आती हैं। जिसके चलते मनाली से सिस्सू का 40 किलोमीटर का रास्ता कुछ और छोटा ही हो जाता है।