हिमाचल की 10 पर्यटन स्थल, जो आपकी यात्रा को बना देंगे यादगार: Himachal Pradesh Tourism
Himachal Pradesh Tourism

हिमाचल के जंगल, पहाड़, नदियाँ और पर्यटन स्थल

हिमाचल यात्रा घूमने का विचार बना रहे हैं तो इन दस जगहों पर ज़रूर जायें। हिमाचल की यह वह जगहें हैं जो आपकी यात्रा को हमेशा हमेशा के लिए यादगार बना देंगी और इनसे प्राप्त अनुभवों को आप कभी नहीं भूल पायेंगे। 

Himachal Pradesh Tourism: हिमाचल एक ऐसा राज्य है जो अपने ख़ूबसूरत प्राकृतिक वातावरण और पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है। इस जगह पर जंगल, पहाड़, नदियाँ जितना मन को लुभाती हैं पर्यटन स्थल उतने ही सकून देते हैं। इस जगह का मौसम और जैव विविधता हर किसी के मन को मोहती जान पड़ती है। आप भी अगर हिमाचल यात्रा घूमने का विचार बना रहे हैं तो इन दस जगहों पर ज़रूर जायें। हिमाचल की यह वह जगहें हैं जो आपकी यात्रा को हमेशा हमेशा के लिए यादगार बना देंगी और इनसे प्राप्त अनुभवों को आप कभी नहीं भूल पायेंगे। 

1- धर्मकोट गांव

Himachal Pradesh Tourism
Dharamkot

पर्यटन स्थल मैक्लोडगंज से करीब तीन किलोमीटर दूर धर्मकोट गांव है। इसे मिनी इस्त्राइल के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि यहां इस्त्राइल के लोग भी रहते हैं। इसे भारतीय सैलानियों के बीच नैचरल थरेपी और अपने शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। इस जगह पर ज़्यादातर लोग अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करने के लिए आते और महीनों तक रहते हैं। आपको भी यह जगह अपनी प्राकृतिक सुंदरता की वजह से पसंद आएगी।

2- कंगोजोडी

kangojodi
kangojodi

हिमाचल प्रदेश के नाहन में स्थित कंगोजोडी जीवन की हलचल से बचने के लिए एक मनमोहक गंतव्य है। यह एक ऐसी जगह है जो शांति पसंद जगहों की यात्रा करने वाले लोगों के लिए कई मायने में विशेष कही जा सकती है। प्राकृतिक सुंदरता, देवदार के पेड़, खूबसूरत पहाड़ किसी को भी अपने सम्मोहन में बांध लेने की क्षमता रखते हैं। इस जगह पर नदी के किनारे पर बैठकर जिस प्रसन्नता का अनुभव होता है उसे शब्दों में बयान कर पाना मुश्किल है।

3- चंबा

chamba
chamba

भारतीय जनमानस में जिस कदर पहाड़ी जीवन बसा है बिलकुल उसी तरह से पहाड़ी संस्कृति और विरासत की प्राचीन प्रतीक के रूप में चंबा। इस जगह के महत्वपूर्ण होने का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि यह कभी पहाड़ी राजाओं की राजधानी हुआ करती थी। वर्तमान में यह खूबसूरत जगह दुनिया भर के सैलानियों के बीच भारत के एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में जानी जाती है। यह दुनिया भर में अपने रमणीक मंदिरों के लिए विख्यात है।

4- मलाणा

Malana
Malana

कुल्लू जिले में स्थित इस गांव को अपनी मजबूत संस्कृति और धार्मिक मान्यताओं के लिए जाना जाता है। यह जगह उन लोगों के लिए बहुत खास है जो आध्यात्मिक मार्गदर्शन चाहते हैं। ऐसा कहा जाता है कि बीटल्स के भारत आने के पश्चात् विदेशी सैलानी ऋषिकेश से पार्वती वैली और फिर इस गांव तक पहुंचे और इस जगह का प्रभाव बढ़ा। यह घाटी कई विदेशी सैलानियों के लिए गर्मियों का स्थाई घर रही है और आज भी हिप्पियों की पहली पसंद है।

5- सैंज घाटी

Sanj ghati
Sanj ghati

भारत में पर्यटन के नक़्शे पर हाल-फिलहाल जो जगह उभरकर आयी है वह है हिमालय की सैंज घाटी। यह घाटी हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में शहर से महज़ पचास किमी की दूरी पर स्थित है, फिर भी लोगों की नज़रों से दूर अपने शांत, सुन्दर और अपने मनोरम वातावरण के लिए जानी जाती है। यह एक ऐसी जगह है जहां जाकर आपको बहुत ज्यादा सकून मिलेगा और आप बार-बार जाना चाहेंगे।

6. कांगड़ा

kangra
kangra

हिमाचल प्रदेश में स्थित कांगड़ा को देवी-देवताओं की भूमि कहा जाता है। यह जगह अपने पर्यटन स्थलों के साथ साथ धार्मिक रीति रिवाजों के लिए भी जानी जाती है। कई सारी धार्मिक मान्यताएँ और आस्थाएँ इतनी गहराई से जुड़ी हैं कि इस जगह के रहस्यमयी होने का भान होने लगता है। यह जगह कई तरह से लोगों को अपनी तरफ़ लुभाती है। यहाँ का प्राकृतिक सौंदर्य हर किसी को अपनी तरफ़ आकर्षित करता है। इस जगह पर आपको शांत वातावरण और ताज़ी हवा के साथ साथ कई ऐसे पर्यटन स्थल मिलेंगे जो आपके मन को मोह लेंगे। 

7. बीर-बिलिंग

Himachal bir
Himachal bir

बीर-बिलिंग को भारत की पैराग्लाइडिंग राजधानी कहा जाता है और इस जगह पर हर साल लाखों सैलानी आते हैं। इस जगह पर होने वाली साहसिक गतिविधियों की वजह से पिछले कुछ सालों में इस जगह ने बहुत लोकप्रियता हासिल की है। यह जगह पैराग्लाइडिंग जैसे साहसिक गतिविधियों के साथ इको टूरिज़्म के लिए भी मशहूर है। यह एक ऐसी जगह है जहां पर स्थानीय यात्रियों से ज़्यादा विदेशी सैलानी आते हैं। 

8. मनाली

Manali
Manali

मनाली को देश के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में शुमार किया जाता है। इस जगह के ज़िक्र के बिना भारत का पर्यटन शब्द अधूरा जान पड़ता है। इस जगह के पर्यटन स्थल, इस जगह का मौसम और जैव विविधता के साथ साथ हॉस्टल और कैफ़े कल्चर को पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है। सर्दियों में बर्फ से ढके पहाड़ पर्यटकों के मन में रोमांच पैदा कर देते हैं और वे इस जगह पर आने के लिए मजबूर दिखाई देते हैं। वैसे यहाँ आने का सबसे अच्छा समय भी यही होता है जिसमें भारी बर्फबारी होती है जिसके आप गवाह बन सकते हैं। 

9. कुल्लु

kullu
kullu

ब्याद नदी के तट पर बसा कुल्लू हिमाचल के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में गिना जाता है। कुल्लू को रोहतांग पास, ब्यास कुंड व चंद्रताल झील की भूमि कहा जाता है। इस जगह का तापमान न अधिक गर्म होता है और न अधिक ठंडा, जिसकी वजह से सैलानी इस जगह पर आना पसंद करते हैं। मनाली की ही तरह इस जगह पर भी सर्दियों के दौरान बर्फ़ पड़ती है। दिसंबर व जनवरी के महीने में सैलानियों से भरे कुल्लू की रौनक़ देखते ही बनती है। 

10. धर्मशाला

Dharamshala
Dharamshala

धर्मशाला को सुंदरता और संस्कृति का मिश्रण कहा जाता है। यह जगह प्राकृतिक रूप से जितनी ख़ूबसूरत है, सांस्कृतिक रूप से उतनी ही समृद्ध। इस जगह पर लोग अपनी छुट्टियाँ मानने के लिए आते हैं और धौलाधर पर्वत-श्रृंखला के अद्भुत नज़ारों को देखकर मंत्रमद्घ हो जाते हैं। इस जगह पर घूमने के लिए कई तरह के पर्यटन स्थल और ट्रेक भी हैं जहां पर जाकर मन प्रसन्न हो उठता है। 

कुछ महत्वपूर्ण टिप्स 

इन सबके अलावा भी इस जगह पर कई महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल हैं जहां आप जा सकते हैं। पूरे हिमाचल में आपको ठहरने के लिए होटल और होमस्टे की सुविधा मिल जायेगी। अब तो बहुत सारे रिज़ॉर्ट और हॉस्टल भी खुल चुके हैं। परिवार के साथ जाते हैं तो होटल या रिज़ॉर्ट चुने। सोलो ट्रैवलर हैं तो भला हॉस्टल से बेहतर क्या ही होगा। सर्दियों के मौसम में जाते हैं तो गरम कपड़े ज़रूर रख लें और पूरी तैयारी के साथ जायें।

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...

Leave a comment